MENU

जरूर खाएं गर्मियों में अंजीर - बेस्ट है इम्यूनिटी के लिए

जरूर खाएं गर्मियों में अंजीर - बेस्ट है इम्यूनिटी के लिए 

अंजीर में पोटेशियम, मिनरल, कैल्शियम और विटामिन (Vitamin) भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. यह शरीर को कई तरह की बीमारियों से दूर रखता है.
                                                                       
गर्मियों के मौसम (Summer) में अंजीर का सेवन करने से शरीर स्वस्थ रहता है. यह सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. अंजीर एक ऐसा फल है जिसे कच्चा और सूखा दोनों तरह से खाया जा सकता है. इस फल का रंग हल्का पीला होता है. वहीं यह पकने के बाद गहरा सुनहरा या बैंगनी रंग का हो जाता है. अंजीर में पोटेशियम, मिनरल, कैल्शियम और विटामिन (Vitamin) भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. यह शरीर को कई तरह की बीमारियों से दूर रखता है. अंजीर पेट संबंधी समस्याओं को दूर करने में भी लाभदायक होता है. अंजीर के सेवन से कब्ज और गैस (Gastric) की समस्या में राहत मिलती है. अंजीर को ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए भी जाना जाता है. वहीं इसके सेवन से इम्यूनिटी को बूस्ट किया जा सकता है. आइए आपको बताते हैं इसके फायदों के बारे में.
एनर्जी से रहेंगे भरपूर
अंजीर का सेवन करने से शरीर में एनर्जी की कमी नहीं होती है. अंजीर में विटामिन, सल्फर और क्लोरिन अधिक मात्रा में पाया जाता है. इससे गर्मी के दिनों में एनर्जी की कमी को दूर किया जा सकता है.
हड्डियों को बनाएं मजबूत
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आप अपनी डाइट में अंजीर को जरूर शामिल करें. अंजीर में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को कमजोर होने से बचाता है.

मोटापा करे कम
अंजीर के सेवन से मोटापे को कम किया जा सकता है. अंजीर में बहुत कम कैलोरी होती है जिसके चलते ये वजन को कंट्रोल में रखता है. इसके अलावा अंजीर में फैट की मात्रा भी बहुत कम होती है.

डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद
डायबिटीज रोगियों के लिए अंजीर के पत्ते काफी फायदेमंद माने जाते हैं. अंजीर के पत्तों में ऐसे कई तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर के शुगर लेवल को कंट्रोल में रखते हैं. डायबिटीज के रोगियों को अंजीर के पत्तों की चाय का सेवन करना चाहिए.

कब्ज की समस्या से छुटकारा
जिन लोगों को कब्ज की समस्या रहती है, उनके लिए अंजीर का सेवन फायदेमंद हो सकता है. अंजीर के सेवन से पेट दर्द, गैस और कब्ज की समस्या से मुक्ति मिलती है.
ब्लड प्रेशर को रखे कंट्रोल में
हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए अंजीर काफी फायदेमंद होता है. अंजीर में फ्लेवोनॉइड और पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जिससे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखा जा सकता है.

Comment(S)

Show all Coment

Leave a Comment

Post Your Blog

Category

Tag Clouds

Recent Post

Upgraded from Girlfriend 4 0 to Wife 1 0
15-Nov-2025 by Jay Kumar
About NEET National Eligibility cum Entrance Test
09-Mar-2024 by Jay Kumar
aadhaar card rules for children
24-Nov-2022 by Jay Kumar
Digital Transformation
28-Oct-2022 by Jay Kumar
The Great Kabab Factory Express Patna
11-Oct-2022 by Rajeev Katiyar
Desi Cow Ghee Benefits
29-Sep-2022 by Jay Kumar
Bitcoin Investment
26-Sep-2022 by Rajeev Katiyar
Educate About Equality
25-Sep-2022 by Rajeev Katiyar
Ravan Ke Purvjnmo Ki Kahani
25-Aug-2022 by Jay Kumar
Hindi Story of Amarnath Dham
25-Aug-2022 by Jay Kumar

Latest News

Our Sponsors

×