MENU

Ajavain Ke Phaayade aur Upayog

अजवाइन के फायदे व उपयोग , Ajavain Ke Phaayade aur Upayog , Benefits and uses of Ajavain

अजवाइन स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इसके सेवन से पेट दर्द से लेकर गैस की परेशानी से छुटकारा पाया जा सकता है। वैसे तो किसी भी समय में अजवाइन खाया जा सकता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रात के समय अजवाइन खाने से आपको ज्यादा बेहतर रिजल्ट मिल सकता है? 

जी हां,  सिरसा के आयुर्वेदाचार्य डॉ. श्रेय शर्मा का कहना है कि रात को सोने से पहले अजवाइन खाने से आपकी पाचन क्रिया बेहतर तरीके से कार्य करती हैं। साथ ही इससे अन्य परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं रात में सोने से पहले अजवाइन खाने से सेहत को होने वाले (Ajwain Benefits) फायदे -

कब्ज से दिलाए आराम
कब्ज की परेशानी को दूर करने के लिए 1 चम्मच कच्चे अजवाइन को तवे पर भुन लें। अब रात में सोने से पहले इसे चबाकर खाएं। इसके बाद गर्म पानी पी लें। इससे सुबह तक आपका पेट साफ हो सकता है।
रात में सोने से पहले अजवाइन का सेवन करने से आपको कई लाभ हो सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें अधिक मात्रा में अजवाइन का सेवन न करें। अगर आपकी परेशानी ज्यादा गंभीर है, तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें। ताकि आपकी परेशानी ज्यादा बढ़े नहीं।  

अनिद्रा को करे दूर
रात को अगर आपको अच्छी नींद नहीं आती है, तो आप अजवाइन का सेवन कर सकते हैं। रात में सोने से पहले अगर आप अजवाइन का सेवन करते हैं, तो इससे आपका मस्तिष्क शांत होता है, जिससे आपको अच्छी नींद आ सकती है। साथ ही इससे आपको कोई साइड-इफेक्ट भी नहीं होता है। 
सर्दी-जुकाम से दिलाए राहत
अगर आपको सर्दी-जुकाम की परेशानी है, तो रात में सोने से पहले गर्म पानी के साथ अजवाइन का सेवन करें। इससे आप सर्दी-जुकाम से राहत पा सकते हैं। अजवाइन का सेवन करने के लिए 1 चम्मच अजवाइन लें। अब इसमें 1 चुटकी काला नमक मिलाकर फांक लें। इसके बाद 1 गिलास गर्म पानी पी जाएं। इससे आपको काफी आराम मिलेगा। 
कमर दर्द को करे कम
अगर आपको कमर दर्द की शिकायत रहती है, तो रात में सोने से पहले 1 चम्मच भुनी हुई अजवाइन का सेवन करें। अजवाइन खाने के बाद 1 गिलास गर्म पानी जरूर पिएं। ध्यान रखें कि इसका सेवन खाना खाने काे बाद ही करें। इससे कुछ ही दिनों में कमर दर्द से आराम मिल सकता है। इसके अलावा आप अजवाइन का लेप लगाएं, इससे आपको काफी आराम मिलेगा। 
डायरिया से दिलाए राहत
डायरिया के मरीजों के लिए भी अजवाइन का सेवन लाभकारी हो सकता है। रात में सोने से पहले 1 गिलास पानी  गर्म करें। इसमें 1 चम्मच अजवाइन डालकर अच्छे से गर्म करें। अब इसे सोने से करीब 30 मिनट पिएं। इस पानी को पीने से डायरिया और पेट से जुड़ी अन्य परेशानी में काफी जल्द राहत मिलेगा। 
जोड़ों में दर्द से राहत
रात में सोने से पहले अजवाइन का सेवन करने से जोड़ों में दर्द से आराम मिल सकता है। इसके लिए 1 चम्मच अजवाइन फांके और 1 गिलास गर्म पानी लें। इससे जोड़ों में दर्द से आराम मिलेगा। 
इंसोम्निया (Insomnia)
अजवाइन के सेवन से इंसोम्निया का इलाज किया जा सकता है। इंसोम्निया की बीमारी में नींद ना आने की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इसका सेवन अच्छी नींद के साथ मस्तिष्क को शांत रखता है।
डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए 
पतंजलि के अनुसार, अजवाइन के इस्तेमाल से अनेक लाभ होते हैं, इन्हीं में से एक है मधुमेह (डायबिटीज) को नियंत्रित करने में मदद करना। इसके लिए 3 ग्राम अजवाइन को 10 मिली तिल के तेल के साथ दिन में सेवन करें। आपको दिन में तीन बार सेवन करना है। 

पेट में कीड़े होने पर 
  • अजवाइन के 3 ग्राम महीन चूर्ण को दिन में दो बार छाछ के साथ सेवन करें। इससे आंत के हानिकारक कीड़े खत्म हो जाते हैं।
  • अजवाइन के 2 ग्राम चूर्ण को काला नमक के साथ सुबह-सुबह सेवन करें। इससे अपच, गठिया, पेट के कीड़ों के कारण होने वाली पेट की बीमारियां जैसे- पेट फूलना, तथा पेट दर्द, पाचन-तंत्र की कमजोरी, एसिडिटी आदि ठीक होती हैं।
मासिक धर्म की रुकावट में 
  • अजवाइन, मासिक धर्म रुकावट जैसी परेशानी में भी असरदार होता है। आप 10 ग्राम अजवाइन, और 50 ग्राम पुराने गुड़ को 400 मिली जल में पका लें। इसे सुबह-शाम सेवन करें। इससे गर्भाशय की गंदगी साफ होती है, और मासिक धर्म संबंधी विकार भी ठीक होते हैं।
  • इसी तरह 3 ग्राम अजवाइन के चूर्ण को गर्म दूध के साथ सुबह-शाम सेवन करें। इससे भी मासिक धर्म में लाभ होता है।  
पेट दर्द से राहत 
अजवाइन के फायदे (ajwain benefits in hindi)  का सही तरह से लाभ पाने के लिए सेवन करने के सही तरीका भी पता होना चाहिए।
  • अजवाइन, सेंधा नमक, हरड़. और सोंठ के चूर्ण को बराबर-बराबर मात्रा में मिला लें। इस चूर्ण को 1 से 2 ग्राम की मात्रा में गुनगुने पानी के साथ सेवन करें। इससे पेट का दर्द ठीक होता है।
  • पेट में मरोड़े या दर्द की स्थिति में, 3-4 बूंद दिव्यधारा को बतासे में डालकर देने से तुरन्त लाभ होता है।
  • पेट का दर्द, पेट फूलना आदि पेट संबंधी विकारों में 10 ग्राम अजवाइन, 6 ग्राम छोटी हरड़ लें। इन्हें 3-3 ग्राम घी में भुनी हुई हींग, और 3 ग्राम सेंधा नमक के साथ चूर्ण बना लें। इसे 2 ग्राम की मात्रा में थोड़े गुनगुने पानी के साथ दिन में तीन बार सेवन करें।  
ज़रूर पढ़ें : -

Comment(S)

Show all Coment

Leave a Comment

Post Your Blog

Category

Tag Clouds

Recent Post

About NEET National Eligibility cum Entrance Test
09-Mar-2024 by Jay Kumar
aadhaar card rules for children
24-Nov-2022 by Jay Kumar
Digital Transformation
28-Oct-2022 by Jay Kumar
The Great Kabab Factory Express Patna
11-Oct-2022 by Rajeev Katiyar
Desi Cow Ghee Benefits
29-Sep-2022 by Jay Kumar
Bitcoin Investment
26-Sep-2022 by Rajeev Katiyar
Educate About Equality
25-Sep-2022 by Rajeev Katiyar
Ravan Ke Purvjnmo Ki Kahani
25-Aug-2022 by Jay Kumar
Hindi Story of Amarnath Dham
25-Aug-2022 by Jay Kumar
Ek Nanhi Si Khushi
25-Aug-2022 by Jay Kumar

Latest News

Our Sponsors

×