MENU

Alsi Beej Fayde aur upyog

अलसी बीज के फायदे व उपयोग ,  Alsi Beej Fayde aur upyog , Flax Seed Benefits and Uses

आज हम आपके लिए लेकर आए हैं अलसी के बीज (flax seeds) के फायदे. इनका नियमित सेवन करके आप कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं. जो लोग मोटापे से परेशान हैं उनके लिए अलसी बेहद लाभकारी हो सकती है, क्योंकि वजन घटाने में अलसी महत्वपूर्ण रोल अदा करती है. हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि अलसी के छोटे-छोटे बीजों (flax seeds) में सेहत का खजाना छिपा हुआ है. 

इसका सेवन आपको कई स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से बचा सकता है. 
अलसी को बीज दिल के लिए भी फायदेमंद होते हैं, वैसे तो इसका सेवन सभी लोग कर सकते हैं, लेकिन अगर आप किसी भी तरह की शारीरिक समस्या से जूझ रहे हैं तो अलसी का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें

अलसी के बीज क्या है - 
अलसी एक तरह की औषधि है इसे तीसी भी कहते है। विभिन्न स्थानों की वजह से इसका आकार रंग और रूप अलग अलग होता है। अलसी के रेशे से रस्सी, मोटे कपड़े और टाट बनाये जाते है। अलसी के बीज लाल, सफ़ेद, हल्के काले और पीले होते है।
इसके बीजों से तेल निकाला जाता है। तीसी के पौधे दो से ढाई फुट ऊँचे होते है। गर्म प्रदेशों में पाई जाने वाली तीसी को सबसे बेहतर माना जाता है। ज्यादातर अलसी के बीजों का और तेल का प्रयोग किया जाता है।

अलसी के पोषक तत्व 
अलसी के बीज पोषक तत्वों से भरपूर (alsi ke beej ke fayde) होते हैं। अलसी के बीज में हेल्दी फैट, सोडियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। इसके साथ ही अलसी के बीज में कार्बोहाइड्रेट, डाइटरी फाइबर, प्रोटीन और कैल्शियम की भी अच्छी मात्रा होती हैं। अलसी के बीज आयरन, ओमेगा 3 फैटी एसिड और विटामिन बी6 का भी अच्छा सोर्स हैं।

अलसी के बीज के फायदे - Flax Seeds Benefits in Hindi
अलसी के बीजों में बहुत से स्वास्थ्य लाभ छुपे होते है। जानते है इनके बारे में।

रोग प्रतिरोधक क्षमता
अलसी के बीज का उपयोग करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसके बीज एंटी वायरल, एंटी फंगल, एंटी बैक्टीरियल होते है।

वजन कम करने में
यह वजन कम करने में लाभदायक होती है। इसका बीज  पेट को लम्बे समय तक भरा हुआ महसूस कराते है। (अलसी बीज के फायदे व उपयोग ,  Alsi Beej Fayde aur upyog , Flax Seed Benefits and Uses)

आंखों के रोग में 
अलसी के गुण आँख संबंधी बीमारियों में बहुत फायदेमंद होता है।  आंखों की बीमारी, जैसे- आंख आना, आंखों की लालिमा खत्म होने आदि को ठीक करने के लिए अलसी के बीजों को पानी में फूला लें। इस पानी को आंखों में डालें। इससे आंख आने की परेशानी में फायदा होता है।

हृदय की सेहत
अलसी कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को नियंत्रित करने में सहायक होता है। जिससे हार्ट अटैक का डर नहीं होता यह दिल की सेहत के लिए लाभकारी है।

पाचन क्रिया में
अलसी में उच्च मात्रा में फाइबर होता है जो पाचन शक्ति को दुरस्त बनाता है।

मूत्र रोगों में
अलसी के बीज को उबालकर या मुलेठी में मिलाकर इसका काढ़ा पीने से मूत्र रोगों में लाभ होता है।

शरीर पर मालिश
अलसी के तेल से शरीर पर मालिश की जाती है। जिससे शरीर मजबूत होता है। चेहरे पर मालिश करने से त्वचा में चमक आती है।  (अलसी बीज के फायदे व उपयोग ,  Alsi Beej Fayde aur upyog , Flax Seed Benefits and Uses)

महिलाओं को फायदा
अलसी में लिंग्नास होता है। वह एस्ट्रोजन और एंटीऑक्सीडेंट से युक्त होता है। जो महिलाओं के हार्मोनल बैलेंस को बनाये रखता है।

कान की सूजन ठीक करे
प्याज के रस में अलसी को पकाकर छाने। इसकी १ से २ बून्द कान में डाले सूजन में आराम होगा।

चेहरे की सुंदरता निखारे
इसमें पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फाइटोकैमिकल्स गुण बढ़ती उम्र का असर कम करते है और चेहरे को जवां बनाये रखते है।  (अलसी बीज के फायदे व उपयोग ,  Alsi Beej Fayde aur upyog , Flax Seed Benefits and Uses)

नींद ना आने की बीमारी में 
नींद ना आने की बीमारी में अलसी का सेवन फायदेमंद होता है। इसके लिए अलसी, तथा एरंड तेल को बराबर-बराबर मात्रा में मिलाकर, कांसे की थाली में अच्छे से पीस लें। इसे आंखों में काजल की तरह लगाने से नींद अच्छी आती है।

मधुमेह में लाभकारी
अलसी में जो लिगनिन होता है वह खून में शुगर लेवल को कम करता है। यह शुगर की बीमारी से लड़ने में मरीजों की मदद करता है।

ओमेगा ३
जो लोग शाकाहारी है उनके लिए यह ओमेगा ३ का एक अच्छा स्त्रोत है।

दर्द और सूजन में लाभ 
दर्द, और सूजन में भी बहुत फायदा होता है। इसमें अलसी से बनाई हुई गीली दवा बहुत काम करती है। एक भाग कुटी हुई अलसी को, 4 भाग उबलते हुए पानी में डालकर धीरे-धीरे मिलाएं। यह गीली होनी चाहिए, लेकिन बहुत गाढ़ा नहीं होना चाहिए। इसे दर्द, या सूजन वाले अंग पर तेल की तरह चुपड़ कर लगाएं। इसके प्रयोग से सूजन, और दर्द दूर होती है।

खांसी और दमा में 
मौसम के बदलाव के समय  खांसी और दमे से अगर बार-बार परेशान रहते हैं तो  इसका सही तरह से प्रयोग कर अलसी के लाभ से पूरा फायदा उठा सकते हैं।  (अलसी बीज के फायदे व उपयोग ,  Alsi Beej Fayde aur upyog , Flax Seed Benefits and Uses)
  • अलसी के बीज खाने के फायदे (alsi ke beej ke fayde) खांसी और दमा रोग में भी मिलते हैं। अलसी के बीजों से काढ़ा बना लें। इसे सुबह और शाम पीने से खांसी, और अस्थमा में लाभ होता है। ठंड के दिनों में मधु, तथा गर्मी में मिश्री मिलाकर सेवन करना चाहिए।
  • इसी तरह 3 ग्राम अलसी के चूर्ण को, 250 मिली उबले हुए पानी में डालें। इसे 1 घण्टे तक छोड़ दें। इसमें थोड़ी चीनी मिलाकर सेवन करें। इससे सूखी खांसी तथा अस्थमा में लाभ होता है।
  • इसके अलावा, 5 ग्राम अलसी के बीजों (agase beeja) को 50 मिली पानी में भिगोकर रखें। 12 घंटे बाद छानकर पानी को पी लें। सुबह भिगोआ हुआ पानी शाम को, और शाम को भिगोया हुआ पानी सुबह को पिएं। इस पानी के सेवन से खांसी, और दमा में फायदा होता है। इस दौरान ऐसा कुछ नहीं खाना, या पीना चाहिए, जो बीमारी को बढ़ाने वाला हो।
  • आप खांसी, या दमा के इलाज के लिए 5 ग्राम अलसी के बीजों को कूटकर छान लें। इसे जल में उबाल लें। इसमें 20 ग्राम मिश्री मिला लें। यदि ठंड का मौसम हो तो मिश्री के स्थान पर शहद मिलाएं। इसे सुबह और शाम सेवन करें। इससे खांसी, और अस्थमा में लाभ होता है।
  • आप खांसी, और दमा के उपचार के लिए यह तरीका भी आजमा सकते हैं। 3 ग्राम अलसी के बीजों को मोटा कूट लें। इसे 250 मिली उबलते हुए पानी में भिगो दें। इसे एक घंटा ढक कर रख दें। इसे छानकर, थोड़ी चीनी मिला लें। इसका सेवन करने से भी सूखी खांसी, और दमा की बीमारी ठीक हो जाती है।
  • इसके अलावा, अलसी के बीजों (alsi ke beej) को भूनकर शहद, या मिश्री के साथ चाटें। इससे खांसी, और दमा का इलाज होता है।
  • अलसी के औषधीय गुण से खांसी को ठीक किया जा सकता है। आप तीसी के भूने बीज से 2-3 ग्राम चूर्ण बना लें। इसमें मधु, या मिश्री मिलाकर सुबह और शाम सेवन करें। इससे खांसी ठीक हो जाती है।

 अलसी के फायदे पुरुषों के लिए - Benefits of Flaxseed for Men
पुरुषों को भी अलसी खाने के फायदे मिलते है। जानिए क्या है इन फायदों में शामिल।  (अलसी बीज के फायदे व उपयोग ,  Alsi Beej Fayde aur upyog , Flax Seed Benefits and Uses)
  • यह शरीर की थकान और पुरुषों की कमजोरी को दूर करने में सहायक है।
  • पुरुषों में सेक्सुअल समस्या को भी यह खत्म करने में मददगार है।
  • इनफर्टिलिटी से परेशान पुरुष के लिए अलसी का सेवन करना लाभकारी है। यह मेल स्पर्म काउंट को बढ़ाती है और प्रजनन क्षमता बेहतर बनाने में सहायक है।
  • अलसी के फायदे पुरुषों के लिए यूरिन इन्फेक्शन को कम करने में भी होते है।
खाली पेट अलसी खाने के फायदे -
खाली पेट खाने से भी अलसी के फायदे मिलते है। अगर आप खाली पेट अलसी का सेवन करते है तो आपको निम्न फायदे मिलेंगे।
  • अलसी ब्रेस्ट कैंसर, प्रोटेस्ट कैंसर, कोलोन कैंसर के खतरे को कम करती है। इसके लिए सुबह खाली पेट अलसी का सेवन करे।
  • महिलाओं को पीरियड अनियमित नहीं आते या पीरियड्स के दौरान तेज दर्द होता है तो खाली पेट अलसी खाने से इसमें लाभ होता है।
  • अलसी बालों की सुंदरता को भी बढ़ाती है। बालों का झड़ना, रुसी की परेशानी, गंजापन दूर कर बालों को मजबूत बनाता है।

Comment(S)

Show all Coment

Leave a Comment

Post Your Blog

Category

Tag Clouds

Recent Post

About NEET National Eligibility cum Entrance Test
09-Mar-2024 by Jay Kumar
aadhaar card rules for children
24-Nov-2022 by Jay Kumar
Digital Transformation
28-Oct-2022 by Jay Kumar
The Great Kabab Factory Express Patna
11-Oct-2022 by Rajeev Katiyar
Desi Cow Ghee Benefits
29-Sep-2022 by Jay Kumar
Bitcoin Investment
26-Sep-2022 by Rajeev Katiyar
Educate About Equality
25-Sep-2022 by Rajeev Katiyar
Ravan Ke Purvjnmo Ki Kahani
25-Aug-2022 by Jay Kumar
Hindi Story of Amarnath Dham
25-Aug-2022 by Jay Kumar
Ek Nanhi Si Khushi
25-Aug-2022 by Jay Kumar

Latest News

Our Sponsors

×