MENU

Desi Cow Ghee Benefits

भारतीय देसी गाय के घी के लाभ

Desi Cow Ghee Benefits: आयुर्वेद के अनुसार सुबह एक चम्मच खाली पेट देसी गाय का घी खाने से सेहत को मिलते हैं ये कमाल के लाभ, आप भी जानें

Health Benefits of Desi Cow Ghee: सुबह खाली पेट एक चम्मच देसी गाय का घी खाकर आप पेट से जुड़ी कई मुश्किलों से राहत पा सकते हैं. जानें क्या कहता है आयुर्वेद.

देसी गाय के घी को खाली पेट खाने पर मिलते हैं ये लाभ.
Healthy Food: डाइटिंग के चलते अगर घी से तौबा करने लगे हैं तो इस आदत को जल्दी बदल डालिए. आपके वजन घटाने की कोशिशों में देसी गाय का घी (Desi Cow Ghee) कोई मुश्किल नहीं खड़ी करेगा. बल्कि इसकी एक चम्मच खुराक आपकी डाइटिंग को आसान और कारगर बना देगी. न्यूट्रिशनिस्ट अवंति देशपांडे ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए देसी घी खाने के फायदे (Cow Ghee Benefits) समझाए हैं जिन्हें पढ़ कर आप भी ये समझ जाएंगे कि देसी गाय का घी सिर्फ दाल, चावल या रोटी का स्वाद ही नहीं बढ़ाता बल्कि सेहत के लिए भी बहुत जरूरी है. खासतौर से सुबह खाली पेट देसी गाय का घी (Empty Stomach Desi Cow Ghee) का एक चम्मच खाकर आप पेट से जुड़ी कई मुश्किलों से राहत पा सकते हैं.

खाली पेट देसी गाय के घी खाने के फायदे | Benefits of Eating Desi Cow Ghee Empty Stomach
न्यूट्रिशनिस्ट अवंति देशपांडे के मुताबिक देसी गाय का घी खाने से डाइजेस्टिव सिस्टम (Digestive System) साफ होता है. पाचन सही रहता है तो उसका असर दूसरी चीजों पर भी नजर आता है. खाली पेट देसी गाय का घी खाने से त्वचा में भी चमक आती है. कब्ज से जुड़ी समस्या हो या अनियमित बाउल मूवमेंट्स हो तो भी गाय के घी से ठीक हो जाती हैं. ये पेट में अच्छे एंजाइम्स की संख्या बढ़ाता है. देसी गाय का घी भूख पर काबू रखता है, साथ ही हड्डियों को मजबूत बनाकर स्टेमिना भी बढ़ाता है. आयुर्वेद में देसी गाय के घी का महत्व बताते हुए अवंति ने ये जानकारी साझा की है और अपना दिन एक चम्मच देसी गाय के घी से शुरू करने की सलाह भी दी है.

Comment(S)

Show all Coment

Leave a Comment

Post Your Blog

Category

Tag Clouds

Recent Post

About NEET National Eligibility cum Entrance Test
09-Mar-2024 by Jay Kumar
aadhaar card rules for children
24-Nov-2022 by Jay Kumar
Digital Transformation
28-Oct-2022 by Jay Kumar
The Great Kabab Factory Express Patna
11-Oct-2022 by Rajeev Katiyar
Desi Cow Ghee Benefits
29-Sep-2022 by Jay Kumar
Bitcoin Investment
26-Sep-2022 by Rajeev Katiyar
Educate About Equality
25-Sep-2022 by Rajeev Katiyar
Ravan Ke Purvjnmo Ki Kahani
25-Aug-2022 by Jay Kumar
Hindi Story of Amarnath Dham
25-Aug-2022 by Jay Kumar
Ek Nanhi Si Khushi
25-Aug-2022 by Jay Kumar

Latest News

Our Sponsors

×