MENU

भेलपुरी बनाने का आसान तरीका – Bhel Puri Recipe In Hindi

भेलपुरी बनाने का आसान तरीका – Bhel Puri Recipe In Hindi

                                                           
भेलपुरी एक बहुत ही स्वादिष्ट चटपटी रेसिपी है। इसे बनाने के लिए समय भी ज्यादा नहीं लगता। मुंबई में भेलपुरी को खूब पसंद किया जाता है और इसका स्वाद चटपटा, तीखा होने की वजह से यह भारत के छोटे-मोटे शहरों में भी आसानी से मिल जाती है। खास तौर पर लोग इसे ठेले पर जाकर खाना पसंद करते हैं। यदि आपको भी यह रेसिपी पसंद है तो बने रहे।
आज हम भेलपुरी बनाने का तरीका बता रहे हैं। इसे बनाना बहुत ही आसान है और 10 मिनट के अंदर तैयार भी हो जाती है, यदि आपके पास सभी सामग्री उपलब्ध हो तो। इसे बनाने के लिए महंगी सामग्री की जरूरत नहीं बस मुरमुरे, चटनी और बाकी नॉर्मल सामग्री चाहिए। अब आप इसे बाहर नहीं बल्कि घर पर बना कर खाना पसंद करोगे

तो चलिए देर ना करते हुए bhel puri recipe in hindi में बनाना शुरू करते हैं। आप बनाने के तरीके को और सामग्री को ध्यान से पढ़ें। जब बाहर बाजार बंद हो चुका है तो ऐसे में इसे घर पर बना कर खाना अच्छा विकल्प है। जब भी आपको हल्की-फुल्की भूख लगे या कुछ नमकीन, तीखा और चटपटा खाना हो तो इसे घर पर 10 मिनट में बना सकते हैं।
आवश्यक सामग्री
मुरमुरे 2 कटोरे
बारिक सेव 1 कटोरी
1 प्याज़ (कटी हुई)
1 टमाटर (कटा हुआ)
उबले हुए आलू के टुकड़े
पूरी 8-10
इमली की चटनी 2 चम्मच
2 नींबू का रस
हरी चटनी 1 चम्मच
लहसुन की चटनी 1 चम्मच
हरी मिर्च 2 (कटी हुई)
चाट मसाला 1 चम्मच
स्वादानुसार नमक
हरा धनिया थोड़ा सा
तरीका
भेलपुरी बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े कटोरे में मुरमुरे, टमाटर, प्याज, हरी मिर्च, आलू और नमक डालकर अच्छी तरह चम्मच से मिला दे। अब इसमें नींबू का रस, इमली की चटनी, लहसुन की चटनी, हरी चटनी और चाट मसाला डालकर अच्छी तरह मिक्स कर दें

अब इसमें पूरी को तोड़ कर डाले और साथ में सेव और हरा धनिया डालकर सजाए। अब इसे परोसने वाली प्लेट में निकाल ले। इसे तुरंत परोसें वरना मुरमुरे में नमी की वजह से इसका स्वाद बिगड़ सकता है

Comment(S)

Show all Coment

Leave a Comment

Post Your Blog

Category

Tag Clouds

Recent Post

About NEET National Eligibility cum Entrance Test
09-Mar-2024 by Jay Kumar
aadhaar card rules for children
24-Nov-2022 by Jay Kumar
Digital Transformation
28-Oct-2022 by Jay Kumar
The Great Kabab Factory Express Patna
11-Oct-2022 by Rajeev Katiyar
Desi Cow Ghee Benefits
29-Sep-2022 by Jay Kumar
Bitcoin Investment
26-Sep-2022 by Rajeev Katiyar
Educate About Equality
25-Sep-2022 by Rajeev Katiyar
Ravan Ke Purvjnmo Ki Kahani
25-Aug-2022 by Jay Kumar
Hindi Story of Amarnath Dham
25-Aug-2022 by Jay Kumar
Ek Nanhi Si Khushi
25-Aug-2022 by Jay Kumar

Latest News

Our Sponsors

×