MENU

Lahasun Ke Fayde

बहुत फायदेमंद है लहसुन का सेवन , लहसुन के फायदे , Lahasun Ke Fayde , Benefits of Garlic in Hindi


लहसुन हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें अनेकों तरह के औषधीय गुण भी पाए जाते हैं। भारतीय व्यंजनों में इसका बड़े पैमाने पर खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। शोधकर्ताओं के अनुसार लहसुन में खनिज, विटामिन और इम्यूनिटी को मजबूत करने वाले तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। लहसुन का इस्तेमाल सदियों से कई तरह की बीमारियों को दूर करने में किया जाता है। जानकारों के मुताबिक लहसुन डिप्रेशन जैसी बीमारियों को भी दूर करने में मदद करता है। यदि आप लहसुन का सेवन खाली पेट रोज सुबह करें, तो आप अनेकों तरह की बीमारियों से बच सकते हैं। यहां आप खाली पेट लहसुन खाने से कौन सी बीमारियां नहीं होती है, इनके विषय में जान सकते हैं।
लहसुन के फायदे – Benefits of Garlic in Hindi
लहसुन के गुण सेहत पर कई लाभकारी असर डाल सकते हैं। इससे शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं। हम आगे लहसुन के फायदे क्रमबद्ध बता रहे हैं।
पाचन क्रिया को बनाए मजबूत
यदि आप रोज सुबह खाली पेट लहसुन खाएं, तो आपकी पाचन क्रिया मजबूत हो सकती है। आप किसी भी खाने को आसानी से पचा सकते है। आपको कभी भी पाचन विकार की समस्या नहीं होगी। आपका वजन भी बहुत हद तक कंट्रोल में रह सकता है। 
डायबिटीज को रोकने में करे मदद
यदि आप सुबह-सुबह खाली पेट लहसुन खाएं, तो आपके शरीर में रक्त शर्करा का स्तर बैलेंस में रह सकता है। आप डायबिटीज जैसी बीमारियों से बच सकते हैं। 
सर्दी खांसी भगाए 
यदि आप रोज सुबह खाली पेट लहसुन खाएं, तो आपको सर्दी-जुकाम और अस्थमा जैसी बीमारी कभी नहीं परेशान करेगी।
उम्र बढ़ाए 
शोधकर्ताओं के अनुसार यदि व्यक्ति रोज सुबह खाली पेट लहसुन खाएं, तो उसके शरीर का सभी ऑर्गन लंबे समय तक सही तरीके से काम करेंगे।  (बहुत फायदेमंद है लहसुन का सेवन , लहसुन के फायदे , Lahasun Ke Fayde , Benefits of Garlic in Hindi)
वजन घटाने के लिए
लहसुन के फायदे में वजन कम करना भी शामिल है। एनसीबीआई द्वारा पब्लिश एक शोध में दिया है कि लहसुन में एंटी-ओबेसिटी गुण होता है, जो मोटापे को कम करने में कारगर हो सकता है। इसके अलावा, लहसुन से थर्मोजेनेसिस यानी गर्मी उत्पादन करने वाली प्रक्रिया को बढ़ावा मिलता है। इसे फैट बर्न करने के लिए जाना जाता है। अपने इन गुणों की वजह से लहसुन मोटापे से राहत दिला सकता है।
कोलेस्ट्रॉल को करे कम
लहसुन कोलेस्ट्रॉल को कम करने में लाभकारी साबित हो सकता है। अमेरिकी वैज्ञानिकों ने अपनी एक जांच में पाया है कि पुराने लहसुन के सेवन से शरीर में एलडीएल यानी हानिकारक कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम हो सकता है। साथ ही इसमें मौजूद एंटी-हाइपरलिपिडेमिया गुण टोटल और हानिकारक कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक माना जाता है।
हृदय के लिए
हृदय को स्वस्थ रखने के लिए भी लहसुन के फायदे देखे जा सकते हैं। मनुष्यों और जानवरों पर किए गए कुछ अध्ययनों में यह बात साबित होती है। रिसर्च की मानें, तो लहसुन में कुछ खास तरह के कार्डियो प्रोटेक्टिव गुण होते हैं, जो हृदय को स्वस्थ रख सकते हैं। साथ ही लहसुन नुकसानदायक कोलेस्ट्रॉल को कम करके हृदय रोग के जोखिम से बचाव कर सकता है।
हड्डियों और गठिया के लिए
लहसुन हड्डियों की समस्या में लाभकारी साबित हो सकता है। दरअसल, कच्चा लहसुन या लहसुन युक्त दवा के सेवन से शरीर को कैल्शियम अवशोषण में मदद मिलती है। इससे ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डियों के कमजोर होने की बीमारी) से राहत मिल सकती है। 
इसके अलावा, लहसुन में मौजूद सल्फर यौगिक में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-अर्थराइटिक प्रभाव होते हैं। इनकी मदद से गठिया का जोखिम कम हो सकता है। इस आधार पर लहसुन को हड्डियों के लिए फायदेमंद कहा जा सकता है। (बहुत फायदेमंद है लहसुन का सेवन , लहसुन के फायदे , Lahasun Ke Fayde , Benefits of Garlic in Hindi)
गर्भावस्था के दौरान
गार्लिक के फायदे गर्भावस्था के शुरुआती दौर में हो सकते हैं। एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित जानवरों पर किए गए शोध में यह बात सामने आई है। रिसर्च पेपर में लिखा है कि गर्भवती और भ्रूण दोनों के लिए गर्भावस्था के दौरान लहसुन फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, ये शोध जानवरों पर हुए हैं, इसलिए गर्भावस्था में लहसुन को लेकर एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
मधुमेह के लिए
लहसुन का उपयोग मधुमेह रोगियों के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है। एनसीबीआई द्वारा प्रकाशित एक शोध के अनुसार, एक-दो हफ्ते तक लहसुन का सेवन करने से टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों का शुगर नियंत्रित हो सकता है।
एक रिसर्च बताती है कि मधुमेह की समस्या से परेशान लोग कच्चा लहसुन भी खा सकते हैं। दरअसल, कच्चे लहसुन में भी शुगर की मात्रा कम करने वाला प्रभाव पाया जाता है। साथ ही लहसुन में एंटी-डायबिटिक गुण भी होता है, जो डायबिटीज के जोखिम को कम कर सकता है।
दमा के लिए (ज़रूर पढ़ें : - > जीरा के 9 फायदे और उपयोग)
लहसुन खाने के फायदे दमा यानी अस्थमा की शिकायत वालों पर भी देखे जा सकते हैं। इस विषय को लेकर जानवरों पर हुए एक अध्ययन में लहसुन को लाभकारी बताया गया है। एक अन्य अध्ययन के अनुसार, अगर किसी दमा के मरीज को एलर्जी है, तो लहसुन का उपयोग डॉक्टर के परामर्श पर ही करना चाहिए। अन्यथा एलर्जी की समस्या बढ़ सकती है।
सर्दी-जुकाम और बुखार के लिए
कई बार लोग सर्दी-जुकाम या बुखार से बचाव के लिए लहसुन खाने की राय देते हैं। इस बारे में एनसीबीआई की वेबसाइट में 12 सप्ताह तक किया गया एक अध्ययन मौजूद है। रिसर्च में पाया गया है कि लहसुन का एलिसिन यौगिक सर्दी जुकाम की समस्या का जोखिम कम कर सकता है।
एक अन्य अध्ययन के अनुसार, पुराने लहसुन के अर्क की एक उच्च खुराक (प्रति दिन 2.56 ग्राम) से रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार होता है। इससे सर्दी-जुकाम या बुखार भी कम हो सकता है। साथ ही लहसुन में एंटी वायरल और एंटीमाइक्रोबियल प्रभाव भी होता है, जो सर्दी-जुकाम से राहत दिला सकता है। (बहुत फायदेमंद है लहसुन का सेवन , लहसुन के फायदे , Lahasun Ke Fayde , Benefits of Garlic in Hindi)
कैंसर के लिए लहसुन
लहसुन के गुण से कैंसर के जोखिम से बचा जा सकता है। एक रिसर्च बताती है कि लहसुन में एंटी-कैंसर गुण होता है। ऐसे में लहसुन को कैंसर से बचाव का तरीका माना जा सकता है। ध्यान दें कि कैंसर एक गंभीर बीमारी है, इसलिए लहसुन को इसका उपचार समझने की भूल न करें। कैंसर के इलाज के लिए डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए इम्यून पावर का अच्छा होना आवश्यक है। ऐसे में लहसुन की कली का सेवन मददगार साबित हो सकता है। दरअसल, लहसुन के सभी यौगिक इम्यूनिटी के लिए लाभकारी माने जाते हैं। यह तब और फायदेमंद होता है, जब लहसुन पुराना हो। शोधकर्ताओं ने यह भी पाया है कि लहसुन खाने से शरीर में कई तरह की प्रतिरक्षा कोशिकाओं की संख्या में वृद्धि हो सकती है।
आंतों के लिए लहसुन
लहसुन का सेवन करके छोटी आंत की क्षति से बचाव हो सकता है। इसका एंटीमाइक्रोबियल गुण आंतों के लाभकारी माइक्रोफ्लोरा और हानिकारक एंटरोबैक्टीरिया के बीच अंतर कर हानिकारक बैक्टीरिया को बनने से रोक सकता है। बस ध्यान रहे लहसुन के अधिक सेवन से सीने में जलन या पेट खराब हो सकता है।
यूटीआई या किडनी संक्रमण के लिए
लहसुन के गुण किडनी संक्रमण की रोकथाम में भी मदद कर सकते हैं। वैज्ञानिकों ने पाया है कि गार्लिक पी. एरुजिनोसा (Pseudomonas Aeruginosa) बैक्टीरिया को बढ़ने से रोक सकता है। यह बैक्टीरिया यूटीआई और गुर्दे के संक्रमण के लिए जिम्मेदार होता है। इसके अलावा, लहसुन में मौजूद एलिसिन यौगिक किडनी रोग के जोखिम को कम करने में भी सहायक हो सकता है।
ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से राहत
जब शरीर में फ्री रेडिकल और एंटीऑक्सीडेंट के बीच असुंतलन हो जाए, तो उसे ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कहते हैं। इन फ्री रेडिकल के बढ़ने से डायबिटीज, हृदय रोग और अन्य समस्याएं हो सकती हैं। गार्लिक में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम कर सकता है। इससे हृदय रोग, उच्च रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल की समस्या नियंत्रित हो सकती है। (बहुत फायदेमंद है लहसुन का सेवन , लहसुन के फायदे , Lahasun Ke Fayde , Benefits of Garlic in Hindi)
यीस्ट इंफेक्शन के लिए
यीस्ट इंफेक्शन से बचाव में लहसुन मदद कर सकता है। दरअसल, लहसुन में एलिल सल्फाइड नामक यौगिक होता है, जो एंटीमाइक्रोबियल क्षमता दिखाता है। यह एंटीमाइक्रोबियल प्रभाव यीस्ट को नष्ट करके संक्रमण के जोखिम को कम कर सकता है।


अल्जाइमर के लिए
अल्जाइमर मस्तिष्क संबंधी समस्या है, जिसमें लोगों को भूलने की बीमारी हो जाती है। ऐसे में एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर लहसुन का सेवन करके संज्ञानात्मक गिरावट से बचाव किया जा सकता है। इसका सकारात्मक असर अल्जाइमर पर देखने को मिल सकता है।
आंखों के लिए
लहसुन खाने के फायदे आंखों को भी हो सकते हैं। रिसर्च पेपर में बताया गया है कि एकैंथअमीबा आंखों के गंभीर संक्रमण का कारण बनता है। साथ ही केरेटाइटिस यानी आंख के पारदर्शी हिस्से कॉर्निया में सूजन भी पैदा करता है। ऐसे में लहसुन का अमीबिसाइडल प्रभाव इस अमीबा को खत्म करके आंखों को इससे होने वाले संक्रमण से बचा सकता है।
कोल्ड सोर से राहत
कोल्ड सोर या छाले व्यक्ति को हर्पीस सिम्पलेक्स वायरस के कारण होते हैं। ये संक्रामक और दर्दनाक फफोले होते हैं, जो होठ और नाक के आसपास हो सकते हैं। इससे संबंधित रिसर्च की मानें, तो लहसुन में मौजूद एंटीवायरल प्रभाव हर्पीस सिम्पलेक्स वायरस से राहत दिलाकर कोल्ड सोर की स्थिति में सुधार कर सकता है।
आयरन और जिंक के अवशोषण में मददगार
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई प्रकार के पोषक तत्व जरूरी होते हैं और आयरन व जिंक उन्हीं में शामिल हैं। रिसर्च बताती हैं कि लहसुन का सेवन करने से खाद्य पदार्थों में मौजूद आयरन और जिंक दोनों को शरीर आसानी से अवशोषित कर सकता है। ऐसे में आयरन या जिंक की कमी से जूझ रहे लोगों को अपने आहार में लहसुन को शामिल करना चाहिए।
कान दर्द के लिए
लहसुन के बेनेफिट में कान के हल्के संक्रमण या दर्द से राहत दिलाना भी शामिल है। एक रिसर्च पेपर में बताया गया है कि लहसुन में एंटी माइक्रोबियल गुण होता है, जिस कारण इसे कान में होने वाले इंफेक्शन के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इससे कान में संक्रमण के कारण होने वाला दर्द भी कम हो सकता है। ध्यान रहे कि गंभीर कान दर्द होने पर डॉक्टर से परामर्श जरूर करें। (बहुत फायदेमंद है लहसुन का सेवन , लहसुन के फायदे , Lahasun Ke Fayde , Benefits of Garlic in Hindi)
मुंह के स्वास्थ्य के लिए
लहसुन में मौजूद एलिसिन एंटीमाइक्रोबियल प्रभाव से समृद्ध होता है। इससे मुंह के बैक्टीरिया, जो मसूड़ों के संक्रमण का कारण बनते हैं, उन्हें खत्म करने में मदद मिल सकती है। साथ ही वैज्ञानिकों ने लहसुन के अर्क से युक्त माउथवॉश को भी प्रभावी पाया है। साथ ही यह बात भी सामने आई है कि लहसुन युक्त टूथपेस्ट और माउथवॉश से कैविटी के जोखिम से बचा जा सकता है।
पाइल्स के लिए
लहसुन का लाभ पाइल्स प्रभावित लोगों को भी हो सकता है। एक वैज्ञानिक अध्ययन के मुताबिक, लहसुन को पाइल्स के आयुर्वेदिक इलाज के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। लहसुन का कौन-सा गुण इसमें मददगार साबित होता है, इस संबंध में अभी और शोध करने की आवश्यकता है।
एलर्जी कम करने के लिए
लहसुन एलर्जी के जोखिम को कम करने और बढ़ाने दोनों का कारण बन सकता है। इससे जुड़े एक मेडिकल रिसर्च की मानें, तो लहसुन एलर्जी के खिलाफ शरीर के डिफेंस सुरक्षा को मजबूत कर सकता है। इससे एलर्जी का जोखिम कम हो सकता है, लेकिन कुछ लोगों को इसके इस्तेमाल से एलर्जी भी हो सकती हैं।
कील-मुंहासे दूर करे
कील-मुंहासों के कारण कई हो सकते हैं और बैक्टीरिया उन्हीं में से एक है । ऐसे में लहसुन के उपयोग से कील-मुंहासों से बचाव हो सकता है, क्योंकि इसमें एंटी-बैक्टीरियल प्रभाव होता है। इसके अलावा, इसमें एंटी-एक्ने प्रभाव भी पाया जाता है, जो मुंहासे की समस्या को दूर कर सकता है।
एक्जिमा से राहत
एक्जिमा एक त्वचा संबंधी समस्या है, जिसमें त्वचा पर लाल चकत्ते, सूजन के साथ खुजली जैसी परेशानी हो सकती है, इसे डर्मेटाइटिस भी कहते हैं। ऐसे में इससे राहत पाने के लिए लहसुन खाना उपयोगी हो सकता है। हालांकि, इसका कोई ठोस वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। दरअसल, खुजली से राहत दिलाने के मामले में लहसुन की सफलता या असफलता रोगी के शरीर पर निर्भर करती है। किसी व्यक्ति को अगर लहसुन से एलर्जी है, तो लहसुन एक्जिमा को बढ़ा सकता है।
झुर्रियों के लिए
लहसुन का लाभ त्वचा पर भी हो सकता है। दरअसल, लहसुन का सेवन किया जाए, तो समय से पहले चेहरे पर पड़ने वाली झुर्रियों से बचा जा सकता है। लहसुन में कैफिक एसिड और एस-एलिल सिस्टीन यौगिक होता है। ये त्वचा को सूर्य की हानिकारक किरणों की वजह से होने वाली झुर्रियों से बचाने में मदद कर सकता है।
स्ट्रेच मार्क्स के लिए
गर्भावस्था, बढ़ता वजन या एक उम्र के बाद महिलाओं के शरीर पर स्ट्रेच मार्क होना सामान्य है। आए दिन महिलाएं स्ट्रेच मार्क से निजात पाने के लिए कुछ-न-कुछ नुस्खें आजमाती रहती हैं। वैसे तो स्ट्रेच मार्क्स के निशान को पूरी तरह मिटाना मुश्किल है, लेकिन इसे गार्लिक से कम किया जा सकता है। हालांकि, इस बारे में कोई वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है। यह सिर्फ मान्यताओं पर आधारित है। (बहुत फायदेमंद है लहसुन का सेवन , लहसुन के फायदे , Lahasun Ke Fayde , Benefits of Garlic in Hindi)
बालों के लिए लहसुन
लहसुन का उपयोग बालों के लिए भी लाभकारी हो सकता है। दरअसल, एनसीबीआई द्वारा प्रकाशित एक शोध के अनुसार, लहसुन का जेल और बीटामेथासोन वैलेरेटका का मिश्रण एलोपेसिया एरेटा (Alopecia Areata) यानी बाल झड़ने की बीमारी से बचाव कर सकता है। अगर समस्या ज्यादा हो तो डॉक्टरी सलाह लेने में देर न करें।

ज़रूर पढ़ें : -

Comment(S)

Show all Coment

Leave a Comment

Post Your Blog

Category

Tag Clouds

Recent Post

About NEET National Eligibility cum Entrance Test
09-Mar-2024 by Jay Kumar
aadhaar card rules for children
24-Nov-2022 by Jay Kumar
Digital Transformation
28-Oct-2022 by Jay Kumar
The Great Kabab Factory Express Patna
11-Oct-2022 by Rajeev Katiyar
Desi Cow Ghee Benefits
29-Sep-2022 by Jay Kumar
Bitcoin Investment
26-Sep-2022 by Rajeev Katiyar
Educate About Equality
25-Sep-2022 by Rajeev Katiyar
Ravan Ke Purvjnmo Ki Kahani
25-Aug-2022 by Jay Kumar
Hindi Story of Amarnath Dham
25-Aug-2022 by Jay Kumar
Ek Nanhi Si Khushi
25-Aug-2022 by Jay Kumar

Latest News

Our Sponsors

×