MENU

एक महीने में 10kg वजन कैसे बढ़ाएं- जानिए Weight Gain टिप्स

एक महीने में 10kg वजन कैसे बढ़ाएं- जानिए Weight Gain टिप्स

                                                                     
स्वस्थ शरीर के लिए पर्याप्त वजन की आवश्यकता होती है। हमारा Weight ही हमारे शरीर को ताकत देता है। पर्याप्त वजन का होना एक शरीर के लिए बेहद जरूरी है। अगर वजन कम हो तो  स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती है। हालांकि वर्तमान समय में फास्ट फ़ूड का चलन बढ़ने के चलते लोगों में वजन को लेकर समस्या दिखाई देती है। जहां कुछ लोग अपने आवश्यकता से अधिक वजन से परेशान है तो कुछ लोग कम वजन के चलते मुश्किलों का सामना करते है। कई लोग वजन बढ़ाने को लेकर कई तरह के उपाय करते है लेकिन उनका वजन नहीं बढ़ता। ऐसे में आज हम आपको वजन बढ़ाने के सही तरीके आपको बताएंगे और साथ है में आपको एक महीने में 10kg तक Weight Gain करने की टिप्स देंगे। 
 एक महीने में 10kg वजन कैसे बढ़ाएं, जानिए Weight Gain टिप्स
नेचुरली
वैसे वजन का कम होना और ज्यादा होना दोनों ही परेशानी का कारण होता है। ऐसे में अगर आप सही वजन पाना चाहते है तो आपको शरीर की वसा जलाने की तुलना में अधिक कैलोरी का सेवन करना करना होगा, इससे आपका वजन बढ़ जाएगा। अगर आप स्थिर वजन को बढ़ाना चाहते है तो दैनिक आधार पर 300 से 500 कैलोरी अधिक खाने की आवश्यकता है। लेकिन अगर आपको तेजी से वजन बढ़ाना है तो इसके लिए आपको दैनिक आधार पर 1000 कैलोरी तक खाने की आवश्यकता पड़ेगी। आप अपनी कैलोरी की गणना के लिए किसी ऑनलाइन एप्लीकेशन की मदद भी ले सकते है। अगर आपको एक महीने में वजन को बढ़ाना है तो आपको कौलोरी बढ़ाने वाले पदार्थों के प्रकारों से भी सावधान रहना होगा। जैसे कि चीनी वाले पदार्थ खाने से कैलोरी की मात्रा तो बढ़ती है, लकिन इससे बल्ड शुगर बढ़ने का भी खतरा बढ़ सकता है। 

तीन से पांच बार करें भोजन 
अगर आप सही तरीके से अपने वजन को बढ़ाना चाहते है, तो आपको अधिक मात्रा में कैलोरी से युक्त भोजन करने की आवश्यकता है। लेकिन जैसा हमने आपको बताया कि कुछ कैलोरी से युक्त भोजन दूसरी अन्य शारीरिक बीमारियों का कारण बन सकते है। ऐसे में आपको जरूरत है कि आप एक दिन में कम से कम 3 से 5 बार भोजन खाएं। ऐसा करने से आपके शरीर को वजन बढ़ाने के लिए सही मात्रा में कैलोरी मिलेगी। इसके साथ ही आप अपने भोजन के बीच में स्नैकिंग भी आहार के रूप में शामिल करें इससे आपकी कौलोरी की संख्या भी तेजी के साथ में बढ़ेगी। 

वजन प्रशिक्षण के द्वारा
अगर आप स्वस्थ वजन बढ़ाना चाहते है, तो आपको हफ्ते में कम से कम 3 बार वेट ट्रेनिंग की आवश्यकता है। यह दुबले पतले शरीर को मांसपेशियां पाने और उन्हें बनाए रखने में मदद करता है। अगर आप सही वजन चाहते है तो आपको अपने वर्कआउट को लगातार विकसित करना होगा। इसके लिए आपको अपने वर्कआउट सेट की संख्या में बढ़ोतरी करना होगी। आप बेंच प्रेस, स्क्वाट्स और डेडलिफ्ट्स के माध्यम से भी प्रभावी ढंग से मांसपेशियों का निर्माण कर सकते है। इस तरह के व्यायाम को नियमित रूप से करने पर आपका शरीर ज्यादा से ज्यादा मात्रा में कैलोरी मांगेगा। जिसे आप सही आहार लेकर प्राप्त कर सकते हैं। 

प्रोटीन, वासा और कार्बोहाइड्रेट के माध्यम से
मांसपेशियों के विकास के लिए सही मात्रा में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और वसा की जरूरत होती है। डॉक्टर के अनुसार एक व्यक्ति को मांसपेशियों में वृद्धि करने के लिए प्रति किलोग्राम 0.8-2.0 ग्राम प्रोटीन का सेवन करने की आवश्यकता होती है। इसके लिए आप मीट, मछली, अंडे, नट्स और फलियां अपने आहार में शामिल कर सकते है। इसके साथ ही एक महीने में सही वजन बढ़ाने के लिए आपको अपने भोजन में कार्बोहाइड्रेट और वसा दोनों को बढ़ाने होगा। कार्बोहाइड्रेट के लिए आपको ब्राउन राईस, बीन्स और रेशेदार सब्जियों का सेवन करना होगा। वहीं वसा के लिए आपको नट्स, एवोकैड़ो, मछली, वनस्पति तेलों आदि को अपने आहार में शामिल करना होगा। इसके अलावा आप मक्खन, दही, दूध, पालक आदि से भी आप अपना वजन बढ़ा सकते है। अगर आप भोजन में सही मात्रा में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और वसा को शामिल करेंगे तो आप 1 महीने में स्वास्थ्य वजन बढ़ा सकते हैं। 

Comment(S)

Show all Coment

Leave a Comment

Post Your Blog

Category

Tag Clouds

Recent Post

About NEET National Eligibility cum Entrance Test
09-Mar-2024 by Jay Kumar
aadhaar card rules for children
24-Nov-2022 by Jay Kumar
Digital Transformation
28-Oct-2022 by Jay Kumar
The Great Kabab Factory Express Patna
11-Oct-2022 by Rajeev Katiyar
Desi Cow Ghee Benefits
29-Sep-2022 by Jay Kumar
Bitcoin Investment
26-Sep-2022 by Rajeev Katiyar
Educate About Equality
25-Sep-2022 by Rajeev Katiyar
Ravan Ke Purvjnmo Ki Kahani
25-Aug-2022 by Jay Kumar
Hindi Story of Amarnath Dham
25-Aug-2022 by Jay Kumar
Ek Nanhi Si Khushi
25-Aug-2022 by Jay Kumar

Latest News

Our Sponsors

×