MENU

सस्ते स्मार्टफोन Vivo Y53s 5जी प्रोसेसर के साथ हुआ लॉन्च - जानें सभी फीचर्स

सस्ते स्मार्टफोन Vivo Y53s 5जी प्रोसेसर के साथ  हुआ लॉन्च - जानें सभी फीचर्स

                                                                                    
Vivo Y53s 5G को आधिकारिक तौर चीन में लॉन्च कर दिया गया है. यह पिछले साल लॉन्च हुए Vivo Y52s 5G का अपग्रेडेड वर्जन है. खास बात है कि इसे कंपनी ने बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन के तौर पर बाजार में उतारा है और इसमें खास फीचर के तौर पर 5G सपोर्ट दिया गया है. Vivo Y53s 5G में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप और सेल्फी कैमरे के लिए नॉच डिस्प्ले जैसे कई खास फीचर्स की सुविधा दी गई है. 
Vivo Y53s 5G की कीमत
Vivo Y53s की शुरुआती कीमत 1,799 चीनी युआन यानी करीब 20,500 रुपये है। इस कीमत में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। वहीं 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1,999 चीनी युआन यानी करीब 22,800 रुपये है। फोन की बिक्री तीन कलर वेरियंट में होगी। इस फोन के भारत में लॉन्चिंग की फिलहाल कोई खबर नहीं है।
Vivo Y53s 5G: स्पेसिफिकेशन्स
Vivo Y53s 5G में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.58 इंच की डिस्प्ले दी गई है और यह एंड्राइड 11 ओएस पर आधारित है. यह स्मार्टफोन octa-core Qualcomm Snapdragon प्रोसेसेर पर काम करता है लेकिन प्रोसेसर के नाम का खुलासा नहीं किया गया है. इसमें 8GB रैम के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है. फोन में पावर बैकअप के लिए 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है. 
फोटोग्राफी के लिए Vivo Y53s 5G स्मार्टफोन में 64MP का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है.वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है. इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए यूजर्स को 5G सपोर्ट के साथ वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं. फोन का वजन 189 ग्राम और साइज 163.95×75.3×8.5mm है.

Comment(S)

Show all Coment

Leave a Comment

Post Your Blog

Category

Tag Clouds

Recent Post

Upgraded from Girlfriend 4 0 to Wife 1 0
15-Nov-2025 by Jay Kumar
About NEET National Eligibility cum Entrance Test
09-Mar-2024 by Jay Kumar
aadhaar card rules for children
24-Nov-2022 by Jay Kumar
Digital Transformation
28-Oct-2022 by Jay Kumar
The Great Kabab Factory Express Patna
11-Oct-2022 by Rajeev Katiyar
Desi Cow Ghee Benefits
29-Sep-2022 by Jay Kumar
Bitcoin Investment
26-Sep-2022 by Rajeev Katiyar
Educate About Equality
25-Sep-2022 by Rajeev Katiyar
Ravan Ke Purvjnmo Ki Kahani
25-Aug-2022 by Jay Kumar
Hindi Story of Amarnath Dham
25-Aug-2022 by Jay Kumar

Latest News

Our Sponsors

×