MENU

सफलता के लिए ज़रूरी है Focus

सफलता  के  लिए  ज़रूरी  है Focus 

ऐसा  क्यों  होता  है  कि  कई बार  सब  कुछ  होते  हुए  भी  हम  वो  नहीं  कर  पाते  जिसको  करने  के  बारे  में   हमने  सोचा  होता  है ….दृढ  निश्चय  किया  होता ……खुद  को  promise किया  होता  है  कि  हमें  ये  काम  करना  ही  करना  है …चाहे  जो  हो  जाए ….!!!
“सब  कुछ  होते  हुए” से  मेरा  मतलब  है  आपके  पास  पर्याप्त  talent, पैसा ,  समय , या  ऐसी  कोई  भी  चीज  जो  उस  काम  को  करने  के  लिए  ज़रूरी  है ;  होने  से  है .
2009-10 में  मैंने  अपने  दोस्तों  के  साथ  मिल  कर  Bodhitree Consulting Group (BCG) की  शुरुआत  की  थी , इसके  अंतर्गत  हमने  कुछ  Personality Development ओर  Quizzing से  related programs भी  किये , जो  काफी  पसंद किये  गए ,….पर  within 6-7 months BCG को  बंद  करना  पड़ा .
आज  जब  मैं  इस  बारे  में  सोचता  हूँ  कि  आखिर  BCG क्यों  unsuccessful रहा  …तो  मुझे  ऐसी  कोई  वजह  नहीं  दिखती  जो  इस  ओर  इशारा  करे  की  हमारे  team में  Talent, Time , या  पैसे  की  कमी  थी ….हमारे  अन्दर  जोश  भी  काफी  था ….पर  फिर  भी  हम  इस  venture को  successful नहीं  बना  पाए .
तो  आखिर  वजह  क्या थी ?
वजह  थी  FOCUS.
चूँकि  BCG शुरू  करने  का  initiative मेरा  ही  था  इसलिए  मुझे  इसपर  पूरी  तरह  से  अपना  ध्यान  केन्द्रित  करना  चाहिए  था …..पर  मैं  उस  वक़्त   अपनी  Tata Aig की  जॉब  में  इतना  अधिक  involve था  कि  मैं  BCG पर focus नहीं  कर  पाया …और  सबकुछ  होते  हुए  भी  हम  इसे  सफल  नहीं  बना  पाए .
यह  एक  शाश्वत  सत्य  है  कि  सम्पूर्ण  ब्रह्माण्ड में  हम  जिस  चीज  पर  ध्यान  केन्द्रित  करते  हैं  उस  चीज  में  आश्चर्यजनक  रूप  से  विस्तार  होता  है . इसलिए  सफल  होने  के  लिए  हमें  अपने  चुने  हुए  लक्ष्य   पर  पूरी  तरह  से  focussed होना  होगा ; और  तभी  हम  उसे  हकीकत  बनते  देख  पायेंगे .
Focus करने  का  क्या अर्थ  है ?
एक  idea लो  . उस  idea को  अपनी  life बना  लो – उसके  बारे  में  सोचो  उसके  सपने  देखो , उस  idea को  जियो  . अपने  दिमाग , muscles, nerves, शरीर  के  हर  हिस्से  को  उस  आईडिया  में  डूब  जाने  दो , और  बाकी  सभी  ideas को  किनारे  रख  दो . यही सफल  होने  का  तरीका  है , यही  वो  तरीका  है  जिससे  महान  लोग  निर्मित  होते  हैं .
Friends, उपरोक्त  कथन Swami  Vivekananda के  हैं  और  मुझे  लगता  है  कि  Focus शब्द को  शायद  ही  इससे  अच्छे  ढंग  से  समझा  जा  सकता  है .
इस कथन में जहाँ स्वामी जी ने  किसी एक आईडिया को अपनाना आवश्यक बताया  है वहीँ दूसरी तरफ इस दौरान अन्य ideas को किनारे रखने के लिए भी कहा है. और सही मायने में यही है Focussed होना.
Focus करता  क्या  है  ?
आपने  बचपन  में  lens ज़रूर use किया  होगा ….lens देखने  में  तो  एक  साधारण  कांच  का  टुकड़ा  लगता  है …पर  जब  हम  उसे  कागज़  के  किसी  एक  हिस्से  पर  focus करते   हैं  तो  थोड़ी  देर  में  वो  कागज़  जलने  लगता  है …..
Focus  चीजों  को  संभव  बनाता  है ….जब  आप  भी  अपने  goal पर  focused रहते  हैं  तो  मार्ग  में  आने  वाली  बाधाएं   जल  कर  ख़ाक  हो  जाती  हैं , आपका  रास्ता  साफ़  हो  जाता   है , और  आप  अपना  goal achieve कर  पाते  हैं . Focus आपको  सिर्फ  यह  नहीं  बताता  कि  करना  क्या  है  , यह  भी  बताता  है  कि  क्या  नहीं  करना  है .Focus आपको  आपके  goal से  बांधता  ही  नहीं  , आपको   बेकार  की  चीजों  में  बंधने  से  बचाता  भी  है .
 
क्या  Focused रहना  आसान  है ?
नहीं ,  पिछले  डेढ़  साल  में  AKC पर  अपना  focus बनाये  रखने के  लिए  मैंने  बहुत  सी  चीजों  को  ना  कहा  है ; including better job opportunities, foreign travel breaks, other promising income generating ideas, etc. Friends, अगर  आपको  कुछ  World Class करना  है  तो  आपको  पूरी  तरह  से  उस  काम  में डूबना  होगा  और  तब  तक  लगे  रहना  होगा  जब  तक  की  आप  अपने  efforts को  physical reality में  तब्दील  होते  हुए ना देख लें .बीच  में  बहुत  सारे  distractions आयेंगे ; पर  उस  वक़्त   आपको  अपना  focus नहीं  loose करना  है ….और  ऐसा  तभी  संभव  होगा  जब  आप  अपने  काम  या  idea में  पूरी  तरह  से  believe करते  हैं .  इस  मुश्किल  समय  में  जब  mind में  self doubt आने  लगता  है  तब  आपका  belief system ही  आपको  distract होने  से  बचा  सकता  है . इसलिए  काम  शुरू  करने  से  पहले  ही  आप  उस  पर  अच्छी  तरह  से  सोच  विचार  कर  लीजिये , in fact आप  अपने  friends को  आपको  उस  idea या  plan को  लेकर  challenge करने  के  लिए  भी  कह  सकते  हैं . और   अगर  कोई  भी  तर्क -वितर्क  आपकी  आईडिया  को  लेकर  आपके   अन्दर  doubt डालता  है  तो  आप  उस  पर  पुनः  विचार  कर  सकते  हैं . कुछ  शुरू  करने  से  पहले   आपका  अपने  काम  के  successful होने  पर   believe करना  बहुत  ज़रूरी  है  आगे  यही आपके  FOCUS को  उस  पर  बनाये  रखने  में  मदद  करेगा .
तो  क्या  focus करने  का  ये  मतलब  है  कि  हम  और  कोई  काम  करे  ही  नहीं ? 
नहीं , आप  और  काम  करते  हुए  भी  अपना  focus किसी  एक  चीज  पर  बनाये  रख  सकते  हैं . For example: Mahendra Singh Dhoni  Railways में  TTE की  job करते  थे  पर  फिर  भी  उनका  focus cricket था . आप  रोज  TV पर  कितने  ही  singers और  dancers को  देखते  हैं , वो  भी  और  लोगों  की  तरह  पढने  जाते  हैं  या  job करते  हैं  पर  उनका  focus तो  singing या  dancing होता  है .  इसी  तरह  मैंने  आपके  साथ  World’s Youngest CEO , Suhas Gopinath की  story share की  थी , पढाई  करते  वक़्त   भी  उनका  focus अपनी  company establish करने  का  था ; और इसी एकाग्रता के दम पर उन्होंने छोटी सी उम्र में multi million dollar company खड़ी कर दी.
देखिये , जब  तक  आपके  मन  का  काम  आपको  financially support नहीं  करने  लगता  तब  तक  कुछ  ना  कुछ  तो  करते  रहना  होगा ….पर  ध्यान  देने  की  बात  ये  है  कि  आपको  और  चीजों  को  सिर्फ  करना  है …पर  आपने  अपने  लिए  जो  Goal decide किया  है  उसे  achieve करने  के  लिए  आपको  उसमे  डूबना  है , और  यही  आपकी  success और  failure के  बीच  का  सबसे  बड़ा  differentiator होगा.

Comment(S)

Show all Coment

Leave a Comment

Post Your Blog

Category

Tag Clouds

Recent Post

About NEET National Eligibility cum Entrance Test
09-Mar-2024 by Jay Kumar
aadhaar card rules for children
24-Nov-2022 by Jay Kumar
Digital Transformation
28-Oct-2022 by Jay Kumar
The Great Kabab Factory Express Patna
11-Oct-2022 by Rajeev Katiyar
Desi Cow Ghee Benefits
29-Sep-2022 by Jay Kumar
Bitcoin Investment
26-Sep-2022 by Rajeev Katiyar
Educate About Equality
25-Sep-2022 by Rajeev Katiyar
Ravan Ke Purvjnmo Ki Kahani
25-Aug-2022 by Jay Kumar
Hindi Story of Amarnath Dham
25-Aug-2022 by Jay Kumar
Ek Nanhi Si Khushi
25-Aug-2022 by Jay Kumar

Latest News

Our Sponsors

×