MENU

सूजी के कटलेट – Suji Ke Cutlet Recipe In Hindi

सूजी के कटलेट – Suji Ke Cutlet Recipe In Hindi

                                                                                   
सूजी के कटलेट खाने में स्वादिष्ट और नमकीन रेसिपी है। यह रेसिपी खासतौर पर छोटे बच्चों को बहुत ही ज्यादा पसंद आती है। इसे बनाना बहुत ही आसान है और बनाने के लिए सामग्री भी ज्यादा नहीं लगती। सूजी के कटलेट में सब्जियां डाली जाती है, जिस समय आप इसे बना रहे हो उस समय जो भी सब्जियां उपलब्ध है वह आप डाल सकती है।
सूजी के कटलेट को आप नाश्ते में या रमजान के महीने में इफ्तार के लिए बना सकते हैं। इसमें गाजर, फूल गोभी, शिमला मिर्च, मकई के दाने इत्यादि सब्जियों से बना सकती है। तो चलिए देर ना करते हुए suji ke cutlet recipe in hindi में बनाना शुरू करते हैं। आप ध्यान से रेसिपी को पढ़े और फटाफट बनाकर परिवार को स्वाद चखाए। अगर आपको यह रेसिपी पसंद आए तो दूसरे इंडियन पकवान को पढ़ सकते हैं।
आवश्यक सामग्री
सूजी 1 कप
फूलगोभी 1 कटोरी (बारीक काट लें)
गाजर 1 (बारीक काट लें)
अदरक लहसुन का पेस्ट 1 चम्मच
ब्रेडक्रम 1 छोटी कटोरी
मैदा 1 चम्मच
हरी मिर्च 2 (कटी हुई)
हरा धनिया थोड़ा सा
तेल 500 ग्राम
स्वादानुसार नमक
विधि
सूजी के कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में एक बड़ा चम्मच तेल डालकर गर्म करें। अब तेल में अदरक लहसुन का पेस्ट और कटी हुई हरी मिर्च डालकर 1 मिनट के लिए मध्यम आंच पर भूनें। अब इसमें गाजर और फूलगोभी डालकर मिलाते हुए 1 मिनट भूनें। अब 2 कप पानी डालें और साथ में स्वाद अनुसार नमक डालकर मिला दें।
अब पैन का ढक्कन लगा दे और 2 मिनट सब्जियों को उबालने दे। अब ढक्कन खोले और सूजी और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिलाते हुए पकाएं। मध्यम आंच पर 2-3 मिनट चम्मच से चलाते हुए पकाना है। जब सूजी अच्छी तरह पक जाए तब गैस बंद कर दे और मिश्रण को हल्का ठंडा होने बाजू में रख दें। 

अब एक कटोरी में 1 चम्मच मैदा और थोड़ा सा पानी डालकर स्मूथ घोल बना लें। अब सूजी का मिश्रण को हथेली पर लेकर अपने मनचाहे आकार में कटलेट बना ले। अब इसे मैदे के मिश्रण में डुबोए और फिर ब्रेड क्रम में डुबोए। अब कढ़ाई में तेल डालकर फुल आंच पर गर्म करें। गरम तेल में 4-5 कटलेट डाले और 2-3 मिनट सुनहरा रंग आने तक फ्राई करें।
जब सुनहरे रंग के कटलेट बन जाए तब प्लेट में निकाल दे। ठीक इसी तरह पूरे मिश्रण से कटलेट बना कर फ्राई करें। तैयार हो चुके हैं सूजी के कटलेट सर्व करने के लिए। इसे आप गरमा-गरम अपनी मनचाही चटनी के साथ परोसे और खाने का पूरा पूरा आनंद उठाएं। 
सुझाव
सूजी के कटलेट को तलते समय गैस कि आंच को मध्यम रखें, वरना ऊपर से कटलेट फ्राई हो जाएंगे, लेकिन अंदर से कच्चे रहेंगे। आप अपने मनचाहे सब्जियों को इसमें डाल सकते हैं। मैदा वाला घोल ना ज्यादा पतला और ना ज्यादा गाढ़ा हो। हाथों पर कटलेट बनाते समय हथेलियों पर थोड़ा सा तेल लगाले ताकि हाथों पर मिश्रण चिपके नहीं।

Comment(S)

Show all Coment

Leave a Comment

Post Your Blog

Category

Tag Clouds

Recent Post

About NEET National Eligibility cum Entrance Test
09-Mar-2024 by Jay Kumar
aadhaar card rules for children
24-Nov-2022 by Jay Kumar
Digital Transformation
28-Oct-2022 by Jay Kumar
The Great Kabab Factory Express Patna
11-Oct-2022 by Rajeev Katiyar
Desi Cow Ghee Benefits
29-Sep-2022 by Jay Kumar
Bitcoin Investment
26-Sep-2022 by Rajeev Katiyar
Educate About Equality
25-Sep-2022 by Rajeev Katiyar
Ravan Ke Purvjnmo Ki Kahani
25-Aug-2022 by Jay Kumar
Hindi Story of Amarnath Dham
25-Aug-2022 by Jay Kumar
Ek Nanhi Si Khushi
25-Aug-2022 by Jay Kumar

Latest News

Our Sponsors

×