MENU

बढ़े वजन से छुटकारा दिलाने में असरदार हैं ये घरेलू 5 वेट लॉस ड्रिंक्स- आज से ही पीना कर दें शुरू

बढ़े वजन से छुटकारा दिलाने में असरदार हैं ये घरेलू 5 वेट लॉस ड्रिंक्स- आज से ही पीना कर दें शुरू

थुलथुला पेट इन दिनों कई लोगों के लिए मुसीबत बन चुका है। हम आपको कुछ ऐसे वेट लॉस ड्रिंक के बारे में बताएंगे जो देसी होने के अलावा असरदार भी हैं।
                                                                   
थुलथुला पेट इन दिनों कई लोगों के लिए मुसीबत बन चुका है। कोरोना काल में कई लोगों ने घर बैठकर ऑफिस का काम किया और साथ ही साथ भूख लगने पर उन चीजों को खूब खाया जो उनके शरीर में फैट को जमा करती चली गईं। नतीजा ये हुआ कि कई लोग कोरोना काल के दौरान अपने बढ़े वजन से परेशान हैं। अगर आप भी अपने बढ़े वजन यानी कि शरीर की चर्बी को घटाने के लिए किसी वेटलॉस ड्रिंक की तलाश कर रहे हैं तो खबर सिर्फ और सिर्फ आपके लिए हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे वेट लॉस ड्रिंक के बारे में बताएंगे जो देसी होने के अलावा असरदार भी हैं। जानें वो वेट लॉस ड्रिंक कौन सी हैं...
वजन घटाने में असरदार नींबू पानी और काले नमक का कॉम्बिनेशन
अक्सर आपने लोगों को वजन घटाने के लिए खाली पेट गुनगुना पानी पीते हुए देखा होगा। अगर आप इस गुनगुने पानी में नींबू का रस और चुटकी भर काला नमक मिला दें तो ये आपके शरीर के जमा फैट को पिघलाने का काम करेगा। नींबू में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है। इसके साथ ही कैलोरी में कम और एंटीऑक्सीडेंट और कई खनिजों भी होते हैं। पानी पीने से पेट भरा रहेगा और शरीर हाइड्रेटेड भी रहेगा। वहीं काला नमक भी कई खनिजों का स्त्रोत है। इसके सेवन से भी शरीर को कई फायदे होते हैं। 
 अजवायन और जीरा की चाय
                                           
वजन कम करने के लिए अजवायन और जीरा की चाय कारगर उपाय है। इसे बनाने के लिए आप एक कप पानी में एक चम्मच जीरा और एक चम्मच अजवायन मिलाकर उबाल लें। जब ये उबल जाए तो चाय को छान लें और पीएं। स्वाद के लिए आप इसमें शहद या फिर नींबू भी मिला सकते हैं। सुबह कुछ भी खाने से पहले यानी कि खाली पेट इस चाय का सेवन करें। ऐसा रोजाना करने से आपको जल्द ही फर्क दिखने लगेगा। 
 एलोवेरा जूस
                                     
वजन घटाने में एलोवेरा जूस का इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरा में कई एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो वजन को करने में कारगर साबित होते हैं। इसके अलावा एलोवेरा में पाया जाने वाला तत्व मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने का काम करता है। मेटाबॉलिज्म शरीर से फैट कम करने की प्रक्रिया को और आसान बनाता है। एलोवेरा का जूस बनाने के लिए एलोवेरा की पत्तियों को निकालकर उसमें बीच से एक कट लगाएं और अंदर के गूदे को निकाल लें। अब इस गूदे को मिक्सी में डालकर चला दें। इस जूस को रोजाना सुबह खाली पेट पी लें। ऐसा करने से आपका वजन जल्द कम होगा।   
नींबू और अदरक फैट कटर ड्रिंक 
                                                            
सबसे पहले एक गिलास गर्म पानी करें। इसमें 1 चम्मच शहद, आधा चम्मच नींबू का रस,आधा चम्मच अदरक का रस,
और आधा चम्मच हल्दी का रस मिला लें। सुबह एक्सरसाइज करने से पहले इसे पी लें। इससे आपका वजन तेजी से घटेगा। इसके साथ ही अगर योग करते समय आपको तेजी से प्यास लग रही हैं तो आप इसे 3-4 घूट पी सकते हैं। 

Comment(S)

Show all Coment

Leave a Comment

Post Your Blog

Category

Tag Clouds

Recent Post

About NEET National Eligibility cum Entrance Test
09-Mar-2024 by Jay Kumar
aadhaar card rules for children
24-Nov-2022 by Jay Kumar
Digital Transformation
28-Oct-2022 by Jay Kumar
The Great Kabab Factory Express Patna
11-Oct-2022 by Rajeev Katiyar
Desi Cow Ghee Benefits
29-Sep-2022 by Jay Kumar
Bitcoin Investment
26-Sep-2022 by Rajeev Katiyar
Educate About Equality
25-Sep-2022 by Rajeev Katiyar
Ravan Ke Purvjnmo Ki Kahani
25-Aug-2022 by Jay Kumar
Hindi Story of Amarnath Dham
25-Aug-2022 by Jay Kumar
Ek Nanhi Si Khushi
25-Aug-2022 by Jay Kumar

Latest News

Our Sponsors

×