MENU

पढाई करने की 10 बेहतरीन टिप्स

पढाई करने की 10 बेहतरीन टिप्स, Study कैसे करें?

हर class का हर एक student चाहता है की वो अपनी Class में टॉप करे और लक्ष्य को हासिल करे, लेकिन बहुत से स्टूडेंट चाह कर भी अच्छी पढाई नहीं कर पाते है, इनसे उनका Class Me Top करने का सपना अधुरा रह जाता है। इसीलिए आज हम आर्टिकल में आपको पढाई करने के 10 बेहतरीन तरीके बतायेंगे, जिन्हें अपना कर आप अच्छे से स्टडी कर सकते हों। तो आईये जानते है कि पढाई कैसे करे?
                                                                 
अगर आप पढ़ाई में कमजोर है तो जरूरी नही कि आप दिमागी तौर पर कमजोर है। ऐसा भी हो सकता है कि आप पढ़ाई को सही ढंग से नही कर रहे हो।
पढाई कैसे करे? Study Kaise Kare - 10 Best Study Tips 
आज की इस पोस्ट में मैं आपको ये बताने वाला हूँ कि आप अपना पूरा ध्यान पढ़ाई पर कैसे लगा सकते हो या फिर यूं कहूँ कि Study कैसे करते है तो चलिए पोस्ट को शुरू करते है। पढाई कैसे करे हिंदी टिप्स,

1. पढाई के लिए लक्ष्य निर्धारण करें
हम सब के जीवन का एक लक्ष्य होता है कि पढ़ाई पूरी करने के बाद हमे क्या करना है या क्या बनना है। अगर आप केवल एक क्लास आगे बढ़ने के लिए पढ़ रहे है तो यकीन मानिए आपका पढ़ाई में मन नही लग रहा है।
मेरा मतलब अगर आपका कोई goal नहीं है तो आपका मन पढाई में नहीं लगेगा लेकिन अगर आपका कोई लक्ष्य है तो आपकी पढ़ाई में रुचि बनी रहेगी और आपका दिल खुद आपको पढ़ने के लिए मजबूर करेगा।
2. पढाई के लिए अच्छी प्लानिंग करें
यदि आप बिना Planning किये ही पढ़ते जा रहे है तो हो सकता है की एक समय बाद पढाई में आपका मन ही ना लगे। इसके लिए सबसे पहले Study के लिए कब क्या, कौन से सब्जेक्ट कितने घंटे पढने है?
इसकी पूरी अच्छे तरह से प्लानिग करे तभी आप पढाई में अच्छे से मन लगा सकते है और फिर आपको क्लास में टॉप होने से कोई रोक नही सकेगा। प्आलानिंग के साथ स्टडी करके class topper बनकर दिखा सकते है।
3. पढाई के लिए समय निर्धारित करें
पढ़ाई को सही तरीके से करने के लिए सबसे पहली और सबसे जरूरी चीज Study का Time Table बनाना होता है। पढ़ाई का उचित समयनुसार ना होना आपके पढ़ाई में कमजोर होने का सबसे बड़ा कारण हो सकता है।
आपको अपनी पढ़ाई के साथ साथ अपने Subject का भी एक निश्चित समय तय करना होगा। आपको ये तय करना होगा कि आप कौनसा विषय किस समय और कितने समय तक पढ़ेंगे। किसी भी विषय को किसी भी समय मे लेकर पढ़ना गलत होता है।
4. पढाई के लिए टेक्नोलाजी से जुड़े
पहले के समय में पढाई के लिए केवल किताबें एकमात्र सहारा होती थी लेकिन समय के साथ-साथ हम सभी के जीवन में Technology के चलते अनेक नये नये साधन आने लगे है जिससे हमारा जीवन और भी आसान हो गया है।
अब पढाई के लिए Technology का सहारा लिया जाने लगा है। Smartphone जैसे डिवाइस के आ जाने से अब सारे काम उंगलियों के इशारे पर होने लगे है।
ऐसे में अगर आपको पढाई करते समय किसी प्रश्न का उत्तर न मिले तो आप अपने मोबाइल के जरिये गूगल सर्च करके कुछ ही सेकंड में उसका उत्तर जान सकते है और इतना ही नही अब तो आप ऑनलाइन विडियो के जरिये भी अपने प्राब्लम को हल सकते है।
5. पढाई को लेकर घबराये नहीं
मैंने बहुत से बच्चों को देखा है कि अक्सर वो अपनी पढ़ाई या किसी विषय को लेकर बहुत घबराते है। जैसे गणित और अंग्रेजी के विषय को लेकर बच्चो के मन मे बहुत ज्यादा डर होता है।
उनका ये डर ही उनकी पढ़ाई में कमजोर होने का कारण बनता है। सबसे पहले आपको अपने मन से ये डर निकालना होगा और दूसरे विषय की तरह सभी विषयों को एक समान समझना होगा।
इसके लिए आपको चाहिए कि वो सबसे पहले अपने मन को शांत करे और अपने अंदर के आत्मविश्वास को बढ़ाये। जब भी आप अपने डर के विषय को पढ़ने बैठे तो आप अपनी आँखें बंद करके अपने मन मे बोले कि हां, मैं ये कर सकता हूँ। ऐसा करने से आपका आत्मविश्वाश बढेगा।
6. पढाई के लिए शांत माहौल बनाये
पढ़ाई हमेशा शांत माहौल में करनी चाहिए। पढ़ाई करने के लिए आपका कमरा अलग होना चाहिए। अगर आप किसी शोर वाली जगह में या फिर अपने परिवार के पास बैठकर जो इस समय बातचीत कर रहे है उनके पास बैठकर पढ़ाई कर रहे हो तो आप सही तरीके से पढ़ाई नही कर पाओगे।
ऐसा करने से आपका दिमाग पूरी तरह से पढाई पर focus नहीं कर पता है, इसलिए आपको अकेले कमरे में या फिर शांत जगह पर बैठकर ही पढ़ाई करनी चाहिए।
आप अपने मन और दिमाग को शांत करने के लिए अपने कमरे में एक Soft Music का (जो बिल्कुल कम आवाज में हो) का इस्तेमाल कर सकते हो। ऐसा करने से पढ़ने का मन ज्यादा हो जाता है।
7. अध्ययन के लिए ग्रुप स्टडी करें
Group में पढ़ाई करने का मजा ही अलग है। वो कहते है ना कि खरबूजे को देखकर खरबूजा रंग बदलता है। ये कहावत Group Study पर पूरे तरीके से फिट होती है।
जब आपके साथ आपके दोस्त या आपके परिवार वाले बैठकर पढ़ाई करते है तो पढ़ाई में मन लगने के साथ साथ मजा भी आता है। इसलिए जितना हो सके ग्रुप में बैठकर ही पढ़ाई करनी चाहिए।
हमे अपने क्लास और दोस्तों के साथ भी ग्रुप में अध्धयन करना चाहिए ताकि जो चीजे हमे मालूम हो वो दुसरो को पता चल सके और जो सब्जेक्ट के बारे में हमे न हो, उनके बारे में हमे दोस्तों से पता चल सके।
8. पढने के बाद Revision जरुर करें
आप जब भी कुछ पढ़ते हो, जो कुछ भी याद करते हो वो आपको कुछ समय के लिए याद हो जाता है। लेकिन आपका वो याद किया हुआ पूरे साल याद नही रहता जब तक आप उसकी Revision नही कर लेते हो।
वैसे तो आप ये Revision किसी भी समय कर सकते हो लेकिन अगर आप पेपर के समय मे Revision कर रहे हो तो सुबह 4 से 6 बजे का समय बहुत अच्छा माना गया है।
ऐसा माना गया है कि सुबह सुबह हमारा मन और दिमाग बिल्कुल शांत होता है। ऐसे समय मे हमारे दिमाग मे किसी भी प्रकार की कोई सोच नही होती है इसलिए इस समय हम जो पढ़ते है वो हमारे दिमाग मे अच्छे से बैठ जाता है और ताउम्र वो हमें याद रहता है।
9. शरीर के साथ दिमाग को भी आराम दें
घर पर बैठे-बैठे पूरा दिन अगर आप पढ़ते रहते हो तो ये भी एक गलत तरीका है क्योंकि सारा दिन पढ़ते रहने से भी हमारा मन पढ़ाई से बोर हो जाता है और हमारा दिमाग भी वजन मान जाता है।
ऐसे में हमे हमारे दिमाग को Fresh करने की जरूरत पड़ती है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा 3 घंटे पढ़ने के बाद 1 घंटा बाहर जाकर खेलना चाहिए जिससे हमारा दिमाग Fresh हो जाये।
अगर आप खेल नही सकते हो थोड़ी देर घर से बाहर निकल जाए तो बाहर की हवा ले। अपने दोस्तों के साथ बातचीत कर। हंसी मजाक करे। ऐसा करने से हमारे दिमाग से वजन कम हो जाता है और उसके बाद जब हम दुबारा पढ़ाई करने बैठेंगे तो पढ़ाई को अच्छे तरीके से कर पाएंगे।
10. पढाई के साथ स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें
मैंने अक्सर देखा है कि बच्चे देर रात तक पढ़ते रहते है। माना कि उस समय शांति का माहौल होता हूं लेकिन देर रात तक पढ़ना बिल्कुल भी सही नही है। देर रात तक पढ़ने से आपकी आंखें कमजोर होने के साथ साथ आपके दिमाग और हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है।
आपकी की हुई पढ़ाई आपको तभी याद रहेगी जब आप एक अच्छी नींद लोगे और आपका स्वास्थ्य अच्छा होगा। इसके लिए आपको अच्छी नींद के साथ अपने खान-पान का भी ख्याल रखना है।
एक अच्छी नीँद 8 से 10 घंटो की होती है इसलिए आपको रात के समय मे ही ये नींद पूरी करनी होती है। नींद पूरी ना होने पर आपके सिर दर्द के साथ आपका याद किया हुआ तक याद नही रहता।
इसके अलावा आपका खान-पान भी बढ़िया होना चाहिए। बढ़िया से मतलब ये नही है कि आप सारा दिन खाते रहो। आपके खाने में प्रोटीन वाली चीज होनी चाहिए जिससे आपकी यादाश्त बड़े और आप अच्छे से पढ़ाई कर पाओ।
अंतिम शब्द,
ये कुछ तरीके थे जिन्हें आप अपने जीवन मे अपनाकर पढ़ाई को सही ढंग से कर सकते है और होशियार बच्चो में शामिल हो सकते है। उम्मीद करता हूँ कि आपको मेरी ये पोस्ट पसंद आई होगी। अगर आपको पढाई को लेकर कोई भी परेशानी है तो आप मुझे कमेंट कर सकते है। मैं जल्दी से जल्दी आपकी परेशानी दूर करने की कोशिश करूंगा।

Comment(S)

Show all Coment

Leave a Comment

Post Your Blog

Category

Tag Clouds

Recent Post

About NEET National Eligibility cum Entrance Test
09-Mar-2024 by Jay Kumar
aadhaar card rules for children
24-Nov-2022 by Jay Kumar
Digital Transformation
28-Oct-2022 by Jay Kumar
The Great Kabab Factory Express Patna
11-Oct-2022 by Rajeev Katiyar
Desi Cow Ghee Benefits
29-Sep-2022 by Jay Kumar
Bitcoin Investment
26-Sep-2022 by Rajeev Katiyar
Educate About Equality
25-Sep-2022 by Rajeev Katiyar
Ravan Ke Purvjnmo Ki Kahani
25-Aug-2022 by Jay Kumar
Hindi Story of Amarnath Dham
25-Aug-2022 by Jay Kumar
Ek Nanhi Si Khushi
25-Aug-2022 by Jay Kumar

Latest News

Our Sponsors

×