MENU

पैसे कि बचत कैसे करे How to save money

पैसे कि बचत कैसे करे? How to save money?

पैसे कि बचत कैसे करे? how to save money? बढ़ते खर्च और घटती बचत से सभी परेशान हैं। कुछ खर्च ऐसे भी होते हैं, जिनके बारे में हमें पता तक नहीं होता और वे हमारी जेब ढीली करते जाते हैं। ऐसे छोटे-छोटे खर्च ही मिल कर बड़ी रकम बनते हैं। आप भी चाहें, तो थोड़ी समझदारी से पैसा बचा सकते हैं –
पैसा कैसे बचाए?
किसी स्कीम में saving करते हैं, तो interest rate के बारे में जानकारी ले लें। कुछ banks और post office में interest rate अलग-अलग होती है। जहां interest rate ज्यादा हो, वहीं निवेश करें। यह भी पता करें कि इस स्कीम में महिलाओं के लिए छुट का प्रावधान है कि नहीं।
                                               
अगर आपने अच्छा-खासा निवेश किया हुआ है, तो साल में मात्र कुछ हजार रूपए tax बचाने के लिए कोई policy न लें। Term policy कम premium में ऊँचा risk cover देती है, return नहीं देती। Tax बचाने के लिए आप money back या endowment policy ले लेते हैं, लेकिन उन पर बहुत कम return मिलता है। Premium का खर्च आप अलग से बढ़ा लेते हैं।
Retirement के बाद के खर्च के लिए carrier की शुरुआत से ही निवेश करें। अगर आप 30 साल की उम्र से हर महीने मात्र 4809 रूपए का निवेश करना शुरू करेंगे, तो 60 साल की उम्र तक आपके पास एक बड़ी रकम जमा हो जाएगी। अगर आप किसी ऐसी स्कीम में निवेश करते हैं, जिसमें 10 प्रतिशत की दर से return मिलता है, तो आप 60 साल की उम्र तक carorpati बन सकते हैं।
Bank statement को अच्छी तरह से check करना भी जरूरी है। इसके लिए ATM की slip पर निर्भर न रहें। अक्सर bank faulty transaction या बेवजह के charge के नाम पर फालतू पैसे काटे गए हैं, तो इस बारे में bank अधिकारी से बात करें।
कोई bill भरना हो या कोई electronic item खरीदना हो, तो एक बार discount अवश्य मांगे। Hospital में जब bill भरना हो, तो उस bill को ठीक से देखें और check करें कि जिस services के पैसे आपसे लिए गए हैं, वे really में आपको दी गयी है कि नहीं या फिर किसी चीज के double पैसे तो नहीं ले लिए गए। Electronic चीजों पर जो कीमत लिखी होती है, उसमें पैसे कम करने की गुंजाईश अवश्य होती है।
पैसे invest करते हों, तो mutual fund में निवेश करें। Stock market में risk ज्यादा है और fixed deposit में केवल 8 या 9 फीसदी return मिलेगा। Mutual fund में आपको दोगुना return मिलता है।
लगभग banks द्वारा विभिन्न बचत योजनाओं पर महिलाओं को विशेष offers दिए जाते हैं। इनमें का premium, ज्यादा ब्याज, tax लाभ आदि शामिल हैं। इसी तरह senior citizen को भी ज्यादा ब्याज की सुविधा दी जाती है। कुछ bank women cards के साथ locker fees पर 50 प्रतिशत तक की छुट, free payment service की भी सुविधाएँ देते है। इनका लाभ उठाये।
ये तो हुई आपकी बचत से जुड़ी बातें, एक बार अपने रोजमर्रा के खर्च पर भी गौर करें। आप आयेंगे कि इनमें से भी बहुत से खर्च बेवजह हो रहे हैं। इन्हें रोकने के लिए ये उपाय अपनाए –
TV, AC, Computer, mobile charger को जरुरत न होने पर power plug को बंद करें। 
Supermarket से समान खरीदते हैं, तो वहां monthly discount coupon का फायदा उठाए। 
घर का राशन और जरुरत की चीजें एक ही दुकान से खरीदे। Regular costumer को दुकानदार हमेशा कुछ अतिरिक्त discount या free gifts दे ही देता है। 
Online discount coupons भी check करते रहें। 
कुछ companies discount coupon book देती हैं, इनसे आप movie, Restoration, beauty parlor में free service और अच्छा discount पा सकते हैं।
हर महीने पैसे कैसे Save करे? पैसा कैसे बचाए?
सभी मेहनत करके easily पैसा कमा लेते है but अगर आप पैसे बचाने के मामले में अच्छे नहीं है तो आपको आगे जाकर बहुत problem हो सकती है। आज के time में लोग ये नहीं पूछते है की आप कितना कमाते है बल्कि लोग ये पूछते है कि, “भाई कुछ save करते हो ना”। Money save करने का मतलब है अपना future अच्छा रखना। Saving करे हुए पैसे आगे जाकर बहुत काम आते है खासकर emergency में।
                                                   
अगर आप कुछ बड़ा लेने की सोच रहे है जैसे कि- घर, car या कुछ भी expensive तो इसके लिए आपको saving बहुत पहले से ही start करनी होगी। अगर हम सही सही कहे तो पैसा बचा पाना बहुत मुश्किल है but नामुमकिन नहीं है। इस article में हम आपको कुछ ऐसे easy तरीके बताएँगे जिसकी मदद से आप हर महीने पैसे कुछ पैसे save कर सकते हो।
अपना महीने का Budget बनाये
पैसे बचाने के लिए आपको सबसे पहले अपने पूरे महीने का एक बजट बनाना होगा। अगर आपको समझ नहीं आ रहा है कि बजट कैसे बनाते है तो नीचे हमने कुछ तरीके और example आपके सामने शो किया है। इन्हें पढ़े और अपने life में follow करे।
1. पूरे महीने का खर्चा Calculate करे
महीने की starting से ही आपको अपने पूरे खर्चे की calculation करनी होगी। एक notepad ले और हर रोज शाम को उसमे अपने पूरे दिन के खर्चो के बारे में लिखे। हर खर्चा जो आप सुबह से शाम तक करते है। इस तरह से पूरे महीने मतलब 30 या 31 दिन का record अपने पास रख ले। ये तरीका आपको बतायेगा की आप किस तरह से खर्चा करते हो और आप किस तरह से money save कर सकते हो?
2. नया Budget बनाये
अब आपके पास अपने पूरे महीने का खर्चे का record है, तो दोस्तों अगर आप saving करना चाहते है तो अब आपको एक new budget बनाना होगा। New budget बनाने से पहले आपको अपने फ़ालतू खर्चो पर नजर डालनी होगी जो आप regular करते हो। अगर आप इन खर्चो को कुछ हद तक कम करने में कामयाब हो जाते हो तो आप थोड़ा बहुत पैसा easily बचा सकते हो। इसी तरह अपने budget में देखे और जो आपको लगे की ये मैं कम कर सकता हूं use new budget में add करे।
3. फालतू की चीजों पर खर्चा बंद करे
अगर आप हर महीने पैसे save नहीं कर पा रहे है तो इसका मतलब है कि आप फालतू की चीजों पर बहुत पैसा खर्च करते है। उदाहरण के लिए :- मान लो कि आपने अपने दोस्त की देखरेख में एक headphone ले लिया है। आपको पता है कि, आपको इसकी जरुरत नहीं है फिर भी आपने ऐसे ही ले लिया तो ये आपके लिए फालतू खर्चा है। फालतू खर्चा तब नहीं होता जब आपको किसी चीज़ की बहुत जरुरत होती है। इस तरह की आदतों से बचे और जरुरत पढने पर ही कोई चीज़ ले।
Lifestyle में Changes करके Money Save करे
अगर आप अकेले ही अपना पैसा handle करते है और ऐसे में आप saving नहीं कर पा रहे है तो ऐसे में आपको अपने lifestyle में कुछ changes करने होंगे। नीचे हमने कुछ तरीके बता रखे है इन्हें पढ़े और follow करे।
1. कीमती कपड़े मत ख़रीदे
माना की इंसान के कपड़े से ही इंसान का पता चलता है कि वो कहा stand है लेकिन अगर आप money saving करने में कुछ problem face कर रहे है तो आपको expensive cloths पर कुछ time के लिए रोक लगा देनी चाहिए। आपको low quality के cloths खरीदने चाहिए, low quality में भी अच्छे कपड़े मिल जाते है बस आपको अच्छे कपड़े धुंडने में थोड़ा time spend करना होगा।
2. बाहर का खाना बंद करे
सभी बहार के खाने में बहुत पैसा waste करते है तो normal सी बात है कि, आप भी करते होंगे। आपको बहार खाने की habit को बंद करना होगा। बहार का खाना ज्यादा अच्छा नहीं होता है और ना ही आपके health के लिए सही है। बहार के खाने में junk food बहुत होता है जो आपको fatty बना सकता है। आपके लिए अच्छा है की खुद ही एक दिन में एक या 2 बार घर पर cooking करे। अगर आप job करते है तो आपको morning में breakfast और lunch के लिए अपने लिए कुछ बनाना चाहिए। ऐसे में आप lunch के खर्चे से भी छुटकारा पा सकते हो।
3. कुछ भी खरीदने से पहले बहुत बार सोचे
आप पैसे दे कर कुछ भी कर रहे हो जिसे कि- कपड़े लेना, movie देखना, pub जाना, disco जाना। बाजार का खाना खाना, electronics का सामान लेना etc etc। तो एक बार ये सोच ले की आपको सही में इसकी बहुत जरुरत है की नहीं। अगर आपको लगे की आपको जरुरत है तो पैसा खर्च ले but अगर आपको जरुरत भी नहीं है और आप ऐसे ही पैसे खर्च कर रहे हो तो वो आपके लिए आपके saving के लिए सही नहीं है।
4. घर पर Lights पर Control करे
आप में से बहुत सारे ऐसे भी होंगे जो हर महीने कुछ saving तो करते है but आप अपने घर के lightning पर ध्यान नहीं देते। अगर आप अपने lightning पर कुछ control करते है तो आप थोड़ा बहुत ओर पैसा save कर सकते है। For Example ;- अगर आपका TV देखने का मन नहीं कर रहा है तो tv बंद कर दे ना की tv चालू रखे। अगर आपको गर्मी नहीं लग रही है तो फालतू में fan ना चलाये। घर पर जहां-जहां lights की जरूरत है वहां-वहां lights on करे ना की पूरे घर में lights on रखे।
Saving Account खोले
चलो आपने money तो save कर लिया पर आप उसे रखोगे कहा पर। अगर आप घर पर ही पैसे रखने की सोच रहे है तो ये वाला idea हर बार कामयाब नहीं होता। जब आपके पास थोड़े बहुत पैसे होते है तो वो कही ना कही खर्च जरुर हो जाते है तो ऐसे में आपको कही बैंक में account खुला कर पैसे वहां पर जमा करवाना चाहिए।
1. Bank में Account खुलाये
अगर आपने अभी तक बैंक में account नहीं खुलवाया है तो आपको सबसे पहले किसी बैंक में जाकर saving account खुलवाना चाहिए। यहाँ पर आप हर महिना कुछ ना कुछ पैसा saving कर सकते है। बस एक बात का ध्यान रखना कि, ज्यादा ATM card use ना करे।
2. Bank में FD करवाये
अगर आपको FD के बारे में पता नहीं है तो FD को fixed deposit account कहते है। ये FD 1 साल से 20 साल तक की होती है। इन सालों के अन्दर आपको हर महीने कुछ fixed पैसे deposit करवाने होते है। FD की एक खास बात ये है की आपको इसमें अच्छा ब्याज मिलता है। तो ज्यादा जानकारी के लिए आप bank में FD के बारे में पूछ सकते है।

Comment(S)

Show all Coment

Leave a Comment

Post Your Blog

Category

Tag Clouds

Recent Post

About NEET National Eligibility cum Entrance Test
09-Mar-2024 by Jay Kumar
aadhaar card rules for children
24-Nov-2022 by Jay Kumar
Digital Transformation
28-Oct-2022 by Jay Kumar
The Great Kabab Factory Express Patna
11-Oct-2022 by Rajeev Katiyar
Desi Cow Ghee Benefits
29-Sep-2022 by Jay Kumar
Bitcoin Investment
26-Sep-2022 by Rajeev Katiyar
Educate About Equality
25-Sep-2022 by Rajeev Katiyar
Ravan Ke Purvjnmo Ki Kahani
25-Aug-2022 by Jay Kumar
Hindi Story of Amarnath Dham
25-Aug-2022 by Jay Kumar
Ek Nanhi Si Khushi
25-Aug-2022 by Jay Kumar

Latest News

Our Sponsors

×