MENU

Khoon Badhane Ke gharelu upay

खून बढ़ाने के घरेलू उपाय , Khoon Badhane Ke gharelu upay , Home Remedies for Anemia

शरीर में खून की कमी होना एक आम समस्या है, जिसे एनीमिया कहा जाता है। दरअसल, शरीर में खून की कमी तब होती है जब लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या कम होने लगती है। जो लोग पुरानी बीमारियों से जूझ रहे होते हैं, उनको एनीमिया का खतरा सबसे ज्यादा होता है। थकान, पीली त्वचा, तेज या अनियमित दिल की धड़कन, ऊर्जा की कमी, बालों का झड़ना, हाई ब्लड प्रेशर या लो ब्लड प्रेशर एनीमिया के आम लक्षणों में शामिल हैं। आइए जानते हैं कि किन चीजों का सेवन करने से खून की कमी की समस्या को दूर किया जा सकता है। 
 
एनीमिया क्या होता है
रस-रक्तादि धातुओं में पित्त प्रधान त्रिदोष के कारण धातुओं के पोषण क्रम में शिथिलता उत्पन्न हो जाती है। दोषों के कारण बल, वर्ण और ओज के गुणों का क्षय होने लगता है। परिणाम स्वरूप अल्परक्तता उत्पन्न हो जाती है। फलस्वरूप एनीमिया उत्पन्न हो जाता है।

एनीमिया के लक्षण (Anemia Symptoms)
  • एनीमिया होने में शरीर में रक्त की कमी होने के साथ-साथ ये लक्षण मूल रूप से महसूस होते हैं-
  • काम करते समय जल्दी थक जाना।
  • सीढ़ियां चढ़ते समय सांस फूलना।
  • दिनभर कमजोरी महसूस होना।
  • अधिकतर समय सांस लेने में कमजोरी होती है।
  • आंखों के सामने अंधेरा छाना।
  • चक्कर आना।
  • सीने और सिर में दर्द होना।
  • पैरों के तलवों और हथेलियों का ठंडा होना।
  • आँखों का पीलापन, एनीमिया दर्शाने का सर्वोत्तम तरीका है।
  • एनीमिया की वजह से आपके बाल भी झड़ सकते हैं।
एनीमिया से कैसे बचें
आम तौर पर असंतुलित भोजन के असर के कारण भी एनीमिया होता है। एनीमिया के कुछ प्रकारों से बचा नहीं जा सकता क्योंकि वह अनुवांशिक होते हैं। लेकिन मूल रूप से डायट में थोड़ा बदलाव लाने की जरूरत होती है। एनीमिया से बचाव के लिए आपको अपनी जीवन शैली में थोड़ा परिवर्तन लाना पड़ेगा। एनीमिया मुख्यत शरीर में खून की कमी से होता है। एनीमिया से बचाव के लिए ऐसे आहार का सेवन करना चाहिए जिससे शरीर में खून की मात्रा बढ़े जैसे चुकंदर, गाजर, पालक, बथुआ और अन्य हरी सब्जियां। काले चने और गुड़ में भी आयरन भरपूर मात्रा में होता है। सब्जी बनाने के लिए लोहे की कड़ाही का इस्तेमाल करें।जैसे- (खून बढ़ाने के घरेलू उपाय , Khoon Badhane Ke gharelu upay , Home Remedies for Anemia)
  • एनीमिया के रोगी को भरपूर मात्रा में दूध का सेवन करना चाहिए।
  • केला, सेब आदि ताजे फलों का सेवन करना चाहिए।
  • सब्जियों में हरी पत्तेदार सब्जियां, चुकंदर, शकरकंद और अनाज को खाने में शामिल करें।
  • विटामिन-बी और फॉलिक एसिड को डाईट में शामिल करें।
  • किशमिश और सूखे आलू बुखारे भी अपनी डायट में शामिल करें।
  • विटामिन-सी आयरन को शरीर से कम नहीं होने देता। इसके लिए आंवला, संतरा, मौसमी जैसी चीजों को सेवन करना चाहिए।
  • मूंगफली का मक्खन आयरन युक्त होता है। यदि आपको मूंगफली का मक्खन पसंद ना हो तो आप भुनी हुई मूंगफलियां भी खा सकते हैं।
  • साबुत अनाज की रोटी आयरन से युक्त होती है। यह आयरन की कमी को पूरा करने में प्रभावशाली होती है।
  • मछली आयरन युक्त होती है और अनीमिया में उपयोगी होती है।
  • खजूर आयरन से युक्त होते हैं और एनीमिया से पीड़ित लोगों के लिए लाभदायक होता है।
  • चाय और कॉफी का सेवन कम करना चाहिए।
  • विटामिन-सी का सेवन ज्यादा करना चाहिए।
  • अधिक पानी पीना चाहिए।
  • प्रतिदिन योगाभ्यास करने से एनीमिया जैसी बीमारी दूर की जा सकती है। सूर्य नमस्कार, सर्वांगासन, श्वासन और पश्चिमोत्तासन करने से पूरे शरीर में रक्त का फ्लो बढ़ जाता है।
  • दिन में दो बार ठंडे पानी से नहाएं।
  • सुबह के समय सूरज की रोशनी में बैठें।

खून बढ़ाने के घरेलू उपाय
अनार- अनार का रस का सेवन किया जाए तो खून भरपुर बढ़ता है। इसके अंदर अनेक तरह के वो तत्व होते है जो शरीर में खून बढ़ाने में सहायक होते है। 
पिस्ता- पिस्ता इंसान को स्वस्थ्य रखने में मददगार साबित हुआ है। 28 ग्राम पिस्ते में 1.1 मिलीग्राम आयरन होता है और भारत में पिस्ता आसानी से मिल जाता है। पिस्ते में आयरन के साथ-साथ मैग्रीरशियम और विटामिन बी भी होता है।
नारीयल पानी- नारीयल पानी के सेवन से खून बढ़ता है, हिमोग्लोबीन सही होता है, आंख की रोशनी बढ़ती है। इसके अलावा बाल झडऩे की समस्या ठीक होती है।
चिलगोजा- चिलगोजा शरीर में रक्त बढ़ाने में सबसे बड़ा मददगार साबित होता है। दस ग्राम चिलगोजा में करीब 0.6 मिलीग्राम आयरन होता है। चिलगोजा रक्त में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाने में काम करता है। (खून बढ़ाने के घरेलू उपाय , Khoon Badhane Ke gharelu upay , Home Remedies for Anemia)
काजू- काजू न केवल खाने में स्वाद होता है बल्कि इसमे कई पौष्टिक गुण भी होते हैं, जो हमारे शरीर में खून बनाने में सहायक होते है। इसका सेवन सर्दी में अधिक करना चाहिए। काजू से आयरन पर्याप्त मात्रा में मिलती है।
बादाम- बादाम में भरपूर मात्रा में आयरन होता है खून की कमी वाले रोगी को रोजाना बादाम का सेवन करना चाहिए।
अंजीर का सेवन 
एनीमिया की शिकायत होने पर अंजीर का सेवन इस तरह से करें। 10 मुनक्के और 5 अंजीर को एक ग्लास दूध में उबाल लें और फिर सेवन करें। (खून बढ़ाने के घरेलू उपाय , Khoon Badhane Ke gharelu upay , Home Remedies for Anemia)
बादाम का सेवन 
एनीमिया में बादाम का सेवन करना चाहिए, इससे खून की कमी दूर होती है। यह शरीर को भी स्वस्थ बनाए रखता है।
 मेथी का सेवन 
आप मेथी से एनीमिया का उपचार कर सकते हैं। मेथी का सेवन करने से खून बढ़ता है। कच्ची मेथी खाने से भी शरीर को आयरन मिलता है। 
सेब के रस से 
सेब के रस में दो चम्मच शहद मिलाकर रोज पीने से खून की कमी दूर होती है।
 तुसली का सेवन 
तुलसी के नियमित करने से खून की कमी की समस्या दूर होती है।
 चुकंदर का सेवन 
चुकंदर में आयरन बहुत ज्यादा मात्रा में होता है। इसे आप सलाद के रूप में प्रयोग कर सकते हैं। इसका रस दिन में दो बार पिएं।
 पालक 
पालक आसानी से मिलने वाली शाक है। खून की कमी को दूर करने के लिए पालक बहुत जरूरी है। पालक में भरपूर मात्रा में लौह तत्व पाया जाता है। (खून बढ़ाने के घरेलू उपाय , Khoon Badhane Ke gharelu upay , Home Remedies for Anemia)
सोयाबीन 
आप भी यह जानते होंगे कि सोयाबीन शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इसके सेवन से शरीर में खून की वृद्धि होती है। खून की कमी दूर करने के लिए सोयाबीन का महत्वपूर्ण स्थान है।
 
ज़रूर पढ़ें : -

Comment(S)

Show all Coment

Leave a Comment

Post Your Blog

Category

Tag Clouds

Recent Post

About NEET National Eligibility cum Entrance Test
09-Mar-2024 by Jay Kumar
aadhaar card rules for children
24-Nov-2022 by Jay Kumar
Digital Transformation
28-Oct-2022 by Jay Kumar
The Great Kabab Factory Express Patna
11-Oct-2022 by Rajeev Katiyar
Desi Cow Ghee Benefits
29-Sep-2022 by Jay Kumar
Bitcoin Investment
26-Sep-2022 by Rajeev Katiyar
Educate About Equality
25-Sep-2022 by Rajeev Katiyar
Ravan Ke Purvjnmo Ki Kahani
25-Aug-2022 by Jay Kumar
Hindi Story of Amarnath Dham
25-Aug-2022 by Jay Kumar
Ek Nanhi Si Khushi
25-Aug-2022 by Jay Kumar

Latest News

Our Sponsors

×