MENU

तेजी से वजन बढ़ाने के लिए अपनी डाइट में इन चीज़ों को ज़रूर करें शामिल

तेजी से वजन बढ़ाने के लिए अपनी डाइट में इन चीज़ों को ज़रूर करें शामिल

                                                                         
आधुनिक समय में लोगों की जीवनशैली पूरी तरह से बदल गई है। लोग देर रात तक जगे रहते हैं और सुबह में देर से उठते हैं। वहीं, जंक फ़ूड का अधिक से अधिक सेवन करने लगे हैं और तनाव भरी जिंदगी जीने के आदी हो गए हैं। इनसे न केवल शारीरिक, बल्कि मानसिक सेहत पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। साथ ही कई बीमारियां दस्तक देती हैं। इसके लिए संतुलन जरूरी है। जंक फूड के अधिक सेवन से वजन बढ़ने लगता है। वहीं, अनुचित और अनियमित खानपान से व्यक्ति दुबलेपन का शिकार हो जाता है। अगर आप अपनी डाइट पर ध्यान नहीं देते हैं, तो शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। इससे शरीर दुबला पतला होने लगता है। अगर आप भी दुबलेपन से परेशान हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में इन चीजों को जरूर शामिल करें-
अंडे रोज खाएं
रोजाना सुबह और शाम में 2-2 अंडे खाएं। अंडा प्रोटीन का प्रमुख स्त्रोत है। इसमें विटामिन-ए, डी, ई पाए जाते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। अंडे के सेवन में आपको जल्द असर दिखेगा।
फलों का जूस पिएं
वजन बढ़ाने का सबसे सरल तरीका जूस है। अगर आप रोजाना एक गिलास जूस पीते हैं तो इससे आपकी सेहत पर अनुकूल प्रभाव पड़ेगा और आप जल्दी मोटे हो जाएंगे।
गेंहू के आटे की रोटी खाएं
एक रोटी में तकरीबन 69 कैलोरीज़ होती है। इसलिए रोजना कम से कम चार रोटियां जरूर खाएं। आप चाहे तो इसे दिन में लंच के समय भी ले सकते हैं।
 
रोज सैल्मन खाएं
अपनी डाइट में रोजाना सैल्मन के दो पीस जरूर जोड़ें। इससे आपको संतुलित प्रोटीन प्राप्त होगा जो वजन बढ़ाने में सहायक होगा।
मूंगफली का मक्खन
रोजाना सुबह में मूंगफली का मक्खन ब्रेड के साथ खाएं। इससे आपको 192 कैलोरीज़ प्राप्त होगी। इसके साथ ही प्रोटीन भी प्राप्त होगा।
सूखे फल भी खाएं
सूखे फलों को खाने से कैलोरीज़ जल्दी मिलती हैं। विशेषज्ञों की मानें तो ताजे फलों के अनुपात में सूखे फलों से ज्यादा क्लोरीज़ प्राप्त होती हैं। इसलिए रोजाना सूखे फलों का सेवन जरूर करें।
रोजाना दही जरूर खाएं
रोजाना अपनी डाइट में दही को जरूर जोड़ें। इसके सेवन से 118 कैलोरीज़ मिलती हैं जो कि वजन बढ़ाने में कारगर साबित होता है।

Comment(S)

Show all Coment

Leave a Comment

Post Your Blog

Category

Tag Clouds

Recent Post

Upgraded from Girlfriend 4 0 to Wife 1 0
15-Nov-2025 by Jay Kumar
About NEET National Eligibility cum Entrance Test
09-Mar-2024 by Jay Kumar
aadhaar card rules for children
24-Nov-2022 by Jay Kumar
Digital Transformation
28-Oct-2022 by Jay Kumar
The Great Kabab Factory Express Patna
11-Oct-2022 by Rajeev Katiyar
Desi Cow Ghee Benefits
29-Sep-2022 by Jay Kumar
Bitcoin Investment
26-Sep-2022 by Rajeev Katiyar
Educate About Equality
25-Sep-2022 by Rajeev Katiyar
Ravan Ke Purvjnmo Ki Kahani
25-Aug-2022 by Jay Kumar
Hindi Story of Amarnath Dham
25-Aug-2022 by Jay Kumar

Latest News

Our Sponsors

×