MENU

Kabj Ke Gharelu Upay

कब्ज का रामबाण इलाज , Kabj Ke Gharelu Upay , Home Remedies for Constipation

कब्ज (Constipation) एक ऐसी समस्या है जिसके कारण मरीज का पेट ठीक से साफ नहीं होता और शौच के दौरान काफी दिक्कतें आती हैं । इस कारण रोगी को कई बार शौच के लिए जाना पड़ता है। पेट साफ ना होने के कारण पूरे दिन आलस्य बना रहता है। किसी काम में मन नहीं लगता। कब्ज की परेशानी के कारण मल त्यागने के लिए ज्यादा जोर लगाना पड़ता है, घण्टों बैठे रहना पड़ता है। इतना ही नहीं व्यक्ति को बहुत सोच-समझकर खाना-पीना पड़ता है। क्या आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, क्या आप भी कब्ज से परेशान हैं, और कब्ज का घरेलू उपचार चाहते हैं?
                                 
लम्बे समय तक कब्ज की समस्या रहने से कई और बीमारियां होने का खतरा रहता है। इसलिए कब्ज के लक्षणों को नजरअंदाज ना करें बल्कि इसका इलाज कराएं। आयुर्वेद में कब्ज की समस्या के लिए अनेक घरेलू उपाय (Kabj ke Gharelu Upay) बताए गए हैं। आप इन असरदार उपायों से आसानी से कब्ज का घरेलू उपचार कर सकते हैं।
 
कब्ज क्या है? 
आयुर्वेद के अनुसार, शरीर का संतुलन वात, पित्त, कफ दोषों पर निर्भर करता है। इनमें हुए असंतुलन के कारण शरीर रोगों से घिर जाता है। खान-पान एवं जीवनशैली में लापरवाही के कारण जब जठराग्नि मन्द हो जाती है, तथा आहार सही समय पर ठीक प्रकार से नहीं पचता। इससे शरीर के दोष असंतुलित तथा दूषित होकर रोग उत्पन्न करते हैं। कब्ज में मुख्यतः वात दोष की दुष्टि होती है, जिस कारण मल सूखा एवं कठोर हो जाता है। सही समय पर मलत्याग नहीं हो पाता।
 कब्ज का रामबाण इलाज , Kabj Ke Gharelu Upay , Home Remedies for Constipation
कब्ज होने के कारण 
कब्ज की बीमारी होने के कई कारण होते हैं, जो ये हैंः-
भोजन में रेशेदार आहार की कमी होना।
मैदे से बने एवं तले हुए मिर्च-मसालेदार भोजन का सेवन करना।
पानी कम पीना या तरल पदार्थों का सेवन कम करना।
समय पर भोजन ना करना।
रात में देर से भोजन करना।
देर रात तक जागने की आदत।
अधिक मात्रा में चाय, कॉफी, तंबाकू या सिगरेट आदि का सेवन करना।
भोजन पचे बिना ही दोबारा भोजन करना।
चिन्ता या तनावयुक्त जीवन जीना।
हार्मोन्स का असंतुलन या थायराइड की परेशानी होना।
अधिक मात्रा में या लम्बे तक दर्द निवारक दवाइयों का इस्तेमाल करना।

कब्ज के लक्षण (Constipation Symptoms in Hindi)
कब्ज की पहचान ये हैः-
कुंथन करने पर ही मलत्याग होना।
पेट में दर्द एवं भारीपन रहना।
पेट में गैस बनना।
मल का सख्त (कठोर) एवं सूखा होना।
सिर में दर्द रहना।
बदहजमी
बिना श्रम के ही आलस्य बने रहना।
पिण्डिलियों में दर्द रहना।
मुंह से दुर्गन्ध आना।
कब्ज के कारण मुँह में छाले होना भी एक आम समस्या है।
त्वचा में मुँहासे या फुंसियाँ होना।
 
आप कब्ज के इलाज लिए ये घरेलू उपाय (Kabj ke Gharelu Upay) अपना सकते हैं –
 
मुनक्के से इलाज 
लगभग 8-10 ग्राम मुनक्के रात को पानी में भिगा दें। सुबह इसके बीज निकालकर दूध में उबाल कर खाएं, और दूध पी लें।

एरण्ड के तेल से कब्ज का इलाज 
रात में सोते समय एक गिलास गर्म दूध में 1-2 चम्मच एरण्ड का तेल डालकर पिएं। कब्ज दूर करने का यह घरेलू इलाज (Kabj ka ilaj) बहुत ही उपयोगी है।  कब्ज का रामबाण इलाज , Kabj Ke Gharelu Upay , Home Remedies for Constipation
 
बेल से फायदा 
बेल का फल कब्ज की समस्या के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आधा कप बेल का गूदा, और एक चम्मच गुड़ का सेवन, शाम को भोजन से पहले से करें। बेल का शरबत भी कब्ज में फायदा करता है।
जीरा और अजवायन से
जीरे और अजवायन को धीमी आंच पर भून कर पीस लें। इसमें काला नमक डालकर तीनों को समान मात्रा में मिला कर डब्बे में रख लें। रोज आधा चम्मच की मात्रा में गुनगुने पानी के साथ पिएं। यह कब्ज दूर करने का कारगर घरेलू इलाज (Kabj ka ilaj) है। 

मुलेठी से लाभ 
एक गिलास पानी में एक चम्मच मुलेठी का चूर्ण और एक चम्मच गुड़ मिलाकर सेवन करें। यह कब्ज की समस्या को ठीक करने में मदद करता है।

सौंफ से कब्ज का इलाज 
रात में सोने से पहले एक चम्मच भुनी हुई सौंफ गरम पानी के साथ पिएं। सौंफ में पाए जाने वाले उड़नशील तेल पाचन क्रिया को दुरुस्त करते हैं, तथा गैस्ट्रिक एंजाइम के उत्पादन को बढ़ाते हैं।
 कब्ज का रामबाण इलाज , Kabj Ke Gharelu Upay , Home Remedies for Constipation
अलसी
अलसी के बीजों को पीसकर एक चम्मच की मात्रा में रात को सोने से पहले लें। आपको इसे  पानी के साथ लेना है।

कब्ज की दवा है त्रिफला चूर्ण  
रात को सोने से पहले त्रिफला चूर्ण को गरम पानी के साथ लें। 6 माह तक ऐसे करने से पुरानी से पुरानी कब्ज की समस्या भी ठीक हो जाती है।
दस ग्रा. अजवायन, दस ग्रा. त्रिफला और दस ग्रा. सेंधा नमक को कूटकर चूर्ण बना लें। रोज 3-5 ग्रा. की मात्रा में चूर्ण को हल्के गरम पानी के साथ लें। पुरानी कब्ज के इलाज के लिए त्रिफला चूर्ण काफी कारगर उपाय माना जाता है।
 
पालक खाएं कब्ज दूर भगाएं 
यदि आप कब्ज के परेशान है और आप खान-पान में परिवर्तन कर इसको ठीक करना चाहते है तो आपके लिये पालक का सेवन एक अच्छा उपाय है क्योंकि पालक में लैक्सटिव का गुण पाया जाता है जो की कब्ज को दूर करने में मदद करता है।

कब्ज के अन्य घरेलू उपाय 
ये घरेलू उपाय भी कब्ज के इलाज (Kabj ke Ilaj) में बहुत फायदा पहुंचाते हैंः-
रोज 2 चम्मच गुड़ गर्म दूध के साथ लें।
दूध में सूखे अंजीर को उबाल कर खाएं, और दूध को पी लें।
रात में सोने से पहले एक चम्मच त्रिफला चूर्ण को गर्म पानी के साथ लें।
सुबह उठकर नींबू के रस में काला नमक मिलाकर सेवन करें।
रात के भोजन में पपीता का सेवन करें।
एक गिलास गर्म दूध में दो चम्मच देसी घी डालकर सोने से पहले पिएं।
दस ग्राम इसबगोल की भूसी को सुबह-शाम पानी के साथ पिएं।

Comment(S)

Show all Coment

Leave a Comment

Post Your Blog

Category

Tag Clouds

Recent Post

About NEET National Eligibility cum Entrance Test
09-Mar-2024 by Jay Kumar
aadhaar card rules for children
24-Nov-2022 by Jay Kumar
Digital Transformation
28-Oct-2022 by Jay Kumar
The Great Kabab Factory Express Patna
11-Oct-2022 by Rajeev Katiyar
Desi Cow Ghee Benefits
29-Sep-2022 by Jay Kumar
Bitcoin Investment
26-Sep-2022 by Rajeev Katiyar
Educate About Equality
25-Sep-2022 by Rajeev Katiyar
Ravan Ke Purvjnmo Ki Kahani
25-Aug-2022 by Jay Kumar
Hindi Story of Amarnath Dham
25-Aug-2022 by Jay Kumar
Ek Nanhi Si Khushi
25-Aug-2022 by Jay Kumar

Latest News

Our Sponsors

×