MENU

Sarso Ke Tel Ke Fayde Aur Upyog

सरसों के तेल के फायदे और उपयोग , Sarso Ke Tel Ke Fayde Aur Upyog , Benefits and Uses of Mustard Oil

भारतीय रसोई में सरसों का तेल (Mustard Oil) सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला तेल है। क्योंकि अधिकतर घरों में सरसो के तेल में ही सब्जियां बनाई जोती है, जो खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है। लेकिन क्या आप जानते हैं, सरसो के तेल में सिर्फ खाना नहीं बनता है, बल्कि सरसों का तेल स्किन और स्वास्थ्य को भी अनगिनत लाभ पहुंचाता है। 

क्योंकि सरसों का तेल औषधीय गुणों से भरपूर होता है। सरसों के तेल में ओमेगा 3, ओमेगा 6, विटामिन ई, जैसे तत्व मौजूद होते हैं। साथ ही इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-माइक्रोबियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य और स्किन दोनों के लिए लाभदायक साबित होते हैं। आइए जानते हैं सरसों के तेल के क्या-क्या उपयोग, फायदे और नुकसान होते हैं।

सरसों का तेल क्या होता है 
सरसों का एक पौधा होता है, जिस पर पीले रंग के फूल भी निकलते है। इसके बाद इस पौधे में बहुत ही छोटे छोटे बीज निकलते है, ये बीज काले, लाल और पीले रंग के होते है। इसी बीज से सरसों का तेल निकला जाता है।
सरसों का तेल पीसने के लिए कुछ मशीन आते है, इन मशीनों में इसे पीस के इनमें से तेल निकाला जाता है। सरसों के पौधे का साग भी खाया जाता है, जो कई लोगो की पसंदीदा होता है। सरसों के तेल को खाने और लगाने में यूज किया जाता है।
कुछ जगहों पर इस तेल को कड़वा तेल भी कहा जाता है। इसका स्वाद और सुगंध इसे दूसरे तेलों से अलग बनाता है।

सरसों का तेल दर्द में फायदा देता है
अगर कभी आप के शरीर में दर्द हो, तो आप सरसों के तेल के साथ लहसुन दाल के गर्म करे और शरीर की मालिश करें, इस से दर्द कम होता है और बहुत आराम मिलता है। 
जोड़ों का दर्द, गठिया और मांसपेशियों का दर्द को कम करता है
ये  शरीर के रक्त संचार ठीक तरह से करता है, जिस से मांसपेशियों में, जोड़ों में बहुत फायदा मिलता है। आप एक कटोरी में सरसों के तेल और 8 से 9 कलिया लहसुन दाल दे, और अब लहसुन के लाल होने तक गर्म करें। अब इस तेल को थोड़ा सा गर्म रहते ही जोड़ों में पैरों में मालिश करें, इससे जोड़ों का दर्द, बदन दर्द, कम होता है। और गठिया और मांसपेशियों को मजबूत बनता है और दर्द से छुटकारा दिलाता है।
(सरसों के तेल के फायदे और उपयोग , Sarso Ke Tel Ke Fayde Aur Upyog , Benefits and Uses of Mustard Oil)
दांतों के दर्द के लिए सरसों के तेल फायदे
ये तेल दांतों के लिए बहुत ही फायदेमंद है। सरसों के तेल में नमक मिलाकर दांतों की मालिश करने से या रगड़ने से दांतों के दर्द में फायदा मिलता है, साथ में दांत सफेद होते है और मजबूत बनते है।  मसूड़ों में होने वाले सूजन को कम करने के लिये सरसों के तेल में हल्दी और नमक मिलकर मालिश करें, इस से मसूड़ों में होने वाले सूजन कम होते है।

हृदय स्वस्थ रखने के लिए सरसों के तेल फायदे
सरसों के तेल से पकाए गए खाना खाने से कोलेस्ट्रोल बैलेंस में रहता है, और ये खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है जिस से हृदय स्वस्थ रहता है। इसलिए हृदय सम्बंधित कोई भी समस्या नहीं होती। इस से रक्त संचार भी बेहतर होता है।

त्वचा के लिए सरसों के तेल फायदे
रोज नहाने से पहले सरसों के तेल से अपनी त्वचा की मालिश करें, इस से त्वचा की दाग धब्बे भी कम होते है और त्वचा में चमक भी आती है।

भूख बढ़ाने में मदद करता है
इस तेल में खाना पका के खाने से शरीर की पाचन शक्ति बढ़ती है और मजबूत बनती है। जिस से बीमारियां कम होती है और भूख बढ़ाने में मदद करता है।

अस्थमा की रोकथाम करता है
सर्दियों में अस्थमा का प्रॉब्लम ज्यादा होता है। आप आधा चम्मच सरसों के तेल को आधा चम्मच मधु के साथ दिन में दो बार ले, इस से आप को बहुत फायदा मिलता है। और तेल को लहसुन के साथ गर्म करके छाती पर मालिश करे धीरे धीरे, इस से बहुत लाभ मिलेगा।

सरसों तेल के फायदे बालों के लिए 
बालो का झड़ना, बाल सफेद होना ये सब समस्या लगभग सभी को होने लगी है। आजकल हम सभी ज्यादातर chemicals वाले तेल ही अपने बालों में लगते है जिस से बालों को समस्या कम नहीं होता। आप बाल धोने से पहले सरसों के तेल से बालों की जड़ों पर मालिश करें, इसे हफ्ते में तीन बार करें। इस से बालों की ग्रोथ अच्छी होती हैं, बाल लम्बे होते है और बालो का झड़ना कम होता है, ये बालों को सफेद होने वाले समस्या से भी बचाता है। इसमें मौजूद एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल तत्वा से रूसी को कम करने में मदद करता है।  

सर्दी जुकाम में सरसों के तेल फायदे
आप एक कटोरी में सरसों के तेल, 5 से 6 कालिया लहसुन के और उसमे अध चम्मच अजवाइन दाल के लहसुन के लाल होने तक गर्म करें, और थोडा सा ठंडा होए दे ज्यादा ठंडा न करे और इस से छाती और पुरे शारीर की मालिश करे. इस से  सर्दी जुकाम कम होता है।

कान के लिये फायदेमंद
बहुत से ऐसे लोग है जो कान बिल्कुल भी साफ नहीं करते जिस कारण कान में दर्द, कान से कम सुनाई देना ओर कान में बहुत सारी गंदगी जमा हो जाता है। आप सरसों के तेल को गर्म करके ठंडा होने दे और पूरी तरह ठंडा होने के बाद दो बूंद कान में दाल दे इस से कान का दर्द ठीक होता है और गंदगी भी बाहर निकल जाता है।
(सरसों के तेल के फायदे और उपयोग , Sarso Ke Tel Ke Fayde Aur Upyog , Benefits and Uses of Mustard Oil)
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है
सरसों का तेल हमारे रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है जिस से हम कम बीमार पड़ते है। इसलिए इसे खाने में जरूर ऐड करे।
एलर्जी से बचाता है
सरसों के तेल में एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद है, जिस से ये शरीर को एलर्जी से बचाता है। एलर्जी  में इसे खाना और लगाना दोनों ही फायदा देता है।

बुखार में सरसों के तेल फायदे
जब भी बुखार आए चाहे वो बच्चे का हो या बड़े लोगो में, सरसों के तेल में कलौंजी डाल कर गर्म करें थोड़ा ठंडा होने के बाद हाथ और पैर की तलवे को मालिश करें। अगले दिन तक बुखार कम हो जाते है।

मांसपेशियों मजबूत बनता है
सरसों के तेल में कपूर मिलाकर पूरे शरीर को मालिश करें, इससे मांसपेशियों मजबूत बनता है और शरीर में स्फूर्ति आती है। सरसों के तेल में बिना कपूर मिलाए बच्चों के शरीर की रोज मालिश करने से उनकी मांसपेशियों बहुत मजबूत बनता है।
(सरसों के तेल के फायदे और उपयोग , Sarso Ke Tel Ke Fayde Aur Upyog , Benefits and Uses of Mustard Oil)
कैंसर के लिए सरसों के तेल फायदे
आजकल कैंसर ज्यादातर लोगों में ही पाए जाते है, ऐसे में ये तेल कैंसर को दूर रखने में मदद कर सकता है। एक अध्ययन से यह पता चलता है कि इस तेल में एंटी कैंसर गुण मजूद हैं, सरसों के तेल में ग्लूकोसिनोलेट प्रॉपर्टी होता है, जिसमे एंटी-कार्सिनजेनिक गुण पाया  जाता है जो कैंसर के सेल्स को विकसित होने से रोकता है। इसलिए सरसों का तेल कैंसर को रहने में भी मदद करता हैं। ऐसा नहीं है की इस से कैंसर खत्म हो जाता, ये बस कैंसर जैसी समस्या को रोकने में मदद मिल सकता है। इसे ज्यादा नहीं कम मात्रा में रोज खाने से इस्तमाल करे।
सूजन को कम करे
जहा भी सूजन हो वहां शुद्ध सरसों का तेल बिना गरम किए लगा के छोड़ दे या मालिश करें। ये सूजन को कम करता है और आराम दिलाता है।

चेहरे पर चमक लाता है
जो लोग ये तेल रोज अपने चेहरे पर लगाते है, उनके चेहरे पर नेचुरल चमक आता है। इसमें मौजूद एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण चेहरे में पिंपल आने से रोकता है, सन से प्रोटेक्ट करता है, रंग निखरता है और त्वचा को कोमल बना के रखता है।

वजन कम करने में मदद करता है।
आजकल हम सभी ज्यादा रिफाइंड तेल खाते है, जो शरीर के लिए बिलकुल भी फायदेमंद नहीं है। ऐसे तेल खाते है जो हमारे पेट को या हजम को ख़राब करता है। जिस से वजन बढ़ना और मोटापा जैसी समस्या देखने को मिलता है। सरसों के तेल पाचन शक्ति मजबूत बनाती है। ये वजन कम करने में मदद करता है।

दिमाग के लिए सरसों के तेल फायदे
ये तेल दिमाग की कार्यक्षमता को बढ़ाने में बहुत मदद करता है। सरसों के तेल को रोज अपने पकवान में शामिल करे, इसमें मौजूद तत्वा ब्रेन फंक्शन के लिए अच्छा होता है।

फंगल इन्फेक्शन को रोकता है
सिर पर होने वाले फंगल इन्फेक्शन या त्वचा पर होने वाले फंगल इन्फेक्शन पर सरसों के तेल लगाये या धीरे धीरे मालिश करे, इस तेल में मौजूद एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण फंगल इन्फेक्शन को रोकने में मदद करता है।

खुजली कम करता है
कभी कभी त्वचा में खुजली, सूजन या फंगल इन्फेक्शन बन जाते है। इस समय आप सरसों के तेल मालिश उन जगहों में करे, या लगा कर छोड़ दे। इसमें मौजूद एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टी खुजली, सूजन या फंगल इन्फेक्शन दूर करने में मदद करता है।
दो बूंद सरसों का तेल नाक में डालने के फायदे
  • सरसों के तेल को गर्म करके ठंडा होने के बाद सोने से पहले दो बूंद अपने दोनों नाक में डाल दे, इस से सर्दी जुकाम भी कम होते है और बंद नाक भी खुल जाते है।
  • अगर सिर में दर्द रहे तो सरसों के तेल को गर्म करके ठंडा होने के बाद सोने से पहले दो बूंद अपने दोनों नाक में डाले, आपका सिर दर्द कम हो जायेगा।
  • किसी किसी लोगों में, सोने के बाद नाक से आवाज निकलता है। सोने से पहले दो बूंद दोनों नाक में डाले, इस से आवाज नहीं होगा।
  • सोने से पहले दो बूंद दोनों नाक में डाले, इस से अच्छी नींद आएगी।

सरसों के तेल के अन्य लाभ – 
  • बच्चो को नहाने से पहले इससे रोज मालिश करे, मांसपेशियां और हड्डियां मजबूत बनते है।
  • सरसों के तेल से बच्चो को मालिश किया जाता है, क्यों की इस से मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
  • इसके मालिश से अनेक लाभ होते है, आप इसे थोड़ा गर्म करें और अपने शरीर पर लगाए। इस से बदन में दर्द, पीठ दर्द में कम होता है, इस से शरीर में गर्माहट पैदा होता है, ये कमजोरी को दूर करके
  • रोजाना लगाने से त्वचा सम्बंधित समस्या कम होती है। आप नहाने से पहले इसका मालिश करे।
  • इसमें एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद है। जिस से हमे बहुत लाभ मिलता है। जिस से बैक्टीरियालइन इन्फेक्शन, फंगल इन्फेक्शन से भी बचा जा सकता है। 
  • सरसों का तेल खाने में उपयोग करें, इससे आपको अनेको लाभ मिलेंगे।
  • सिर में दर्द होने से आप थोड़ा सा सरसों का तेल गर्म करे और ठंडा होने पर उसमें से दो बूंद अपने नाक में लगाएं इस से आप का सिर दर्द कम हो जाते है।
  • सरसों के तेल को थोड़ा गर्म करने के बाद, ठंडा होने पर, दो बूंद अपने नाक में डालने से आपकी सर्दी और जुकाम कम होते है, नाक खुल जाता है और अच्छी नींद भी आती है।
  • इसी तरह जो लोग रात को खर्राटे लेते है, उनके नाक में देने से, इसमें लाभ मिलता है।
  • सरसों के तेल में थोड़ा कलौंजी डाल कर गर्म करें, जब भी बुखार हो, सर्दी हो तो इस तेल को हाथों और पेड़ो की तलवे पर इस से मालिश करे, बहुत आराम मिलेगा।
  • छाती में दर्द होने से, पीठ पर दर्द होने से सरसों के तेल में छोटे चार पांच कलियां लहसुन के  कूट कर डाले  गर्म करें और ठंडा होने दे, थोड़ा गर्म रहते ही छाती और पीठ पर लगाए आराम मिलेगा।

  ज़रूर पढ़ें : -

Comment(S)

Show all Coment

Leave a Comment

Post Your Blog

Category

Tag Clouds

Recent Post

About NEET National Eligibility cum Entrance Test
09-Mar-2024 by Jay Kumar
aadhaar card rules for children
24-Nov-2022 by Jay Kumar
Digital Transformation
28-Oct-2022 by Jay Kumar
The Great Kabab Factory Express Patna
11-Oct-2022 by Rajeev Katiyar
Desi Cow Ghee Benefits
29-Sep-2022 by Jay Kumar
Bitcoin Investment
26-Sep-2022 by Rajeev Katiyar
Educate About Equality
25-Sep-2022 by Rajeev Katiyar
Ravan Ke Purvjnmo Ki Kahani
25-Aug-2022 by Jay Kumar
Hindi Story of Amarnath Dham
25-Aug-2022 by Jay Kumar
Ek Nanhi Si Khushi
25-Aug-2022 by Jay Kumar

Latest News

Our Sponsors

×