MENU

इस हाल में है सूर्य तो आपको सरकारी नौकरी मिलकर रहेगी

इस हाल में है सूर्य तो आपको सरकारी नौकरी मिलकर रहेगी

                                                         
सरकारी नौकरी पाना युवाओं का सपना आज भी बना हुआ है। युवा कोशिश करते हैं कि उन्हें सरकारी नौकरी मिले। इसमें कुछ को संघर्ष करने के बाद नौकरी मिल जाती है जबकि अनेक इसमें सफल नहीं हो पाते। ऐसे भी अनेक लोग हैं जो सरकारी नौकरी नहीं हासिल कर पाते। ज्योतिषीय दृष्टि से देखें तो व्यक्ति की कुंडली में सूर्य की महत्वपूर्ण भूमिका है। साथ में कुंडली का दसवां भाव आजीविका या कॅरियर की स्थिति को दर्शाता है। शनि भी आजीविका या नौकरी का नैसर्गिक कारक है जबक कुंडली का छटा भाव नौकरी को दर्शाता है। ऐसे में कुंडली में सूर्य बली होने और उक्त घटकों का सूर्य के साथ शुभ संबंध बनने पर सरकारी नौकरी की संभावनाएं बनती हैं। जानिए किस स्थिति में बनता है सरकारी सेवा का योग।  
-यदि कुंडली में सूर्य बलवान होकर दशम भाव में हो या दशम भाव पर सूर्य की दृष्टि हो तो सरकारी नौकरी का योग है। 
-यदि कुंडली में सूर्य एवं शनि एकसाथ शुभ स्थानों में हों या शनि पर सूर्य की दृष्टि पड़ती हो तो सरकारी नौकरी का योग होता है। 
-यदि सूर्य बलि होकर कुंडली के छठे भाव में हो तो भी सरकारी नौकरी का योग बनता है। 
-सूर्य कुंडली के बारहवें भाव में हो तो सरकारी नौकरी में जाने की संभावनाएं बनती हैं। 
-यदि शनि सिंह राशि में हो और सूर्य ठीक स्थिति में तो भी सरकारी नौकरी पाने की संभावनाएं बनती हैं। 
-यदि कुंडली में सूर्य स्वराशि, या उच्च राशि में होकर बलि हो तो सरकारी क्षेत्र में कार्य करने का मौका मिलता है। 
-सूर्य और बृहस्पति का योग भी यदि शुभ भाव में बना हो तो सरकारी क्षेत्र में कोई उच्च पद मिलता है। 
-सूर्य और बृहस्पति का शुभ भावों में होकर सम-सप्तक होना भी सरकारी क्षेत्र में नौकरी की संभावनाओं को प्रबल करता है। 

Comment(S)

Show all Coment

Leave a Comment

Post Your Blog

Category

Tag Clouds

Recent Post

About NEET National Eligibility cum Entrance Test
09-Mar-2024 by Jay Kumar
aadhaar card rules for children
24-Nov-2022 by Jay Kumar
Digital Transformation
28-Oct-2022 by Jay Kumar
The Great Kabab Factory Express Patna
11-Oct-2022 by Rajeev Katiyar
Desi Cow Ghee Benefits
29-Sep-2022 by Jay Kumar
Bitcoin Investment
26-Sep-2022 by Rajeev Katiyar
Educate About Equality
25-Sep-2022 by Rajeev Katiyar
Ravan Ke Purvjnmo Ki Kahani
25-Aug-2022 by Jay Kumar
Hindi Story of Amarnath Dham
25-Aug-2022 by Jay Kumar
Ek Nanhi Si Khushi
25-Aug-2022 by Jay Kumar

Latest News

Our Sponsors

×