MENU

Aruna Asaf Ali Biography in Hindi - अरुणा आसफ अली की जीवनी

Aruna Asaf Ali Biography in Hindi - अरुणा आसफ अली की जीवनी   
                                                              
भारत के महान स्वतंत्रता सेनानियों में अरुणा आसफ अली (Aruna Asaf Ali) का नाम कभी नही भुलाया जा सकता | इनका जन्म 16 जुलाई 1909 में एक सम्भ्रान्त सम्मानित एवं सांस्कारिक बंगाली परिवार में हुआ था | उनके बचपन का नाम अरुणा गांगुली था | इनके पति एम.आसफ अली एक प्रसिद्ध वकील थे | इनका विवाह 1928 में हुआ था | शादी के बाद अरुणा गांगुली से वह अरुणा आसफ अली (Aruna Asaf Ali) बन गयी | उनकी विचारधारा समन्वयवादी थी | वह हिन्दू-मुस्लिम एकता की जींवत संवाहिका थी | उन्होंने प्रारम्भिक शिक्षा लाहौर एवं उसके बाद उच्च शिक्षा नैनीताल पब्लिक स्कूल से प्राप्त की | शिक्षा पुरी करने के पश्चात वे गोखले मेमोरियल गर्ल्स स्कूल कलकत्ता में अध्यापन कार्य में लग गयी |
1930 में जब गांधीजी ने नमक का कानून तोड़ने के लिए सत्याग्रह शुरू किया तो उन्होंने पहली बार इस आन्दोलन में भाग लिया | “नमक सत्याग्रह” के दौरान जुलूसो एवं धरनों का नेतृत्व किया तथा कम्पनी शासन के विरुद्ध आयोजित सभाओं में भाग लिया | ब्रिटिश शासन के विरुद्ध गतिविधियों में भाग लेने के कारण उन्हें गिरफ्तार कर एक वर्ष के लिए जेल भेज दिया गया | सन 1932 में जब गांधी-इरविन समझौता हुआ तो वह जेल से छुटकर आयी और स्वतंत्रता आन्दोलन में पुन: भाग लेना शुरू कर दिया |
सन 1932 में फिर गिरफ्तार कर जेल भेज दी गयी | इसी दौरान उन्होंने कैदियों के साथ अमानवीय व्यवहार के खिलाफ दिल्ली जेल में भूख हडताल की | सन 1941 में व्यक्तिगत सत्याग्रह के दौरान वह पुन: जेल गयी | सन 1942 के आन्दोलन में भूमिगत रहकर अभूतपूर्व भूमिका निभाई | आन्दोलन के दौरान गुप्त तरीके से दिल्ली एवं कलकत्ता सहित मुम्बई आदि क्षेत्रो का दौरा कर ब्रिटिश शासन के विरुद्ध जनजागरण का शंखनाद किया | इतना ही नही 9 अगस्त के दिन मुम्बई के गवालिका टैंक मैदान में तिरंगा झंडा फहराकर अंग्रेजो को देश छोड़ने की खुली चुनौती दे डाली |
क्रांतिकारी गतिवीधियो में संलिप्त रहने के कारण 26 सितम्बर 1942 को दिल्ली स्थित उनकी सम्पति जब्त कर ली गयी | मकान एवं कार भी नीलाम कर दिए गये परन्तु जब अंग्रेजी सरकार को लगा कि अरुणा (Aruna Asaf Ali) को पकड़ना मुश्किल होगा , उनकी गिरफ्तारी के लिए पांच हजार के नकद पुरुस्कार की घोषणा की गयी | फिर भी उनकी यह योजना विफल ही रही | भूमिगत रहकर क्रांतिकारी एवं साहसिक मोर्चाबन्दी के लिए प्रसिद्ध अरुणा आसफ अली को दैनिक ट्रिब्यून ने “सन 1942 की झांसी रानी” संज्ञा से विभूषित किया था | 26 जनवरी 1946 को उनके विरुद्ध गिरफ्तारी का वारंट वापस ले लिया गया , इससे तो उनका आत्मविशवास ओर बढ़ गया | इसके बाद से वह राष्ट्रीय आन्दोलन से  पुन: खुलकर जनता के बीच आ गयी |
अरुणा आसफ अली (Aruna Asaf Ali) साहित्य में गहन रूचि लेती थी | उन्होंने महान समाजवादी नेता डा. राम मनोहर लोहिया के साथ मिलकर “इन्कलाब” नमक मासिक पत्रिका का सम्पादन एवं प्रकाशन किया था | वह लिंक एवं पेट्रियाट नामक समाचार पत्रिका की संस्थापिका एवं व्यवस्थापिका भी थी | स्वतंत्रतायोत्तर भारत में वह 1947 में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा बनी | सन 1958 में नगर निगम की प्रथम महिला मेयर निर्वाचित हुयी | उन्होंने अनेक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय , राजनितिक और सामाजिक संस्थाओ का भी प्रतिनिधित्व किया , जिनमे “भारत सोवियत मैत्री संघ” “एफ्रो एशियाई एकता समिति” “आल इंडिया लीग फॉर पीस एंड फ्रीडम” एवं नेशनल फेडरेशन ऑफ़ इंडियन वीमेन अदि प्रमुख थे |
वे 1961 में गोवा मुक्ति राष्ट्रीय समिति की भी अध्यक्षा बनाई गयी | 1964 में उन्हें अंतर्राष्ट्रीय लेनिन शान्ति पुरुस्कार मिला | सन 1975 में उन्हें अंतर्राष्ट्रीय महिला वर्ष की राष्ट्रीय कमेटी की कार्यक्रम संयोजिका नियुक्त किया गया था | इस तरह कई मौको पर उन्होंने देश का प्रतिनिधित्व कर राष्ट्र को गौरवान्वित किया | 29 जुलाई 1996 को इनका निधन हो गया | 1997 में उन्हें मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “भारत रत्न ” से सम्मानित किया गया | 1998 में उनकी याद में के डाक टिकिट जारी किया गया |
अरुणा आसफ अली (Aruna Asaf Ali) राष्ट्रीय स्वाधीनता आन्दोलन की ऐसी अभिनेत्री थी जिनका सम्पूर्ण जीवन संघर्ष ,त्याग ,राष्ट्र समाज सेवा समेत पत्रकारिता एवं राष्ट्रीय -अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं के रचनात्मक कार्यो में गुजरा | वह अपने जीवन के अंतिम क्षणों में भे अपने आदर्शो का शत प्रतिशत पालन करती थी | 80-82 साल की अवस्था में भी वे सार्वजनिक परिवहन में सफर करती थी | वह अपनी राष्ट्र-भक्ति एवं राष्ट्रसेवा के कारण आज भी जानी जाती है |

Comment(S)

Show all Coment

Leave a Comment

Post Your Blog

Category

Tag Clouds

Recent Post

About NEET National Eligibility cum Entrance Test
09-Mar-2024 by Jay Kumar
aadhaar card rules for children
24-Nov-2022 by Jay Kumar
Digital Transformation
28-Oct-2022 by Jay Kumar
The Great Kabab Factory Express Patna
11-Oct-2022 by Rajeev Katiyar
Desi Cow Ghee Benefits
29-Sep-2022 by Jay Kumar
Bitcoin Investment
26-Sep-2022 by Rajeev Katiyar
Educate About Equality
25-Sep-2022 by Rajeev Katiyar
Ravan Ke Purvjnmo Ki Kahani
25-Aug-2022 by Jay Kumar
Hindi Story of Amarnath Dham
25-Aug-2022 by Jay Kumar
Ek Nanhi Si Khushi
25-Aug-2022 by Jay Kumar

Latest News

Our Sponsors

×