MENU

Cyber Security क्या है-

Cyber Security क्या है? What is Cyber Security in Hindi?

दोस्तों आप लोग Computer और Internet का इस्तेमाल जरूर करते होंगे और आपको अपने Computer और Data की सुरक्षा करना भी बहुत जरूरी है जिसके बारे में हम आज इस पोस्ट में बताने वाले है कि Cyber Security क्या है? What is Cyber Security in Hindi? तो चलिए पोस्ट को पढ़ना शुरू करते हैं.
आज टेक्नोलॉजी का समय चल रहा है और टेक्नोलॉजी के बढ़ने से आज लगभग प्रत्येक फील्ड में Computer और Internet का भरपूर उपयोग किया जा रहा है वह चाहे हमारा पर्सनल काम हो या किसी दुसरे का या वह किसी सरकारी कंपनी का काम हो या फिर किसी प्राइवेट कंपनी का. सभी क्षेत्रों में कंप्यूटर और इन्टरनेट का उपयोग किया जाता है.
इन्टरनेट पर आज के समय में लगभग सभी प्रकार के डेटा का आदान-प्रदान हो रहा है, जैसे कि पैसों का लेन-देन भी इन्टरनेट के जरिये हीं हो रहा है. और लाखों-करोडों यूजर Internet का इस्तेमाल कर रहे हैं. ऐसे में उनके डेटा की सुरक्षा करना भी बहुत जरूरी हो गया है.
डेटा की सुरक्षा करना इसलिए जरूरी हो गया है क्योंकि आये दिन इन्टरनेट पर Fraud, Hacking, Virus Attack, Data Theft आदि से शिकार हुए लोगो की ख़बरें आती रहती है.
Cyber Security क्या है? (What is Cyber Security in Hindi?)

Cyber Security का मतलब होता है “इन्टरनेट की सुरक्षा” यानि इन्टरनेट का उपयोग करते समय हमारी जो डेटा इधर से उधर ट्रांसफर होती है, तो उनकी सुरक्षा हीं साइबर सुरक्षा (Cyber Security) कहलाता है.
सरल भाषा में कहें तो अपने Devices को Hacking, Virus Attack आदि से बचाना हीं Cyber Security कहलाता है.
इस डेटा में हमारा पहचान हो सकता है या Device, Software या किसी कंपनी का बहुमूल्य Data हो सकता है.
Cyber Security का उपयोग करके हम अपने डेटा को सुरक्षा की कई परतों द्वारा सुरक्षित कर सकते हैं और Cyber चोरों से अपने डिवाइस, सॉफ्टवेयर और डेटा आदि को आसानी से बचा सकते हैं. What is Cyber Security in Hindi? के बारे में आप जान चुके हैं, चलिए अब आगे बढ़ते हैं.
Cyber Security क्यों जरूरी है?
Cyber Security इसलिए जरूरी है क्योंकि आज-कल लगभग हंमारी सभी Data इन्टरनेट पर उपलब्ध है फिर वह चाहे सोशल मीडिया के माध्यम से हो या फिर किसी और माध्यम से, तो ऐसे में हमारी Data का या हमारी Identity का कोई गलत फायदा न उठा ले इसलिए साइबर सुरक्षा जरूरी हो गया है.
जैसे यदि आप सोशल मीडिया का यूज़ करते हैं तो Facebook, Instagram आदि का उपयोग भी जरूर करते होंगे और उन पर आपके बारे में सारी जानकारी होंगी और ऐसे में यदि आपके अकाउंट को कोई हैक कर लेता है और उसका गलत उपयोग करता है आप बिल्कुल परेशान हो जायेंगे.
इन स्थितियों में Facebook, Instagram आदि Cyber Security की मदद से आपके Data की सुरक्षा करते हैं, लेकिन कभी-कभी हमारी कुछ गलतियों की वजह से डेटा चोरी हो जाता है और हम हैकिंग का शिकार हो जाते हैं.
आप लोग लोग ये तो जान गए कि साइबर सुरक्षा क्या है What is Cyber Security in Hindi और यह क्यों जरूरी है, अब जानेंगे कि Cyber Security कितने प्रकार के होते हैं ?
Cyber Attack क्या होता है? (What is Cyber Attack in Hindi?)
Cyber Attack में Cyber Expert हमारे कंप्यूटर पर Attack करते हैं और हमारे कंप्यूटर से Data को चुराने का काम करते हैं. वे हमारे संवेदनशील जानकारियों को चुराकर उसका दुरुपयोग कर सकते हैं.
वे हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को हैक करके सोशल मीडिया समाज में हमारी छवि ख़राब कर सकते हैं.
जैसे हमारे Facebook Account को Hack करके उस पर कुछ अभद्र फोटो या विडियो डाल सकते हैं या हमारा अकाउंट डिलीट कर सकते हैं. और लोग समझेंगे कि ऐसा हमने हीं किया है, लेकिन ऐसा हमेशा नहीं होता है. यदि हम इनके सारे Security Rules को फॉलो करेंगे तो ऐसा नहीं होगा.
Cyber Security कितने प्रकार के होते हैं? (Types of Cyber Security in Hindi?)
यदि आप कंप्यूटर और इन्टरनेट का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके कंप्यूटर से लेकर इन्टरनेट तक प्रत्येक स्तर पर साइबर सुरक्षा एक्टिव रहना चाहिए.
चलिए जानते हैं कि हम अपने कंप्यूटर को साइबर सिक्यूरिटी की मदद से कितने स्तर पर या कितने प्रकार से सुरक्षित रख सकते हैं.
1. नेटवर्क सुरक्षा (Network Security)
नेटवर्क सुरक्षा का उपयोग हम अपने कंप्यूटर और इन्टरनेट के बीच डेटा को सुरक्षित रखने के लिए करते हैं, जब हम अपने कंप्यूटर पर इन्टरनेट के माध्यम से कोई काम करते हैं तो साइबर अपराधी इन्टरनेट और कंप्यूटर के बीच से डेटा को चुराने की कोशिश करते हैं.
Network Security में साइबर अपराधियों से बचने के लिए हमें मुख्य दो पहलू को ध्यान में रखना होता है, जिसमें पहला है कि साइबर अपराधी को अपने नेटवर्क से कैसे दूर रखा जाए और दूसरा अपने नेटवर्क में उपस्थित Data और Information की किस प्रकार से गोपनीयता रखा जाये.
इससे बचने के लिए आपको अच्छे प्रकार के नेटवर्क डिवाइसेज का भी इस्तेमाल करना चाहिए और हमेशा अपने कंप्यूटर में नेटवर्क सिक्यूरिटी से संबन्धित कोई प्रीमियम सॉफ्टवेयर इंस्टाल रखना चाहिए.
2. क्लाउड सुरक्षा (Cloud Security)
क्लाउड नेटवर्क से जो कंप्यूटर या डिवाइस जुड़े होते हैं उनकी सुरक्षा के लिए हम Cloud Security का उपयोग करते हैं. इसमें कई नीतियाँ, समूह और प्रक्रिया होती है जो क्लाउड नेटवर्क के उपयोगकर्ता पर लागू होता है. हमें साइबर अपराधियों से बचने के लिए Cloud Network के सभी नीतियों को मानना पड़ता है जिससे हम अपने सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को Cloud Security की मदद से सुरक्षित रख सकें.
क्लाउड नेटवर्क क्लाउड कंपनियों द्वारा बनाई जाती है और सभी कंपनियों का क्लाउड नेटवर्क अलग-अलग प्रकार का होता है. कौन-सा क्लाउड नेटवर्क सबसे सुरक्षित है ये उसके कंपनी के ऊपर निर्भर होता है कि वे उसमें कौन-कौन से खास नीतियों को शामिल कर रहे हैं.

Comment(S)

Show all Coment

Leave a Comment

Post Your Blog

Category

Tag Clouds

Recent Post

Upgraded from Girlfriend 4 0 to Wife 1 0
15-Nov-2025 by Jay Kumar
About NEET National Eligibility cum Entrance Test
09-Mar-2024 by Jay Kumar
aadhaar card rules for children
24-Nov-2022 by Jay Kumar
Digital Transformation
28-Oct-2022 by Jay Kumar
The Great Kabab Factory Express Patna
11-Oct-2022 by Rajeev Katiyar
Desi Cow Ghee Benefits
29-Sep-2022 by Jay Kumar
Bitcoin Investment
26-Sep-2022 by Rajeev Katiyar
Educate About Equality
25-Sep-2022 by Rajeev Katiyar
Ravan Ke Purvjnmo Ki Kahani
25-Aug-2022 by Jay Kumar
Hindi Story of Amarnath Dham
25-Aug-2022 by Jay Kumar

Latest News

Our Sponsors

×