MENU

Gud Ke Chamatkari upay

गुड़ के चमत्कारी उपाय , Gud Ke Chamatkari upay , Miraculous Remedies of Jaggery

सर्दियों के दिनों में गुड़ जहां हमारे गर्मी प्रदान करता है तो वहीं गुड़ का 1 टुकड़ा ग्रह दोष व देवी देवताओं को प्रसन्न करने के लिए भी बेहद लाभकारी माना जाता है। शास्त्रों में गुड़ को बहुत ही शुभ माना जाता है। इसे अक्सर प्रसाद के रूप में भगवान को अर्पित किया जाता है। 

मंगलवार के दिन हनुमान जी को गुड़ का भोग लगाने से भगवान बहुत प्रसन्न होते हैं। ऐसे में आपको बता दें, गुड़ के टोटके आपकी धन से जुड़ी परेशानियां और काम में आ रही रूकावटे भी दूर करते हैं। तो दोस्तों आइए जानते हैं गुड़ के छोटे छोटे टोटके-

  • अगर आपकी कुंडली में मंगल ग्रह कमजोर है, तो मंगलवार के दिन गुड़ दान जरूर करें ऐसा करने से आपका मंगल ग्रह मजबूत बनेगा और साथ में आपका भाग्य आपके साथ हमेशा बना रहेगा। इसके अलावा शुक्रवार के दिन 800 ग्राम घी के साथ गुड़ मिलाकर हनुमान जी के मंदिर में रखने से मंगल ग्रह का अशुभ प्रभाव खत्म हो जाता हैं।
  • अगर आप अपनी कोई मनोकामना पूरी करना चाहते हैं या फिर आपकी कोई इच्छा पूरी नहीं हो पा रही हो, तो गुड़ को एक लाल कपड़े में लपेटकर एक सिक्के के साथ बांधकर किसी नदी में प्रवाहित करें। ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामना पूर्ण हो जाएगी। (गुड़ के चमत्कारी उपाय , Gud Ke Chamatkari upay , Miraculous Remedies of Jaggery)
  • आजकल देखा होगा बहुत से लोग जॉब न मिलने से परेशान रहते हैं। तो अगर आपकी नौकरी नहीं लग रही हो या फिर आप किसी इंटरव्यू पर जा रहे हो, तो उससे पहले गुड़ और आटा मिलाकर गाय को जरूर खिलाएं। ऐसा करने से आप का कार्य पूरा हो जाएगा। और आपको जॉब मिलने के योग बढ़ जाते हैं।
  • तो वहीं अगर आपको नींद नहीं आने की बीमारी है, तो सोने के रूम में सोने से पहले 2 किलो गुड़ को लाल कपड़े में बांधकर रख लें। ऐसा करने से नींद ना आने की समस्या बहुत जल्दी हल हो जाएगी।
  • अगला उपाय है अगर आपको बार-बार कहीं चोट लग रही हो या आपके साथ दुर्घटना की संभावना हमेशा बनती दिखती हो, तो ऐसे में आप तांबे के बर्तन में गुड़ रखकर हनुमान जी के मंदिर में दान करें। ऐसा करने से आपकी ये समस्या पूरी तरह ठीक हो जाएगी। (गुड़ के चमत्कारी उपाय , Gud Ke Chamatkari upay , Miraculous Remedies of Jaggery)
  • अगर आप अपना मकान बनवाना चाहते हैं और सम्पत्ति पाना चाहते हैं तो आप प्रत्येक शुक्रवार को किसी जरूरतमंद को गुड़ का दान करें। आप चाहे तो रविवार के दिन किसी लाल गाय को भी गुड़ खिला सकते हैं। इससे जल्द ही आपको धन लाभ होगा।
  • अगर आप बेशुमार दौलत चाहते हैं तो एक लाल कपड़े में गुड़ की एक ढ़ेली रख दें। साथ ही उसमें एक रुपए का सिक्का रख दें। अब इसे मां लक्ष्मी के चरणों में रख दें। पोटली को धूप-दीप दिखाएं। अब इस कपड़े को अपनी तिजोरी या रुपए रखने की जगह पर रख दें। इससे आपके पास पैसा आने लगेगा।
  • अगर आप आर्थिक समस्या से जूझ रहे हैं, आप पर कर्ज का बोझ है तो आप हनुमान जी को गुड़ से बनी मिठाई चढ़ाएं। आप चाहे तो गुड़-चना भी चढ़ा सकते हैं। ऐसा करने से मंगल ग्रह का प्रकोप शांत होगा और आपके जीवन में स्थिरता आएगी।

Comment(S)

Show all Coment

Leave a Comment

Post Your Blog

Category

Tag Clouds

Recent Post

About NEET National Eligibility cum Entrance Test
09-Mar-2024 by Jay Kumar
aadhaar card rules for children
24-Nov-2022 by Jay Kumar
Digital Transformation
28-Oct-2022 by Jay Kumar
The Great Kabab Factory Express Patna
11-Oct-2022 by Rajeev Katiyar
Desi Cow Ghee Benefits
29-Sep-2022 by Jay Kumar
Bitcoin Investment
26-Sep-2022 by Rajeev Katiyar
Educate About Equality
25-Sep-2022 by Rajeev Katiyar
Ravan Ke Purvjnmo Ki Kahani
25-Aug-2022 by Jay Kumar
Hindi Story of Amarnath Dham
25-Aug-2022 by Jay Kumar
Ek Nanhi Si Khushi
25-Aug-2022 by Jay Kumar

Latest News

Our Sponsors

×