MENU

Karonda Khane Ke Fayde

करौंदा खाने के फायदे , Karonda Khane Ke Fayde , Benefits Of Karonda

यह मानसून /वर्षा काल का विशिष्ट फल अर्थात सुपर फ्रूट है। करौंदा स्वाद के साथ साथ अपने औषधीय गुणों के कारण विशिष्ट ऋतु फल है।
अंग्रेजी में इसे क्रेन बेरी कहते हैं।यह खट्टा ,हल्का मीठा और कुछ कसेले स्वाद वाला बड़ा ही गुणकारी फल है। यह खूबसूरत हरे गुलाबी और सफेद गुलाबी रंग का होता है।अपने रंग के कारण आकर्षण का केंद्र होता है। इसका पौधा छोटा झाड़ी नुमा बहुवर्षिक जीवन वाला होता है।इसमें बहुत तीखे कांटे होते हैं।करौंदा का पूरा पौधा ही औषधीय गुणों से परी पूर्ण होता है।

करौंदा हमारे देश में मध्य प्रदेश, राजस्थान,गुजरात,उत्तर प्रदेश और हिमांचल प्रदेश में बहुतायत में पाया जाता है।इसके लिए विशेष रखरखाव की आवश्यकता नहीं होती है। एक बार लगा लेने के बाद हर मानसून में आप इन विशिष्ट फलों का आनंद और लाभ ले सकते हैं।
मानसून के मौसम में अक्सर हमारी प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। पाचन तंत्र पर भी मौसम की मार रहती है।तब हमें कुछ विशिष्ट चाहिए।
गुण (करौंदा खाने के फायदे , Karonda Khane Ke Fayde , Benefits Of Karonda)
***गुणों की खान है यह ऋतु फल। प्रोटीन,विटामिन,आयरन,कैल्शियम,और फॉस्फोरस भरपूर मात्रा में पाया जाता है। 
विशिष्टता
*******
करौंदा फल...
1.यह दांतो और मसूड़ों को स्वस्थ,मजबूत रखता है,मुंह की दुर्गंध दूर करता है।
2.पेट को स्वस्थ रखता है, आतों को मजबूती देता है पाचन शक्ति बढ़ाता है। कब्ज़,गैस, अफरा,और लूज मोशन में प्रभावी है इसका उपयोग।
3.प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है,आयरन की बहुलता के कारण शरीर में हिमोग्लोबिन की कमी नहीं होने देता है।
4.कोलेस्ट्रॉल लेवल नियंत्रित करता है,उच्च रक्तचाप और हृदय रोग संबंधी परेशानी दूर करने में सहायक।
5.वजन घटाने और हड्डियों को मजबूत करने में सहायक।
6. एंटीऑक्सीसिडेंट है।
7.भोजन में स्वाद बढ़ाने का काम करता है। भूख और भोजन की इच्छा भी बढ़ाता है।
8.मौसम में इसका भरपूर उपयोग पूरे वर्ष भर के लिए इम्यूनिटी बढ़ा देता है।
करौंदा के पत्ते
**********
पत्तों के रस को शहद के साथ देने से सूखी और पुरानी खांसी में आराम मिलता है।
जड़
****
सर्प दंश के रोगी को करौंदे की जड़ उबालकर काढ़ा बनाकर दिया जाता है।लाभ होता है।अपने घर के बड़ों से सुनी और आजमाई हुई बात आपको बता रही हूं। (करौंदा खाने के फायदे , Karonda Khane Ke Fayde , Benefits Of Karonda)
*करौंदा फल को विविध रूपों में 
उपयोग किया जाता है* यथा..
1.चटनी..करौंदा,लहसुन,हरीमिर्च,
मीठी नीम ,हरी धनिया के साथ तीखी चटपटी चटनी।
2.खट्टा, मीठा और तीखा चटपटा आचार।
3.खट्टी मीठी,हल्की तीखी चटनी और मुरब्बा।
4.करौंदे का जैम।
5.ताजा करौंदा सलाद में डाल कर भी खाया जाता है। (करौंदा खाने के फायदे , Karonda Khane Ke Fayde , Benefits Of Karonda)
प्रत्येक मौसम में तो उस मौसम के फल खाने ही चाहिए।भगवान  ने ऋतु फल बनाया ही इसलिए है कि वे उस मौसम की परेशानियों को दूर करने में सहाय हों।करौंदे के लिए भी यही बात लागू होती है।इसे किसी भी तरह से ( कच्चा पक्का)उपयोग करें फायदा तो होगा ही,आपकी रोग निरोधक क्षमता भी बढ़ेगी। पूरे वर्ष भर के लिए अच्छी तरह से पका कर जैम,जैली,मुरब्बा या फिर खट्टा मीठा आचार बनाकर रखें।सेहत और स्वाद का भरपूर आनंद  लें।
स्वस्थ और मजबूत रहकर अपने परिवार,समाज और देश को स्वस्थ और मजबूत भविष्य दें   

Comment(S)

Show all Coment

Leave a Comment

Post Your Blog

Category

Tag Clouds

Recent Post

About NEET National Eligibility cum Entrance Test
09-Mar-2024 by Jay Kumar
aadhaar card rules for children
24-Nov-2022 by Jay Kumar
Digital Transformation
28-Oct-2022 by Jay Kumar
The Great Kabab Factory Express Patna
11-Oct-2022 by Rajeev Katiyar
Desi Cow Ghee Benefits
29-Sep-2022 by Jay Kumar
Bitcoin Investment
26-Sep-2022 by Rajeev Katiyar
Educate About Equality
25-Sep-2022 by Rajeev Katiyar
Ravan Ke Purvjnmo Ki Kahani
25-Aug-2022 by Jay Kumar
Hindi Story of Amarnath Dham
25-Aug-2022 by Jay Kumar
Ek Nanhi Si Khushi
25-Aug-2022 by Jay Kumar

Latest News

Our Sponsors

×