MENU

Kamala Nehru Biography in Hindi - कमला नेहरु की जीवनी

Kamala Nehru Biography in Hindi - कमला नेहरु की जीवनी

                                                        
जवाहरलाल नेहरु की पत्नी और इंदिरा गांधी की माँ कमला नेहरु (Kamala Nehru) का जन्म 1 अगस्त 1899 को दिल्ली में एक कश्मीरी परिवार में हुआ था | उनके पिता जवाहरलाल कौल एक साधारण व्यवसायी थे | उन दिनों लडकियों को घर से बाहर निकलने की स्वतंत्रता नही थी | उनको स्कूली शिक्षा भी नही दी जाती थी | कमला को भी घर पर ही हिंदी का साधारण ज्ञान मिल पाया था | वे देखने में बहुत सुंदर थी इसलिए मोतीलाल नेहर ने इंग्लैंड में पढ़ रहे अपने बेटे जवाहरलाल के लिए उन्हें पसंद किया |
8 फरवरी 1916 को दोनों का विवाह हो गया | जवाहरलाल की उम्र उस समय 26 वर्ष और कमला की उम्र 17 वर्ष थी | मोतीलाल नेहरु के घर के पश्चिमी वातावरण से तालमेल बैठाने में काफी परेशानी हुयी | वह अंग्रेजी भाषा नही जानती थी इसलिए जैसा कि जवाहरलाल जी ने स्वयं लिखा है उन दोनों में भी आरम्भ में कम पटती थी | लेकिन कमला जी (Kamala Nehru) ने भारतीय आचार-विचार को छोड़े बिना नेहरु जी के राजनैतिक कार्यो में रूचि लेना और सक्रिय सहयोग आरम्भ किया | इससे दोनों के संबध मधुर हो गये थे |
कमला जी (Kamala Nehru) ने स्वतंत्रता संग्राम में और महिला जागरण तथा स्वदेशी के प्रचार में सक्रिय भाग लिया | एक समय तो सब नेताओं के जेल में बंद हो जाने पर उन्होंने पुरे प्रदेश में कांग्रेस का नेतृत्व किया | 1931 में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करके लखनऊ जेल में डाल दिया था | बचपन की स्वस्थ कमला जी को क्षय रोग ने घेर लिया था | देश-विदेश में उनका इलाज हुआ पर रोग से छुटकारा नही मिल सका और 28 फरवरी 1936 को स्विट्जरलैंड के एक चिकित्सालय में उनका देहांत हो गया |

Comment(S)

Show all Coment

Leave a Comment

Post Your Blog

Category

Tag Clouds

Recent Post

About NEET National Eligibility cum Entrance Test
09-Mar-2024 by Jay Kumar
aadhaar card rules for children
24-Nov-2022 by Jay Kumar
Digital Transformation
28-Oct-2022 by Jay Kumar
The Great Kabab Factory Express Patna
11-Oct-2022 by Rajeev Katiyar
Desi Cow Ghee Benefits
29-Sep-2022 by Jay Kumar
Bitcoin Investment
26-Sep-2022 by Rajeev Katiyar
Educate About Equality
25-Sep-2022 by Rajeev Katiyar
Ravan Ke Purvjnmo Ki Kahani
25-Aug-2022 by Jay Kumar
Hindi Story of Amarnath Dham
25-Aug-2022 by Jay Kumar
Ek Nanhi Si Khushi
25-Aug-2022 by Jay Kumar

Latest News

Our Sponsors

×