MENU

Aanto Ki sujan Ke Gharelu upay

आंतों की सूजन के घरेलू उपाय , Aanto Ki sujan Ke Gharelu upay , Home Remedies for Ulcerative Colitis

पेट हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। इसमें हल्की-सी भी समस्या, हमारे पूरे जीवन शैली को प्रभावित करने लगती है। इन्हीं समस्याओं में से एक है अल्सरेटिव कोलाइटिस, जिसे आम भाषा में आंतों में सूजन कहा जाता है। स्टाइलक्रेज के इस लेख में हम इसी बीमारी के बारे में जानकारी लेकर आए हैं। यहां हम आंतों में सूजन के कारण, लक्षण और इलाज के बारे में बताने के साथ-साथ आंतों की सूजन का घरेलू उपचार भी बताने वाले हैं।

अल्सरेटिव कोलाइटिस (Ulcerative Colitis) आंत में होने वाली सूजन की समस्या को कहा जाता है और यह सूजन बड़ी आंत (कोलन) में होती है। इसकी वजह से मरीज को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अल्सरेटिव कोलाइटिस दुनियाभर में आंत की सूजन का सबसे आम रोग है। इस समस्या में अक्सर व्यक्ति को पाचन संबंधी दिक्कतें और बुखार, भूख न लगना और उल्टी आदि की समस्या होती है। हालांकि आंत में सूजन की समस्या के लक्षण बेहद सामान्य होते हैं और इसकी वजह से लोग इसे समझ नहीं पाते हैं लेकिन अधिक समय तक बनी रहने की वजह से यह समस्या बेहद गंभीर हो सकती है। तमाम शोध और अध्ययन इस बात की पुष्टि करते हैं कि अधिक समय तक इस समस्या के बने रहने से कैंसर जैसी बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। अल्सरेटिव कोलाइटिस का कोई निश्चित इलाज अभी तक नहीं मिल पाया है लेकिन इस समस्या में कुछ घरेलू उपचार बेहद फायदेमंद होते हैं। आइए जानते हैं अल्सरेटिव कोलाइटिस के प्रमुख और असरदार घरेलू उपचार के बारे में।
आंत में सूजन यानि अल्सरेटिव कोलाइटिस के कारण (Ulcerative Colitis Causes)

अल्सरेटिव कोलाइटिस की बीमारी का कोई निश्चित कारण कारण नहीं है। यह बीमारी खानपान और जीवनशैली की वजह से हो सकती है। अगर किसी भी व्यक्ति को अल्सरेटिव कोलाइटिस की समस्या है तो इसका कारण उसका संतुलित खानपान, शरीर की खराब प्रतिरक्षा प्रणाली और स्ट्रेस, वायु प्रदूषण या धूम्रपान आदि हो सकता है। आनुवंशिक कारणों से भी यह समस्या कई लोगों में देखी जाती है। इस समस्या का समय पर उचित इलाज न किए जाने पर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी भी हो सकती है।  (आंतों की सूजन के घरेलू उपाय , Aanto Ki sujan Ke Gharelu upay , Home Remedies for Ulcerative Colitis)
अल्सरेटिव कोलाइटिस के लक्षण (Symptoms of Ulcerative Colitis)

अल्सरेटिव कोलाइटिस की समस्या के लक्षण वैसे तो सामान्य होते हैं। यही वजह है कि इस समस्या से ग्रसित होने के बावजूद ज्यादातर लोग इससे अनजान रहते हैं। आंत में सूजन या अल्सरेटिव कोलाइटिस की समस्या के प्रमुख लक्षण इस प्रकार से हैं।
दस्त (मवाद या खून के साथ)
पेट दर्द और ऐंठन 
पाचन संबंधी समस्याएं 
गुदा में दर्द और कभी-कभी रक्तस्राव होना 
बार-बार शौच लगना
भूख न लगने की समस्या
वजन घटना 
थकान और बुखार 
दिल की धड़कन तेज होना 

आंत के सूजन को कम करने के लिए सबसे जरूरी है पानी
आंत के सूजन को कम करने या कंट्रोल करने के घरेलू उपायों में सबसे जरूरी है पर्याप्त मात्रा में पानी पीना। यह डिहाई़ड्रेशन से बचाता है। आंत के सूजन के मरीजों की सबसे बड़ी समस्या डिहाई़ड्रेशन की ही होती है। दरअसल, दस्त की वजह से उनके शरीर में जल्दी ही पानी की कमी हो जाती है। इस वजह से यह बेहद ही जरूरी हो जाता है कि मरीज को हाईड्रेट किया जाए यानी उसके शरीर में होने वाली पानी की कमी को पूरा किया जाए। ऐसे मरीजों को दिनभर थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पानी जरूर पीनी चाहिए। 
आंत के सूजन को कम करता है ऐलोवेरा 
एंटी-इन्फ्लेमेटरी (सूजनरोधी) गुणों से भरपूर ऐलोवेरा के कई फायदे हैं, जैसे कि इसका इस्तेमाल घाव को भरने और दर्द कम करने के लिए तो किया ही जाता है, साथ ही यह आंत के सूजन को कम करने में भी सहायक है। ऐसा देखा गया है कि कुछ मरीजों में ऐलोवेरा का जूस पीने के बाद आंत के सूजन में सुधार हुआ है। हालांकि इसे लेने से पहले यह जरूरी है कि आप डॉक्टर की सलाह ले लें।  (आंतों की सूजन के घरेलू उपाय , Aanto Ki sujan Ke Gharelu upay , Home Remedies for Ulcerative Colitis)

प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थों का करें सेवन 
आंत के सूजन के मरीजों को प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। ऐसे मरीजों के लिए मछली, अंडा, चिकन और मूंगफली का सेवन फायदेमंद है। हालांकि अधिक तली-भुनी या मसालेदार चीजों को खाने से बचें, क्योंकि ये आपकी समस्याओं को और बढ़ा सकता है। इसके लिए भी आपको डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए। 

विटामिन डी है फायदेमंद 
आंत के सूजन वाले मरीजों के लिए विटामिन डी बहुत फायदेमंद होता है। इसके लिए संतरे का जूस और दूध का सेवन किया जा सकता है। इनमें विटामिन डी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। 

नारियल के तेल से मिल सकती है राहत 
नारियल के तेल वाले भोजन को अपने आहार में शामिल करें। इससे आंत की समस्याओं में राहत मिलती है। वैज्ञानिक तौर पर भी यह बात साबित हुई है। 
ग्रीन टी का करें सेवन 
ग्रीन टी को औषधीय गुणों की खान कहा जाता है। इसे लोग सुपरफूड भी कहते हैं। यह न सिर्फ वजन घटाने में सहायक है बल्कि इसका सेवन आंत की सूजन के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है। 

इन चीजों के सेवन से बचें 
आलू, बैंगन और टमाटर जैसी सब्जियां 
तिल के बीज 
बैर 
स्ट्रॉबेरी जैसे फल 
अखरोट 

ज़रूर पढ़ें : -

Comment(S)

Show all Coment

Leave a Comment

Post Your Blog

Category

Tag Clouds

Recent Post

About NEET National Eligibility cum Entrance Test
09-Mar-2024 by Jay Kumar
aadhaar card rules for children
24-Nov-2022 by Jay Kumar
Digital Transformation
28-Oct-2022 by Jay Kumar
The Great Kabab Factory Express Patna
11-Oct-2022 by Rajeev Katiyar
Desi Cow Ghee Benefits
29-Sep-2022 by Jay Kumar
Bitcoin Investment
26-Sep-2022 by Rajeev Katiyar
Educate About Equality
25-Sep-2022 by Rajeev Katiyar
Ravan Ke Purvjnmo Ki Kahani
25-Aug-2022 by Jay Kumar
Hindi Story of Amarnath Dham
25-Aug-2022 by Jay Kumar
Ek Nanhi Si Khushi
25-Aug-2022 by Jay Kumar

Latest News

Our Sponsors

×