MENU

पेट की लटकी चर्बी से हैं परेशान तो अपनाएं ये आसान एक्सरसाइज

पेट की लटकी चर्बी से हैं परेशान तो अपनाएं ये आसान एक्सरसाइज

आप अपना मोटापा कम करने के लिए एक अच्छी डाइट लेने के अलावा इन एक्सरसाइज को अपने वर्कआउट रूटीन में शामिल कर सकती हैं। 
आजकल लगातार बैठे रहने की वजह से महिलाओं का न सिर्फ मोटापा बढ़ रहा है बल्कि पेट के आसपास की चर्बी भी बढ़ जाती है। हालांकि, एक वक्त के बाद मोटापा खुद बढ़ जाता है लेकिन परेशानी तब होती है जब कम उम्र में ही महिलाओं की तोंद निकल जाती है और लड़कियां मोटी, बेकार नजर आने लगती हैं। इसलिए समय के साथ खुद पर ध्यान देना और एक अच्छी डाइट लेना बहुत जरूरी है। 
लेकिन केवल अपने खानपान पर ध्यान देना ही काफी नहीं है आपके लिए नियमित तौर पर वर्कआउट करना भी जरूरी है। क्योंकि कुछ एक्सरसाइज ऐसी है, जिसे करना न सिर्फ आसान है बल्कि आप इनकी मदद से कुछ ही दिनों में अपनी तोंद कम कर सकती हैं। जी हां, आज हम आपके लिए कुछ ऐसी एक्सरसाइज लेकर आए हैं, जिसे आप कुछ दिन करके देख सकती हैं। 
कैंची एक्सरसाइज
 
आप आपने रूटीन में कैंची एक्सरसाइज कर सकती हैं। क्योंकि इसे करने से आपका न सिर्फ आपके कमर का फैट कम होगा बल्कि आपकी फिगर भी मेंटेन होगी। इससे आपको कई स्वास्थ्य लाभ भी मिलेंगे जैसे- आपकी जांघों की चर्बी कम होगी और आपके शरीर के हैमस्ट्रिंग भी अच्छी तरह से हो जाएगी।
कैसे करें- 
इसे करने के लिए आपको सबसे पहले पीठ के बल लेटना होगा। 
फिर इसके बाद आपको दोनों पैरों को सीधा करना होगा और अपने दोनों हाथ को सीधा रखना होगा।
इसके बाद आपको अपने कंधों को फर्श से लगभग 3 से 4 इंच तक उठाना होगा।
फिर अपने पैरों को  कैंची की तरह ऊपर नीचे करें और इस प्रक्रिया को 10 बार दोहराएं। 
बोट एक्सरसाइज
आप पेट को कम करने के लिए इस आसान वर्कआउट को कर सकती हैं। इसे आप किसी एक टाइम यानि सुबह या फिर शाम को कर सकती हैं। क्योंकि इसे करने से न सिर्फ आपकी तोंद कम होगी बल्कि आपके कमर में दर्द की समस्या भी दूर हो जाएगी। बस आपको इसे बहुत ध्यान से करना होगा, कैसे आइए जानते हैं।  
कैसे करें- 
इसे करने के लिए सबसे पहले अपने दोनों घुटनों को झुका लें और अपने दोनों पैर को सीधा कर लें।
फिर अपनी पीठ को आगे की ओर झुकाएं और अपने दोनों पैरों को 90 डिग्री के एंगल होने तक फैला लें।
इसके बाद आप अपने एब्स को अंदर की तरफ करें और अपने दोनों हाथों को कंधों की ऊंचाई तक उठा लें।
अब सांस को थोड़ी देर रोकें और फिर सामान्य हो जाएं। आप इस प्रक्रिया को दोहरा सकती हैं। 
लेग रेज एक्सरसाइज
 
इसके अलावा, आप लेग रेज एक्सरसाइज कर सकती हैं। क्योंकि इस एक्सरसाइज को करना न सिर्फ आसान है बल्कि इसे करने से आपको कई तरह के स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं। आप इसे किसी भी वक्त कर सकती हैं लेकिन बेहतर होगा कि आप इसे सुबह ही करें, कैसे आइए जानते हैं।
कैसे करें-
इसे करने के लिए सबसे पहले आप बिस्तर पर सीधे लेट जाएं।
फिर अपने दोनों पैरों को मिला लें और पैरों को धीरे-धीरे ऊपर की तरफ उठाएं।
अब आप इस मुद्रा को कुछ देर रखें और फिर वापस अपने पैरों को नीचे की ओर ले जाएं।
आप इसे अपनी जरूरत के हिसाब से दोहरा लें। 
नोट- अगर आपको कोई भी शारीरिक समस्या है, तो आप इन्हें करने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह ले सकते हैं। साथ ही, उनके फायदे भी आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर निर्भर करते हैं।
इस तरह आप घर पर आसानी से ये एक्सरसाइज कर सकती हैं। अगर आपको ये लेख पसंद आया हो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। साथ ही जुड़ी रहें हरजिन्दगी के साथ।

Comment(S)

Show all Coment

Leave a Comment

Post Your Blog

Category

Tag Clouds

Recent Post

About NEET National Eligibility cum Entrance Test
09-Mar-2024 by Jay Kumar
aadhaar card rules for children
24-Nov-2022 by Jay Kumar
Digital Transformation
28-Oct-2022 by Jay Kumar
The Great Kabab Factory Express Patna
11-Oct-2022 by Rajeev Katiyar
Desi Cow Ghee Benefits
29-Sep-2022 by Jay Kumar
Bitcoin Investment
26-Sep-2022 by Rajeev Katiyar
Educate About Equality
25-Sep-2022 by Rajeev Katiyar
Ravan Ke Purvjnmo Ki Kahani
25-Aug-2022 by Jay Kumar
Hindi Story of Amarnath Dham
25-Aug-2022 by Jay Kumar
Ek Nanhi Si Khushi
25-Aug-2022 by Jay Kumar

Latest News

Our Sponsors

×