MENU

Sharir ki Kamjori Dur Karne ke Desi Nuskhe

शरीर की कमज़ोरी दूर करने के देसी नुस्खे - Sharir ki Kamjori Dur Karne ke Desi Nuskhe 

शरीर की कमज़ोरी आने के कारण व्यक्ति किसी भी काम में ठीक से ध्यान नहीं लगा पाता और साथ ही बीमार दिखने लगता है। शारीरिक कमजोरी दूर करने के लिए कुछ लोग मेडिसिन लेते है पर आप बिना दवा के देशी नुस्खे और घरेलू उपाय अपना कर घर पर ताकत बढ़ाने और शरीर की कमज़ोरी का इलाज आसानी से कर सकते है। 
                   
      
लगातार कंप्यूटर पर बैठे रहना, खानपान के समय में अनियमितता और तनाव भरा जीवन मानसिक और शारीरिक तौर से थका देता है।कमज़ोरी के अन्य लक्षणों में अत्यधिक पसीना आना ,भूक की कमी,ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई और पर्याप्त नींद प्राप्त नहीं करना शामिल है। 
अक्सर किसी रोग की वजह से शरीर की कमज़ोरी आ जाती है तो कई बार तनाव और डिप्रेशन के कारण दिमागी कमजोरी आ जाती है। इसके अलावा कुछ लोग ये भी कहते है की मैं खाता पीता बहुत हूँ पर शरीर को लगता नहीं, जिस वजह से शरीर में दुबलापन आने लगता है। खाया पिया ना लगने का एक कारण खराब पाचन तंत्र भी हो सकता है।
शरीर की कमज़ोरी दूर करने के देसी नुस्खे  - Sharir ki Kamjori Dur Karne ke Desi Nuskhe 
कमजोरी चाहे शारीरिक हो या मानसिक, सबसे पहले समस्या के कारण पता होना चाहिए तभी इलाज सही तरीके से और सही दिशा में संभव है। शरीर की कमज़ोरी दूर करने और ताकत बढ़ाने के लिए अगर आप दवा ले रहे है तो यहां लिखे घरेलू नुस्खे ध्यान से पढ़े।
  1. नसों की कमजोरी दूर करने और खून बढ़ाने के लिए प्रतिदिन 8 – 10 खजूर खाये और एक गिलास दूध पिए।
  2. शारीरिक ताकत बढ़ाने के उपाय में गाजर का हलवा भी फायदेमंद है। अगर आपका शरीर दुबला पतला और कमजोर दिखाई देता है तो गाजर का सेवन करना चाहिए। प्रतिदिन गाजर के जूस का सेवन भी उत्तम उपाय है।
  3. मर्दाना कमजोरी दूर करने के लिए सुबह मीठा आम खाये और सोंठ वाला दूध पिए।
  4. देसी खजूर शरीर में ताक़त बढ़ाने का एक आसान तरीका है। खजूर के बीज निकाल ले, अब खजूर में मक्खन भर कर खाये। इस उपाय को कुछ दिन निरंतर करने पर आप शरीर में भरपूर ताकत और एनर्जी महसूस करेंगे।
  5. प्रतिदिन टमाटर का सूप पीने से शरीर में खून की कमी पूरी होती है। इस होम रेमेडीज से भूख बढ़ती है व चेहरे पर निखार भी आने लगता है।
  6. अंकुरित दाल, चने और सोयाबीन दाल खाने से body को प्रोटीन और आवश्यक पोषक मिलते है। इससे शरीर में ताकत आने के साथ साथ पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है।
  7. शरीर में energy बढ़ाने के लिए अपने आहार में केला शामिल करें। केला प्राकृतिक शुगर का अच्छा स्रोत है जो शरीर में एनर्जी जल्दी छोड़ता है। प्रतिदिन 2 केले ज़रूर खाएं।
  8. सुबह दूध के साथ एक केला हर रोज खाने से बॉडी में power और चर्बी बढ़ती है। वजन बढ़ाने और दुबलापन दूर करने का ये सबसे आसान उपाय है।
  9. शरीर की कमज़ोरी कैसे दूर करे में दूध भी काफी उपयोगी है। दूध में कैल्शियम और अन्य कई प्रकार के पोषक तत्व होते है जिससे शरीर में ताक़त बढ़ती है। रोजाना कम से कम एक गिलास दूध जरूर पीना चाहिए। दूध से हड्डियां भी मजबूत होती है।
  10. दूध के ही जैसे दही भी कमज़ोरी दूर करने व stamina बढ़ाने के लिए कारगर है। अगर जुखाम हो या गला खराब हो तो दही के सेवन से बचे।
शरीर की कमज़ोरी दूर करने के आयुर्वेदिक नुस्खे
  • नसों की कमजोरी के उपाय में थोड़ा नमक पानी में मिला कर घोल ले, इस पानी से शरीर की मालिश करने पर मांसपेशियों को आराम मिलता है।
  • अनार के छिलकों को सुखाएं और पीस ले, अब सुबह शाम इसका 1 चम्मच खाएं। इस देसी दवा का सेवन नियमित रूप से करने पर कमजोरी का इलाज होता है।
  • शरीर की कमज़ोरी दूर करने और ताकत बढ़ाने के लिए प्रतिदिन आंवले का मुरब्बा खाये।
  • मर्दाना कमजोरी को दूर करने के लिए प्रतिदिन मखाने की खीर खाये।
  • जायफल व  जावित्री 10 – 10 ग्राम ले अब 50 ग्राम अश्वगंधा इसमें मिला ले। इस आयुर्वेदिक दवा को सुबह और शाम 1 – 1 चम्मच दूध के साथ ले। इस उपचार से शरीर की कमज़ोरी दूर होती है व शरीर में खून की कमी दूर करने में भी मदद मिलती है।
दोस्तो शरीर की कमज़ोरी कैसे दूर करे, Sharir ki Kamjori Dur Karne ke Desi Nuskhe का ये लेख आपको कैसा लगा हमें बताएं और अगर आपके पास मानसिक, नसों और शारीरिक कमजोरी दूर करने के उपाय देसी इलाज और घरेलू नुस्खे है तो हमारे साथ साझा करे।

Comment(S)

Show all Coment

Leave a Comment

Post Your Blog

Category

Tag Clouds

Recent Post

About NEET National Eligibility cum Entrance Test
09-Mar-2024 by Jay Kumar
aadhaar card rules for children
24-Nov-2022 by Jay Kumar
Digital Transformation
28-Oct-2022 by Jay Kumar
The Great Kabab Factory Express Patna
11-Oct-2022 by Rajeev Katiyar
Desi Cow Ghee Benefits
29-Sep-2022 by Jay Kumar
Bitcoin Investment
26-Sep-2022 by Rajeev Katiyar
Educate About Equality
25-Sep-2022 by Rajeev Katiyar
Ravan Ke Purvjnmo Ki Kahani
25-Aug-2022 by Jay Kumar
Hindi Story of Amarnath Dham
25-Aug-2022 by Jay Kumar
Ek Nanhi Si Khushi
25-Aug-2022 by Jay Kumar

Latest News

Our Sponsors

×