MENU

सिर्फ चार हफ्ते में वजन बढ़ाने के लिए रोजाना इन चीज़ों का करें सेवन

सिर्फ चार हफ्ते में वजन बढ़ाने के लिए रोजाना इन चीज़ों का करें सेवन

                                                                         
आधुनिक समय में कुछ लोग मोटापे से परेशान हैं, तो कुछ लोग दुबलेपन से परेशान हैं। यह दोनों समस्या खराब दिनचर्या और गलत खानपान की वजह से होती है। इसके अतिरिक्त यह एक आनुवांशिकी रोग भी है जो पीढ़ी दर पीढ़ी चलती रहती है। एक बार वजन बढ़ जाए, तो बढ़ते वजन को नियंत्रित करना आसान काम नहीं होता है। वहीं, दुबलेपन को भी दूर करना आसान नहीं होता है। इसके लिए सेहत का विशेष ख्याल रखना पड़ता है। विशेषज्ञों की मानें तो दुबलेपन के कई कारण हैं। इनमें प्रमुख कारण डाइट है। कुछ लोग ऐसा सोचते हैं कि ज्यादा खाने से वजन बढ़ता है। ऐसा बिल्कुल नहीं है, महज चार बार खाने से वजन नहीं बढ़ता है, बल्कि डाइट में कैलोरी बेहद जरूरी है। इसके लिए रोजाना उन चीज़ों को जरूर खाएं, जिनमें कैलोरी सबसे अधिक रहती है। अगर आप भी दुबलेपन से परेशान हैं और अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको अपनी डाइट में इन चीज़ों को जरूर शामिल करें। आइए जानते हैं-
एक शोध से खुलासा हुआ है कि अगर व्यक्ति रोजाना अपनी डाइट में 500 कैलोरी लेता है, तो उसका वजन एक सप्ताह में आधा किलो बढ़ सकता है। इस तरह एक महीने में 2 किलो वजन बढ़ सकता है। इसके लिए जरूरी है कि आप अपनी डाइट में केवल और केवल हाई कैलोरी युक्त चीज़ें खाएं।
मकई खाएं
fda.gov के डाइट चार्ट अनुसार, हर एक ग्राम मकई में एक कैलोरी होती है। अगर आप 100 ग्राम मकई का सेवन करते हैं, तो आपको 100  कैलोरीज प्राप्त हो सकती है। इससे आपको वजन बढ़ाने में बहुत फायदा मिल सकता है।
आलू खाएं
जिम ट्रेनर हमेशा वर्कआउट करने वाले दुबले-पतले लोगों को उबले आलू खाने की सलाह देते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि औसतन 1 आलू में 110 कैलोरीज होती है। एक आलू का वजन तकरीबन 150 ग्राम हो सकता है। अगर आप भी वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो रोजाना आलू का सेवन जरूर करें।
शकरकंद खाएं
अगर आप अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में शकरकंद जरूर शामिल करें। fda.gov के अनुसार, 130 ग्राम शकरकंद में 100 कैलोरीज होती है। अगर आप 250 ग्राम शकरकंद रोजाना खाते हैं, तो आप 200 कैलोरीज प्राप्त कर सकते हैं।
केले खाएं
डॉक्टर हमेशा तेजी से वजन बढ़ाने के लिए केला और दूध सेवन करने की सलाह देते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो एक केले में तकरीबन 105 कैलोरीज होती है। अगर आप रोजाना आधा दर्जन केले खाते हैं, तो आपको प्रतिदिन 600 कैलोरीज प्राप्त होगी। केला दुबलेपन के लिए रामबाण दवा है। अगर आप इन चीज़ों को अपनी डाइट में जोड़ते हैं, तो जल्द आपका वजन बढ़ सकता है। 

Comment(S)

Show all Coment

Leave a Comment

Post Your Blog

Category

Tag Clouds

Recent Post

About NEET National Eligibility cum Entrance Test
09-Mar-2024 by Jay Kumar
aadhaar card rules for children
24-Nov-2022 by Jay Kumar
Digital Transformation
28-Oct-2022 by Jay Kumar
The Great Kabab Factory Express Patna
11-Oct-2022 by Rajeev Katiyar
Desi Cow Ghee Benefits
29-Sep-2022 by Jay Kumar
Bitcoin Investment
26-Sep-2022 by Rajeev Katiyar
Educate About Equality
25-Sep-2022 by Rajeev Katiyar
Ravan Ke Purvjnmo Ki Kahani
25-Aug-2022 by Jay Kumar
Hindi Story of Amarnath Dham
25-Aug-2022 by Jay Kumar
Ek Nanhi Si Khushi
25-Aug-2022 by Jay Kumar

Latest News

Our Sponsors

×