MENU

सिर्फ २ चीजों से बना नाश्ता – Chawal Ke Aate Ki Recipe

सिर्फ २ चीजों से बना नाश्ता – Chawal Ke Aate Ki Recipe

                                           
स्नैक रेसिपी तो आपने बहुत खाई होंगी लेकिन आज हम चावल के आटे की रेसिपी बनाने वाले हैं। ऐसा स्नेक जिसे खाकर आपके मुंह से वाह निकलेगा। चावल के आटे (Chawal ke aate ki recipe) से बनने वाली ये रेसिपी जितनी देखने मैं अच्छी लगती है, उतनी ही खाने में भी स्वादिष्ट है। 
 इस रेसिपी को बनाने के लिए ज्यादा इनग्रेडिएंट्स की जरूरत नहीं और बहुत ही कम समय में बनाकर तैयार किया जा सकता है. बस हमें इसे बनाने में सूजी और चावल चाहिए और बस 10 मिनट में नाश्ता तैयार। तो चलिए जान लेते हैं चावल के आटे की रेसिपी कैसे बनाते है?

आवश्यक सामग्री 
सूजी आधा कटोरी 
चावल का आटा आधा कटोरी 
आलू 2 उबले हुए 
हरी मिर्च 4 (कटी हुई)
लाल मिर्च पाउडर 1 छोटा चम्मच 
छोटा प्याज़ 1 बारीक कटा हुआ 
आमचूर पाउडर एक छोटा चम्मच
चाट मसाला एक छोटा चम्मच 
हल्दी पाउडर एक छोटी चम्मच 
गरम मसाला एक छोटा चम्मच 
नमक स्वादानुसार 
तेल 4 बड़े चम्मच 
 
विधि (Chawal ke aate ki recipe)
चावल के आटे की स्वादिस्ट स्नैक्स बनाने के लिए सबसे पहले ढाई कटोरी पानी डाले और इसमें आमचूर पाउडर, गरम मसाला, चाट मसाला, हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर, स्वादानुसार नमक पानी में डालकर पानी में उबाल आने तक मध्यम आंच पर पकाएं।
 
जब पानी में उबाल आ जाए तब आधा कटोरी सूजी और आधा कटोरी चावल का आटा डालें और चम्मच से 5 मिनट लगातार चलाते हुए पकाएं। जब तक कि सूजी अच्छे से फूल नहीं जाती। जब सूजी पक जाए तब गैस बंद कर दे और 2 मिनट के लिए ठंडा होने दें।

अब एक कटोरे में 2 उबले हुए आलू ले। आलू का छिलका उतार ले और हाथों से मैश कर ले। अब पकी हुई सूजी को आलू में डाले और इसमें कटी हुई हरी मिर्च, कटी हुई प्याज डालें और हाथों पर थोड़ा सा तेल लगा कर कड़क डोह बना ले. जैसे रोटी के आटे को गुंदते हैं ठीक उसी तरह इसका डोह को भी गूदे।
 
अब एक चौकोर आकार का ट्रे ले और इस ट्रे में तेल लगाकर ग्रीस करले। सूजी को फैलाते हुए ट्रेन में सेट कर ले। ट्रे को फ्रिज में 20-25 मिनट सेट होने के लिए रख दे। तय समय बाद फ्रीज के बाहर ट्रे निकाले। चौकोन आकर में चाकू से टुकड़े काटे।
 
अब पैन में तेल डालकर गर्म करें। गरम तेल में टुकड़े डालकर 2 मिनट के लिए सभी तरफ से फ्राई कर ले। जब लाल कलर आने लगे तब फ्राई हो चुका है।
 
चावल के आटे की रेसिपी (नाश्ता) बनकर तैयार है। इसे टमाटर सास या पुदीना चटनी के साथ सुबह के नाश्ते में गरमा गरम खाएं।

Comment(S)

Show all Coment

Leave a Comment

Post Your Blog

Category

Tag Clouds

Recent Post

About NEET National Eligibility cum Entrance Test
09-Mar-2024 by Jay Kumar
aadhaar card rules for children
24-Nov-2022 by Jay Kumar
Digital Transformation
28-Oct-2022 by Jay Kumar
The Great Kabab Factory Express Patna
11-Oct-2022 by Rajeev Katiyar
Desi Cow Ghee Benefits
29-Sep-2022 by Jay Kumar
Bitcoin Investment
26-Sep-2022 by Rajeev Katiyar
Educate About Equality
25-Sep-2022 by Rajeev Katiyar
Ravan Ke Purvjnmo Ki Kahani
25-Aug-2022 by Jay Kumar
Hindi Story of Amarnath Dham
25-Aug-2022 by Jay Kumar
Ek Nanhi Si Khushi
25-Aug-2022 by Jay Kumar

Latest News

Our Sponsors

×