MENU

नीम फेस पैक के फायदे और बनाने की 10 विधि

नीम फेस पैक के फायदे और बनाने की 10 विधि Neem Face Packs for Skin in Hindi
ऐसा पेड़ जिसकी पत्तियों को खाया जा सकता है, उसके रस को पिया जा सकता है और यहां तक कि इसे लगाने पर आपकी स्किन ग्लो कर सकती है। हम बात कर रहे हैं नीम की। नीम ऐसी औषधि है, जिससे न सिर्फ कई बीमारियों से बचाव हो सकता है, बल्कि त्वचा भी सेहतमंद हो सकती है। यही वजह है कि स्वस्थ त्वचा के लिए नीम का उपयोग कई तरह से किया जा सकता है। इसलिए, स्टाइलक्रेज के इस लेख में हम न सिर्फ स्किन के लिए नीम फेस पैक के फायदे बताएंगे, बल्कि अलग-अलग तरह से नीम फेस पैक बनाने की विधि भी सिखाएंगे। तो नीम और नीम के फेस पैक से जुड़ी सभी जानकारियों के लिए लेख को पूरा पढ़ें।
                                                       
नीम फेस पैक के फायदे – Neem Face Pack Benefits 
इससे पहले कि नीम फेस पैक बनाने की विधि जानें, सबसे पहले त्वचा के लिए नीम या नीम फेस पैक के फायदे जानना जरूरी है। यहां हम स्किन के लिए नीम या नीम फेस पैक के अलग-अलग फायदों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दे रहे हैं। तो ये फायदे कुछ इस प्रकार हैं:
1. एंटी-एजिंग प्रभाव
नीम त्वचा को जवां बनाए रखने में और एजिंग के प्रभाव को कम करने में उपयोगी हो सकता है। इससे जुड़े शोध में जिक्र मिलता है कि सूरज के हानिकारक किरणों के प्रभाव से होने वाली झुर्रियों की समस्या में नीम उपयोगी पाया गया है। दरअसल, नीम के पत्तों में मौजूद एथनॉलिक अर्क (Ethanolic Extract) में एंटी-एजिंग गुण मौजूद होता है, जो त्वचा के लिए लाभकारी हो सकता है।
2. कील-मुंहासों के लिए
एक्ने की समस्या होना सामान्य है। ऐसे में इस परेशानी से निपटने के लिए प्राकृतिक उपाय के तौर पर नीम फेस पैक लाभकारी हो सकता है। नीम का एंटी इंफ्लेमेटरी गुण कील-मुंहासों की सूजन को कम करने में सहायक हो सकता है। वहीं, नीम में मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण एक्ने का कारण बनने वाले बैक्टीरिया को खत्म करने में उपयोगी हो सकता है। साथ ही कील-मुंहासों के रैशेज और घाव को भरने में मदद कर सकता है। सिर्फ नीम ही नहीं, बल्कि नीम के तेल का इस्तेमाल भी नीम फेस पैक में किया जा सकता है। नीम के तेल में भी एंटी बैक्टीरियल गुण होने की पुष्टि हुई है, जो एक्ने के उपचार में उपयोगी पाया गया है।
3. ड्राई स्किन के लिए
कई लोगों को रूखी त्वचा की समस्या परेशान करती है। ऐसे में ड्राई स्किन की समस्या से बचाव के लिए घरेलू उपाय के तौर पर नीम का फेस पैक लाभकारी हो सकता है। दरअसल, नीम की सूखी पत्तियों में बटर मिलाकर लगाने से ड्राई स्किन की समस्या से कुछ हद तक राहत मिल सकती है। इतना ही नहीं, नीम का उपयोग स्किन अल्सर के लिए भी लाभकारी हो सकता है। हालांकि, ध्यान रहे कि अल्सर की समस्या अगर गंभीर हो तो डॉक्टरी इलाज को प्राथमिकता देना बेहतर है।
4. त्वचा संबंधी समस्याओं के लिए
नीम का उपयोग त्वचा संबंधी परेशानियों से बचाव में भी उपयोगी हो सकता है। इसका एंटी-फंगल, एंटी बैक्टीरियल गुण एक्जिमा (Dermatitis Eczema), सोरायसिस (Psoriasis) में होने वाले रैशेज और खुजली से राहत दिलाने में सहायक हो सकता है। इसके अलावा, विटिलिगो (Vitiligo) यानी सफेद दाग की समस्या में भी नीम कुछ हद तक लाभकारी हो सकता है। नीम त्वचा के संक्रमण से बचाव करने और त्वचा को स्वस्थ रखने में सहायक हो सकता है और शायद यही कारण है कि कई स्किन कॉस्मेटिक्स में नीम का उपयोग किया जाता है।
5. घाव भरने के लिए
नीम का उपयोग हल्के-फुल्के घाव या चोट को ठीक करने के लिए भी किया जा सकता है। इसमें मौजूद एंटी माइक्रोबियल गुण घाव में कीटाणुओं को पनपने से रोक सकते हैं, जिससे घाव भरने में आसानी हो सकती है। सिर्फ नीम ही नहीं, बल्कि नीम का तेल भी इसमें उपयोगी हो सकता है। हालांकि, ध्यान रहे कि अगर घाव गंभीर है तो डॉक्टरी इलाज को प्राथमिकता दें।
नीम फेस पैक के फायदे विस्तार से जानने के बाद, अब पढ़ें नीम फेस पैक बनाने की विधि और लगाने का तरीका।
घर में बनाएं 10 असरदार नीम फेस पैक – Neem Face Packs at Home 
इस भाग में हम घर में नीम फेस पैक बनाने की विधि बता रहे हैं। साथ ही नीम का फेस पैक आप कैसे लगा सकते हैं, यह भी हम स्टेप-बाय-स्टेप बता रहे हैं। नीम के गुणों को और बढ़ाने के लिए हम यहां दिए गए नीम फेस पैक में कई अन्य घरेलू सामग्रियों को भी शामिल कर रहे हैं। तो नीम का फेस पैक बनाने की विधि कुछ इस प्रकार है:

1 खीरा और नीम फेस पैक
सामग्री :
½ कप कद्दूकस किया हुआ खीरा
1 चम्मच कुचली हुई नीम की पत्तियां या पेस्ट
आवश्यकता अनुसार गुलाब जल या पानी
1 कटोरी
क्या करें :
सभी सामग्रियों को एक कटोरे में मिलाएं और पेस्ट बनाएं।
उंगलियों की मदद से इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं।
इसे सूखने के लिए छोड़ दें।
फिर 20-30 मिनट के बाद इसे धो लें।
सप्ताह में एक इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।
कैसे फायदेमंद है :
नीम फेस पैक के फायदे बढ़ाने के लिए इसमें खीरे का इस्तेमाल किया जा सकता है। बता दें कि पिंपल्स का उपचार करने के लिए आयुर्वेद में अन्य औषधियों के साथ खीरे के इस्तेमाल का भी जिक्र मिलता है। खीरा के फायदे बस यहीं तक सीमित नहीं है। खीरा त्वचा को ठंडक और आराम देने के साथ-साथ पोषण भी प्रदान कर सकता है। साथ ही इसके उपयोग से त्वचा हाइड्रेट भी हो सकती है। देखा जाए तो नीम और खीरा का यह फेस पैक गर्मियों में त्वचा को आराम देने के लिए उपयोगी हो सकता है।
 
2. नीम, दही और बेसन का फेस पैक
सामग्री :
1 बड़ा चम्मच नीम के पत्तों का पाउडर
1 बड़ा चम्मच बेसन
1 चम्मच दही
आवश्यकता अनुसार गुलाब जल या पानी (वैकल्पिक)
1 बाउल
क्या करें :
यह नीम फेस पैक बनाने की विधि काफी आसान है। पहले एक कटोरे में सभी सामग्रियों को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं।
पेस्ट को पूरे चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथों से मालिश करते हुए लगाएं।
फिर इसे सूखने दें और सूखने के बाद इसे धो लें।
हफ्ते में दो से तीन बार इस फेस पैक को लगा सकते हैं।
कैसे फायदेमंद है :
नीम फेस पैक में अगर बेसन और दही मिलाई जाए तो इसके गुण और बढ़ सकते हैं। हमने लेख की शुरुआत में ही जानकारी दी है कि नीम त्वचा को साफ कर सकता है और इसका एंटी बैक्टीरियल गुण कीटाणुओं पर प्रभावकारी हो सकता है। वहीं, त्वचा के लिए घरेलू उपाय के तौर पर बेसन का उपयोग कई वर्षों से किया जाता रहा है। त्वचा के लिए बेसन फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, यह त्वचा को एक्सफोलिएट कर मृत कोशिकाओं को निकाल सकता है और रोमछिद्रों को गहराई से साफ कर सकता है। साथ ही चेहरे की रंगत निखारने और उसे मुलायम बनाने में भी असरदार हो सकता है। इतना ही नहीं, बेसन त्वचा से अतिरिक्त तेल को भी साफ कर सकता है, जो मुंहासों की समस्या का घरेलू उपाय साबित हो सकता है।
इस नीम फेस पैक में दही का उपयोग भी किया गया है। एनसीबीआई (National Center for Biotechnology Information) की वेबसाइट पर प्रकाशित शोध में इस बात का जिक्र मिलता है कि दही युक्त फेस पैक के उपयोग से त्वचा मॉइस्चराइज होने के साथ-साथ निखरी हुई भी बन सकती है। साथ ही यह त्वचा की इलास्टिसिटी में भी सुधार कर सकता है। ऐसे में स्वस्थ त्वचा के लिए यह घरेलू फेस पैक लाभकारी हो सकता है। हालांकि, बेहतर है सूजन वाले मुंहासों पर इस पैक का उपयोग करने से बचें।

3. नीम और नींबू का फेस पैक
सामग्री :
2 चम्मच नीम के पत्तों का पाउडर
2 चम्मच गुलाब जल
1 चम्मच नींबू का रस
1 कटोरी
क्या करें :
सबसे पहले नीम की कुछ पत्तियों को धूप में सूखा लें और फिर उसका पाउडर बना लें।
चाहें तो बाजार में मिलने वाले नीम पाउडर का उपयोग भी कर सकते हैं।
अब एक कटोरी लें और उसमें नीम के पाउडर में गुलाब जल और नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें।
फिर इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें।
सूखने के बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें।
सप्ताह में दो बार इस फेस पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है।
कैसे फायदेमंद है :
नीम फेस पैक बनाने की विधि में हमने सबसे पहली विधि तैलीय त्वचा के लिए बताई है। नीम ऑयली और एक्ने वाली त्वचा के लिए एक उपयोगी औषधि है। इसमें एंटी एक्ने गुण भी मौजूद होता है (10)। वहीं, इसमें नींबू को मिला दिया जाए तो इन दोनों का मिश्रण त्वचा के लिए और लाभकारी हो सकता है। त्वचा के लिए नींबू के फायदे कई सारे हैं, दरअसल नींबू में मौजूद विटामिन सी त्वचा की रंगत निखारने में सहायक हो सकता है। साथ ही यह त्वचा को चमकदार और एक्ने मुक्त बना सकता है । ऐसे में तैलीय त्वचा के लिए नीम और नींबू का इस्तेमाल लाभकारी हो सकता है।

4. नीम और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक
सामग्री :
2 चम्मच नीम का पाउडर
2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी पाउडर
5 तुलसी के पत्ते
1 बड़ा चम्मच शहद
1 बाउल
क्या करें :
नीम मुल्तानी मिट्टी फेस पैक बनाने के लिए इसमें तुलसी और शहद भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
इस नीम मुल्तानी मिट्टी फेस पैक को बनाने के लिए, सबसे पहले एक बाउल में नीम और मुल्तानी मिट्टी के पाउडर में तुलसी की पत्तियों को पीसकर मिलाएं।
अब इसमें शहद मिलाएं।
फिर इस पेस्ट को पूरे चेहरे पर लगाएं।
15 मिनट बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
बेहतर परिणाम पाने के लिए हफ्ते में दो बार इस फेस पैक का इस्तेमाल करें।
कैसे फायदेमंद है :
त्वचा पर जवां चमक लाने के लिए नीम मुल्तानी मिट्टी फेस पैक उपयोगी हो सकता है। मुल्तानी मिट्टी का उपयोग करके त्वचा से अतिरिक्त तेल, गंदगी और मृत कोशिकाओं को साफ किया जा सकता है। साथ ही यह दाग-धब्बों को हल्का करने में भी सहायक हो सकती है। इससे त्वचा चमकदार हो सकती है। वहीं, तुलसी की पत्तियां हानिकारक बैक्टीरिया को मार सकती हैं। इसके अलावा, यह त्वचा में निखार लाने और त्वचा के घावों को भरने में भी लाभकारी हो सकती है।
वहीं, शहद का उपयोग त्वचा की नमी बनाए रखने और उसे जवां बनाने में सहायक हो सकता है। साथ ही यह रिंकल्स के लिए और त्वचा के पीएच को संतुलित रखने के लिए भी उपयोगी हो सकता है। ऐसे में यह मुल्तानी मिट्टी, नीम तुलसी फेस पैक त्वचा को स्वस्थ रखने में सहायक हो सकता है। मुल्तानी मिट्टी होने के कारण यह फेस पैक ऑयली स्किन के लिए ज्यादा लाभकारी हो सकता है। वहीं, ड्राई स्किन वाले व्यक्ति इस फेस पैक के उपयोग के बाद मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।

5. नीम, गुलाब जल और चंदन का फेस पैक
सामग्री :
9-10 नीम के पत्ते या एक चम्मच नीम का पाउडर
आधा से एक चम्मच चंदन का पेस्ट या पाउडर
आवश्यकता अनुसार गुलाब जल
1 कटोरी
क्या करें :
नीम की पत्तियों को उबालें और फिर उसका पेस्ट बना लें।
चाहें तो नीम का पाउडर भी उपयोग कर सकते हैं।
1 कटोरी में नीम पाउडर, चंदन पाउडर या चंदन का पेस्ट और गुलाब जल मिलाएं।
इस पेस्ट को चेहरे व गर्दन पर लगाएं।
कुछ देर के लिए इसे सूखने दें।
सूखने के बाद चेहरा ठंडे पानी से धो लें।
हफ्ते में दो से तीन बार इस फेस पैक को लगाया जा सकता है।
कैसे फायदेमंद है :
नीम के फायदे स्किन के लिए कई हैं। नीम खुले रोम छिद्रों को ठीक कर मुंहासे और इनके दाग-धब्बों को कम करने में मदद कर सकता है, जिसकी जानकारी हम पहले ही दे चुके हैं। इन्हीं फायदों को बढ़ाने के लिए नीम के फेस पैक में चंदन और गुलाब जल को शामिल करना अच्छा विकल्प हो सकता है। दरअसल, चंदन त्वचा संबंधी एलर्जी के लिए उपयोगी हो सकता है। दरअसल, चंदन त्वचा संबंधी समस्याओं से बचाव कर त्वचा को स्वस्थ भी रख सकता है। इसके अलावा, चंदन का उपयोग त्वचा को निखारने के लिए कई सारे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी में भी किया जाता है। यह त्वचा को ठंडक प्रदान करने और ग्लोइंग बनाने में सहायक हो सकता है । जानकारों की मानें तो चंदन स्किन टोन करने के लिए बेहतरीन माना जाता है।
वहीं, अगर त्वचा के लिए गुलाब जल का इस्तेमाल बताएं, तो इसकी पंखुड़ियों के अर्क में स्किन व्हाइटनिंग गुण होता है । इसके साथ ही, गुलाब जल न सिर्फ त्वचा का पीएच संतुलित कर सकता है, बल्कि कील-मुंहासों के लिए भी लाभकारी हो सकता है। यहां तक कि यह त्वचा के अत्यधिक तेल को नियंत्रित करने में भी सहायक हो सकता है। साथ ही, यह त्वचा की नमी को लॉक कर, फाइन लाइन्स और झुर्रियां भी कम करने में असरदार हो सकता है। इस वजह से यह फेस पैक तैलीय और एजिंग त्वचा के लिए बेहतरीन हो सकता है, जो त्वचा को साफ रखने में मदद कर सकता है।

6. नीम और पपीता फेस मास्क
सामग्री :
7-8 नीम के पत्ते
आधा कप मैश किया हुआ पका पपीता
1 बाउल
क्या करें :
सबसे पहले नीम की पत्तियों का पेस्ट बनाएं और एक कटोरी में डालकर मैश किए हुए पपीते में मिलाएं।
फिर इस पेस्ट को पूरे चेहरे पर लगाएं।
थोड़ी देर इसे सूखने दें।
जब पैक सूख जाए तो चेहरा धो लें।
सप्ताह में एक बार इस फेस पैक को लगा सकती हैं।
कैसे फायदेमंद है :
पपीते में मौजूद पपाइन (Papain – एक प्रकार का एंजाइम) चेहरे के दाग-धब्बों को हल्का करने में उपयोगी हो सकता है । इतना ही नहीं यह त्वचा की मृत कोशिकाओं को निकालने में और त्वचा को जवां बनाने के साथ-साथ हाइड्रेट रखने में भी सहायक हो सकता है। सिर्फ पका पपीता ही नहीं, बल्कि कच्चा पपीता भी त्वचा के लिए लाभकारी हो सकता है। कच्चा पपीता त्वचा के दाग को हल्का करने में उपयोगी हो सकता है । ऐसे में इस नीम फेस पैक में पका और कच्चा दोनों तरह के पपीते का उपयोग किया जा सकता है।
 
7. नीम पाउडर, लहसुन और नारियल तेल का फेस पैक
सामग्री :
6-8 नीम के पत्ते
2-3 लहसुन की कच्ची कली
1 बड़ा चम्मच नारियल तेल
क्या करें :
नीम की पत्तियों को उबालें और इसका एक पेस्ट बनाएं।
चाहें तो नीम के पाउडर का उपयोग भी कर सकते हैं।
फिर लहसुन की कली का पेस्ट बनाएं और उसे नीम के पेस्ट में मिलाएं।
अब इस पेस्ट में नारियल का तेल गुनगुना करके मिलाएं।
फिर इस पेस्ट को प्रभावित भाग पर या पूरे चेहरे पर लगाएं।
हफ्ते में एक से दो बार यह फेस पैक लगा सकती हैं।
कैसे फायदेमंद है :
नीम फेस पैक बनाने की विधि में हम आखिरी जानकारी त्वचा संक्रमण दूर करने के लिए बता रहे हैं। इस नीम फेस पैक में नारियल के साथ ही लहसुन का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। वहीं, नारियल के तेल का इस्तेमाल करने से ड्राई स्किन की समस्या दूर हो सकती है। इसमें इसका मॉइस्चराइजिंग गुण मदद कर सकते हैं। वहीं, त्वचा संक्रमण दूर करने के लिए लहसुन के फायदे की बात करें, तो इसका अर्क सोरायसिस (Psoriasis) से लेकर कई तरह के वायरल और फंगल संक्रमण की समस्या दूर कर सकता है। साथ ही बढ़ती उम्र के प्रभावों को भी धीमा कर सकता है। यही वजह है कि इस फेस पैक में मौजूद सभी तत्व त्वचा की समस्याओं के साथ-साथ कील-मुंहासों व दानों को कम कर सकता है, जिससे त्वचा चमकदार बन सकती है।

8. दही-नीम फेस पैक
सामग्री :
1 चम्मच नीम के पत्तों का पेस्ट या पाउडर
2 बड़ा चम्मच दही
1 बाउल
क्या करें :
नीम के पत्तों को कुचलकर पेस्ट बना लें।
चाहें तो नीम का पाउडर भी उपयोग कर सकती हैं।
अब एक बाउल में इसे दही के साथ अच्छी तरह मिलाएं।
इसे पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें।
फिर ठंडे पानी से धो लें।
हफ्ते में दो से तीन बार इस फेस पैक को लगा सकते हैं।
कैसे फायदेमंद है :
नीम का फेस पैक डार्क स्पॉट्स या काले धब्बे की समस्या दूर करने में प्रभावकारी हो सकता है। इसके लिए इस नीम फेस पैक में दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, दही में मौजूद अमीनो ऐसिड, एल सिस्टिन पेप्टाइड (L-cysteine Peptide) त्वचा की रंगत निखारने में सहायक हो सकता है। साथ ही विशेषज्ञों के अनुसार, दही काले धब्बों को साफ करने में मदद कर सकती है और त्वचा को टोन भी कर सकती है। इसके अलावा, यह मुंहासे के धब्बों को भी कम कर सकती है। वहीं, नीम की पत्तियों के साथ इसके पेड़ की छाल के मेथनोलिक अर्क में भी त्वचा की रंगत निखारने (Skin Whitening) वाला प्रभाव होता है। शायद यही कारण है कि इसका इस्तेमाल कई तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स में भी किया जाता है।
ऐसे में अगर किसी को दाग-धब्बों की समस्या कम करनी है, तो नीम फेस पैक के फायदे देखे जा सकते हैं। साथ ही इसे अधिक प्रभावी बनाने के लिए इसमें दही का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

9. ओटमील, दूध, शहद और नीम फेस पैक
सामग्री :
आधा कप ओटमील या ओटमील पाउडर
1 बड़ा चम्मच दूध
1 चम्मच शहद
2 चम्मच नीम पेस्ट या पाउडर
आवश्यकता अनुसार गुलाब जल या पानी
1 कटोरी
क्या करें :
ओटमील को एक कटोरे में डालें और दूध, शहद व नीम का पेस्ट इसमें मिलाएं।
अगर ओटमील पाउडर न हो तो इसे अन्य सामग्रियों के साथ अच्छे से ब्लेंड करें और फिर इसे चेहरे पर लगाएं।
धीरे से सर्कुलर मोशन में स्क्रब करें और फिर सूखने तक छोड़ दें।
सूखने के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें।
हफ्ते में एक बार इस फेस पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है।
कैसे फायदेमंद है :
त्वचा के लिए ओटमील का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका मिश्रण स्किन को नमी देने के साथ ही त्वचा की खुजली और रूखेपन को कम कर सकता है। साथ ही इसके उपयोग से त्वचा स्वस्थ हो सकती है। वहीं, दूध के फायदे और शहद के गुण त्वचा को नरम व मॉइस्चराइज करने के लिए जाने जाते हैं। साथ ही हमने पहले ही जानकारी दी है कि नीम में मौजूद एंटी एजिंग गुण झुर्रियों को कम करने या एजिंग के प्रभाव को धीमा करने के लिए लाभकारी हो सकता है। इस आधार पर नीम जई का फेस पैक एजिंग के लक्षणों को कम कर सकता है और इस फेस पैक को एंटी एजिंग फेस पैक माना जा सकता है।

10. नीम और हल्दी फेस पैक
सामग्री :
1 बड़ा चम्मच नीम की पत्तियों का पेस्ट या पाउडर
आधा चम्मच हल्दी पेस्ट
1 चम्मच नारियल तेल
आवश्यकता अनुसार पानी या गुलाब जल (वैकल्पिक)
1 कटोरी
क्या करें :
एक कटोरी में सभी सामग्रियों को मिलाकर पेस्ट बना लें।
फिर इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
इसे 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
हल्दी और नीम का यह फेस पैक हफ्ते में एक बार लगा सकती हैं।
कैसे फायदेमंद है :
जहां नीम में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं। वहीं हल्दी में एंटीमाइक्रोबियल, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं दूर करने में मदद कर सकते हैं। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन (Curcumin) त्वचा स्वास्थ्य के लिए उपयोगी माना जाता है। इस नीम फेस पैक में नारियल तेल का उपयोग भी किया गया है। त्वचा के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल करने से ड्राई स्किन की समस्या से राहत मिल सकती है। दरअसल, नारियल तेल त्वचा को मॉइस्चराइज करने में मदद कर सकता है। ऐसे में इन सामग्रियों की वजह से यह फेस पैक ड्राई स्किन के लिए उपयोगी हो सकता है। हालांकि, ध्यान रहे हल्दी का इस्तेमाल परेशानी का कारण भी बन सकता है। दरअसल, जानकारों के अनुसार, हल्दी कभी-कभी एलर्जी का कारण बन सकती है। ऐसे में इस फेस पैक के उपयोग से पहले पैच जरूर करें।
 
नोट : ऊपर बताए गए किसी भी फेस पैक के उपयोग से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर किसी सामग्री से एलर्जी हो तो उसे फेस पैक में शामिल न करें। साथ ही किसी भी फेस पैक के उपयोग के बाद त्वचा को मॉइस्चराइज जरूर करें।
इस लेख में हमने त्वचा के लिए नीम फेस पैक के फायदे विस्तार से बताएं हैं। साथ ही नीम फेस पैक के गुणों को बढ़ाने के लिए हमने अलग-अलग सामग्रियों के साथ नीम फेस पैक बनाने की विधि भी बताई है। उम्मीद करते हैं कि नीम फेस पैक कैसे लगाया जाता है, इसका जवाब भी पाठकों को लेख में मिल गया होगा। ऐसे में इस लेख को ज्यादा से ज्यादा शेयर कर नीम फेस पैक के फायदे से हर किसी को अवगत कराएं। 

Comment(S)

Show all Coment

Leave a Comment

Post Your Blog

Category

Tag Clouds

Recent Post

Upgraded from Girlfriend 4 0 to Wife 1 0
15-Nov-2025 by Jay Kumar
About NEET National Eligibility cum Entrance Test
09-Mar-2024 by Jay Kumar
aadhaar card rules for children
24-Nov-2022 by Jay Kumar
Digital Transformation
28-Oct-2022 by Jay Kumar
The Great Kabab Factory Express Patna
11-Oct-2022 by Rajeev Katiyar
Desi Cow Ghee Benefits
29-Sep-2022 by Jay Kumar
Bitcoin Investment
26-Sep-2022 by Rajeev Katiyar
Educate About Equality
25-Sep-2022 by Rajeev Katiyar
Ravan Ke Purvjnmo Ki Kahani
25-Aug-2022 by Jay Kumar
Hindi Story of Amarnath Dham
25-Aug-2022 by Jay Kumar

Latest News

Our Sponsors

×