MENU

Rameshwaram Temple ki Katha in Hindi

 रामेश्वरम मंदिर की कथा - Rameshwaram Temple ki Katha in Hindi

रामेश्वरम मंदिर तमिलनाडु राज्य के रामनाथपुरम जिले में स्थित है। यह मंदिर हिंदूओं का एक पवित्र मंदिर है और इसे चार धामों में से एक माना जाता है। रामेश्वरम मंदिर को रामनाथ स्वामी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। इस मंदिर में स्थापित शिवलिंग बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है। रामेश्वरम हिंद महासागर और बंगाल की खाड़ी से चारों ओर से घिरा है एवं शंख के आकार का द्वीप है।(Ramanathaswamy Temple)  सदियों पहले यह द्वीप भारत की मुख्य भूमि से जुड़ा हुआ था लेकिन धीरे धीरे सागर की तेज लहरों से कटकर यह अलग हो गया, जिससे यह टापू चारों तरफ से पानी से घिर गया। बाद में एक जर्मन इंजीनियर ने रामेश्वरम को जोड़ने के लिए एक पुल का निर्माण किया था।

रामेश्वरम मंदिर की कथा –Rameshwaram Temple ki katha in Hindi
रामेश्वरम मंदिर का इतिहास और इसकी स्थापना के बारे में कई कथाएं प्रचलित है। बंगाल की खाड़ी एवं अरब के सागर के संगम स्थल पर स्थित इस पवित्र धाम की स्थापना से भगवान राम की लंका वापसी से कथा जुड़ी हुई है।
रामायण केअनुसार ऐसा माना जाता है कि भगवान विष्णु के सातवें अवतार भगवान राम जब अपनी धर्म पत्नी सीता मैया को महापापी राक्षस का विनाश कर वापस लाए तो उन पर ब्राह्मण हत्या का पाप लगने की बात कही गई, जिसके बाद इस पाप से मुक्त होने के लिए उन्हें कुछ महाज्ञानी और संतों ने भगवान शिव की आराध्या करने के लिए सलाह दी।
लेकिन, द्वीप में कोई शिव मंदिर नहीं था, इसलिए भगवान राम ने रामेश्वरम में शिवलिंग की स्थापना करने का निश्चय किया। इसके बाद उन्होंने पवनसुत हनुमान जी को शिव जी की मूर्ति लाने के लिए कैलाश पर्वत में भेजा।
प्रभु राम की आज्ञा का पालन करते हुए हनुमान जी शिव प्रतिमा लेने चले गए, लेकिन उन्हें लौटने में देर हो गई। जिसके बाद माता सीता ने समुद्र के किनारे पड़ी रेत से ही शिवलिंग का निर्माण किया।
और यही शिवलिंग बाद में ”रामनाथ” के नाम से जाना गया। इसके बाद प्रभु राम ने रावण के हत्या के पाप से मुक्त होने के लिए पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ इस शिवलिंग की उपासना की और बाद में हनुमान जी द्धारा लाए गए शिविलिंग को भी वहां स्थापित कर दिया। यह भगवान शंकर के प्रमुख ज्योतिर्लिंगों में से एक है, जिससे लाखों श्रद्धालुओं की आस्था जुड़ी हुई है।
 इसके बाद 15वीं शताब्दी में राजा उडैयान सेतुपति एवं नागूर निवासी वैश्य ने 1450 ई. में इसके 78 फीट ऊंचे गोपुरम का निर्माण करवाया था। फिर सोलहवीं शताब्दी में मंदिर के दक्षिणी में दूसरे हिस्से की दीवार का निर्माण तिरुमलय सेतुपति ने कराया था। मंदिर के द्वार पर ही तिरुमलय एवं इनके पुत्र की मूर्ति विराजमान है। सोलहवीं शताब्दी में मदुरै के राजा विश्वनाथ नायक के एक अधीनस्थ राजा उडैयन सेतुपति कट्टत्तेश्वर ने नंदी मण्डप का निर्माण करवाया था। माना जाता है कि वर्तमान समय में रामेश्वरम मंदिर जिस रूप में मौजूद है, उसका निर्माण सत्रहवीं शताब्दी में कराया गया था। जानकारों के अनुसार राजा किजहावन सेठुपति या रघुनाथ किलावन ने इस मंदिर के निर्माण कार्य की आज्ञा दी थी। मंदिर के निर्माण में सेठुपति साम्राज्य के जफ्फना राजा का योगदान महत्वपूर्ण रहा है।
                                             

रामेश्वरम मंदिर के बारे :
 • यह मंदिर एक हजार फुट लंबा और 650 फुट चौड़ा है। चालीस फुट ऊंचे दो पत्थरों पर इतनी ही बराबरी के एक लंबे पत्थर को लगाकर इसका निर्माण किया गया है जो दर्शकों के आकर्षण का केंद्र है।
माना जाता है कि रामेश्वरम मंदिर के निर्माण में लगे पत्थरों को श्रीलंका से नावों द्वारा लाया गया था।
रामेश्वरम का गलियारा विश्व का सबसे लंबा गलियारा है। यह उत्तर-दक्षिणमें 197 मीटर एवं पूर्व-पश्चिम 133 मीटर है। इसके परकोटे की चौड़ाई छह मीटर एवं ऊंचाई नौ मीटर है। मंदिर के प्रवेशद्वार का गोपुरम 38.4 मीटर ऊंचा है। यह मंदिर लगभग छह हेक्टेयर में बना हुआ है।
किवदंतियों के अनुसार रामेश्वर मंदिर परिसर के भीतर के सभी कुओं को भगवान राम ने अपने अमोघ बाणों से तैयार किया था। उन्होंने इन कुओं में कई तीर्थों का जल छोड़ा था।
मान्यता है कि जो व्यक्ति ज्योतिर्लिंग पर पूरी श्रद्धा से गंगाजल चढ़ाता है उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है।
चूंकि भगवान राम से हत्या दोष से मुक्ति पाने के लिए यहां शिव की पूजा की थी, इसलिए मान्यता है कि ज्योतिर्लिंग की विधि विधान से पूजा करने से व्यक्ति ब्रह्म हत्या जैसे पापों से मुक्त हो जाता है।
रामेश्वरम मंदिर के अंदर 22 तीर्थ हैं, जो अपने आप में प्रसिद्ध हैं। मंदिर के पहले और सबसे मुख्य तीर्थ को अग्नि तीर्थं नाम से जाना जाता है।

रामेश्वरम मंदिर का निर्माण काल – Rameshwaram Mandir
रामेश्वरम् से दक्षिण में कन्याकुमारी नामक प्रसिद्ध तीर्थ है। रत्नाकर कहलानेवाली बंगाल की खाडी यहीं पर हिंद महासागर से मिलती है। रामेश्वरम् और सेतु बहुत प्राचीन है। परंतु रामनाथ का मंदिर उतना पुराना नहीं है। दक्षिण के कुछ और मंदिर डेढ़-दो हजार साल पहले के बने है, जबकि रामनाथ के मंदिर को बने अभी कुल आठ सौ वर्ष से भी कम हुए है। इस मंदिर के बहुत से भाग पचास-साठ साल पहले के है।
मंदिर में विशालाक्षी जी के गर्भ-गृह के निकट ही नौ ज्योतिर्लिंग हैं, जो लंकापति विभीषण द्वारा स्थापित बताए जाते हैं। रामनाथ के मंदिर में जो ताम्रपट है, उनसे पता चलता है कि 1173 ईस्वी में श्रीलंका के राजा पराक्रम बाहु ने मूल लिंग वाले गर्भगृह का निर्माण करवाया था। उस मंदिर में अकेले शिवलिंग की स्थापना की गई थी। देवी की मूर्ति नहीं रखी गई थी, इस कारण वह नि:संगेश्वर का मंदिर कहलाया। यही मूल मंदिर आगे चलकर वर्तमान दशा को पहुंचा है।

मंदिर में पूजा का समय 
रामेश्वरम मंदिर को सुबह पांच बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाता है। श्रद्धालु पहले पहर में सुबह पांच बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक दर्शन पूजन कर सकते हैं। ठीक एक बजे मंदिर को बंद कर दिया जाता है। इसके बाद दूसरे पहर में शाम तीन बजे मंदिर दोबारा खोला जाता है। इस पहर में शाम तीन बजे से रात के नौ बजे तक दर्शन किया जा सकता है। आपको बता दें कि रामेश्वर मंदिर में होने वाली प्रत्येक पूजा का अलग अलग नाम है और ये पूजा अलग अलग समय पर होती है। इस पूजा का विशेष महत्व होता है इसलिए रामेश्वर मंदिर जाने वालों को इनमें जरूर शामिल होना चाहिए।
तड़के सुबह पांच बजे मंदिर खुलने के बाद सबसे पहले पल्लीयाराई दीप आराधना(Palliyarai Deepa Arathana) नामक पूजा होती है।
सुबह पांच बजकर दस मिनट पर स्पादिगलिंगा दीप आराधना (Spadigalinga Deepa Arathana) होती है।
सुबह पांच बजकर पैंतालिस मिनट पर थिरुवनन्थाल दीप आराधना(Thiruvananthal Deepa Arathana),
सुबह सात बजे विला पूजा(Vila Pooja), सुबह दस बजे कालासन्थी पूजा(Kalasanthi Pooja),
दोपहर बारह बजे ऊचीकला पूजा(Uchikala Pooja), शाम छह बजे सयारात्चा पूजा(Sayaratcha Pooja),
रात साढ़े आठ बजे अर्थजामा पूजा(Arthajama Pooja),
रात आठ बजकर पैंतालीस मिनट पर पल्लीयाराई पूजा(Palliyarai Pooja) होती है।
मंदिर में नकद, सोने और चांदी के आभूषण चढ़ाने के लिए अनुमति लेनी पड़ती है। इन वस्तुओं को चढ़ाने वाले श्रद्धालु का नाम मंदिर के खातों में दर्ज किया जाता है और उसे रसीद दी जाती है। इसके अलावा मंदिर में गंगाजल पीतल, तांबे या कांसे के बर्तन से ही चढ़ाने की अनुमति है। श्रद्धालुओं को टिन या लोहे के बर्तन में जल लेकर नहीं जाना चाहिए।

रामेश्वरम मंदिर के त्यौहार
वैसे तो रामेश्वरम मंदिर के दर्शन के लिए किसी भी समय जाया जा सकता है लेकिन यदि आप मंदिर में मनाए जाने वाले मुख्य त्यौहारों को भी देखना चाहते हैं तो आपको इन विशेष महीनों में ही रामेश्वरम मंदिर जाने की योजना बनानी चाहिए।
रामेश्वरम मंदिर में फरवरी-मार्च माह में महाशिवरात्रि फेस्टिवल अद्भुत तरीके से मनाया जाता है जो कुल 10 दिनों तक चलता है। अगर आप एक अनोखा महाशिवरात्रि फेस्टिवल देखना चाहते हैं तो, इस दौरान रामेश्वरम मंदिर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।
मई-जून के महीने में इस मंदिर में वसंतोत्सवम (Vasanthotsavam) नामक फेस्टिवल मनाया जाता है जो दस दिनों तक चलता है और वैशाख को खत्म होता है।
इसके अलावा थिरुक्कल्याणम नामक फेस्टिवल भी रामेश्वरम मंदिर का एक बड़ा फेस्टिवल है जो 17 दिनों तक चलता है। इसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा होती है।

रामेश्वरम मंदिर कैसे पहुंचें 
मदुरै रामेश्वरम से 163 किलोमीटर की दूरी पर है जो रामेश्वरम का सबसे नजदीकी हवाई अड्डा है। यदि आप फ्लाइट से जाना चाहते हैं तो मदुरै के लिए मुंबई, बंगलूरू और चेन्नई से फ्लाइट पकड़ सकते हैं।
यदि आप रामेश्वरम, चेन्नई, मदुरै, कोयम्बटूर, त्रिचि,तंजावुर और अन्य महत्वपूर्ण शहरों से रेलमार्ग द्वारा जुड़ा हुऔ है।
इसके अलावा रामेश्वरम, मदुरै, कन्याकुमारी, चेन्नई और त्रिचि से सड़क मार्ग द्वारा भी जुड़ा है। आप सड़क मार्ग से भी बहुत आसानी से रामेश्वरम पहुंच सकते हैं। इसके अलावा पांडिचेरी और तंजावुर से मदुरै होते हुए रामेश्वरम जा सकते हैं। रामेश्वरम शहर पहुंचने के बाद रामेश्वरम मंदिर जाने के लिए आप जीप, आटोरिक्शा या साइकिल रिक्शा ले सकते हैं।

Comment(S)

Show all Coment

Leave a Comment

Post Your Blog

Category

Tag Clouds

Recent Post

About NEET National Eligibility cum Entrance Test
09-Mar-2024 by Jay Kumar
aadhaar card rules for children
24-Nov-2022 by Jay Kumar
Digital Transformation
28-Oct-2022 by Jay Kumar
The Great Kabab Factory Express Patna
11-Oct-2022 by Rajeev Katiyar
Desi Cow Ghee Benefits
29-Sep-2022 by Jay Kumar
Bitcoin Investment
26-Sep-2022 by Rajeev Katiyar
Educate About Equality
25-Sep-2022 by Rajeev Katiyar
Ravan Ke Purvjnmo Ki Kahani
25-Aug-2022 by Jay Kumar
Hindi Story of Amarnath Dham
25-Aug-2022 by Jay Kumar
Ek Nanhi Si Khushi
25-Aug-2022 by Jay Kumar

Latest News

Our Sponsors

×