MENU

तेजी से वजन कम करने के साथ इम्यूनिटी करनी हैं बूस्ट तो रोजाना करें इस स्पेशल ड्रिंक का सेवन

तेजी से वजन कम करने के साथ इम्यूनिटी करनी हैं बूस्ट तो रोजाना करें इस स्पेशल ड्रिंक का सेवन

कोरोना वायरस के प्रकोप से बचने के लिए खुद की इम्यूनिटी मजबूत रखना सबसे ज्यादा जरूरी है। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं एक इम्यूनिटी बूस्टर। जो आपकी इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ-साथ कई बीमारियों से कोसों दूर रखेगा।
                                                                            
कोरोना वायरस के प्रकोप से बचने के लिए खुद की इम्यूनिटी मजबूत रखना सबसे ज्यादा जरूरी है। इसके लिए हम अपने खानपान का विशेष ध्यान रखने के साथ-साथ कई तरह के पौष्टिक काढ़ा और रस का सेवन करते हैं। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं एक इम्यूनिटी बूस्टर। जो आपकी इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ-साथ कई बीमारियों से कोसों दूर रखेगा।
एलोवेरा और नीम से बना ये जूस आपका वजन कम करने के साथ-साथ इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मदद करेगा। इसका सेवन करने से आपके शरीर से विषाक्त तत्व बाहर निकल जाएंगे। इसके साथ ही आप दिनभर एनर्जी से फुल रहेंगे। जानिए कैसे बनाएं ये इम्यूनिटी बूस्टर ड्रिंक।
आपको चाहिए
1 चम्मच नीम के पत्ते
1 चम्मच एलोवेरा जेल
1 कप पानी
शहद
ऐसे बनाएं
एक ग्राइडंर में इन 3 चीजों का डालकर अच्छी तरह से ग्राइंड कर लें।  इसके बाद इसे छान लें और शहद मिलाकर इसका सेवन करे। 
अगर आप बेस्ट रिजल्ट चाहते हैं तो  रोजाना सुबह उठने के तुरंत बाद इसका सेवन करे। 
कैसे करेगा ये काम
नीम
नीम स्किन, बालों और कई बीमारियों  से छुटकारा दिलाने के लिए सबसे पुराने आयुर्वेदिक उपचारों में से एक मानी जाती है। इसके कड़वे पत्ते शरीर पर अद्भुत काम कर सकते हैं, जो डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही इसमें पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। जिससे सर्दी-जुकाम फ्लू जैसी बीमारियां कोसों दूर रहती हैं।
एलोवेरा 
घृतकुमारी के नाम से जाना जाने वाला एलोवेरा में पोषक तत्वों और मिनरल्स का भंडार होता है। इसमें भरपूर मात्रा में अमीनो एसिड में विटामिन ए, बी, सी और ई होते हैं।  स्किन एक्सपर्ट के अनुसार  एलोवेरा में न केवल विटामिन होता है, बल्कि बीटा कैरोटीन भी होते हैं। यह स्किन को बहुत पोषण देता है और नौटुकरल एक्सफोलिएटर के रूप में कार्य करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो आपकी इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करता है।

Comment(S)

Show all Coment

Leave a Comment

Post Your Blog

Category

Tag Clouds

Recent Post

About NEET National Eligibility cum Entrance Test
09-Mar-2024 by Jay Kumar
aadhaar card rules for children
24-Nov-2022 by Jay Kumar
Digital Transformation
28-Oct-2022 by Jay Kumar
The Great Kabab Factory Express Patna
11-Oct-2022 by Rajeev Katiyar
Desi Cow Ghee Benefits
29-Sep-2022 by Jay Kumar
Bitcoin Investment
26-Sep-2022 by Rajeev Katiyar
Educate About Equality
25-Sep-2022 by Rajeev Katiyar
Ravan Ke Purvjnmo Ki Kahani
25-Aug-2022 by Jay Kumar
Hindi Story of Amarnath Dham
25-Aug-2022 by Jay Kumar
Ek Nanhi Si Khushi
25-Aug-2022 by Jay Kumar

Latest News

Our Sponsors

×